शेखपुरा रालोसपा के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं महेंद्र कुमार कुशवाहा

शेखपुरा रालोसपा के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं महेंद्र कुमार कुशवाहा



शेखपुरा।।शेखपुरा जिला का सांगठनिक चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार यादव जी और जिला चुनाव रिटर्निंग अफसर रविन्द्र कुशवाहा जी की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।

बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में माननीय महेंद्र कुमार कुशवाहा जी का निर्वाचन जिला अध्यक्ष के लिए निर्विरोध किया गया।

 इनके अलावा दो राज्य परिषद सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध किया गया। बिपिन कुमार चौरसिया को शेखपुरा विधानसभा और पप्पू राज को बरबीघा विधानसभा से राज्य परिषद सदस्य निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर सभी निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष का सम्मान किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, महासचिव, संगठन सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष का चयन भी किया गया।

Comments