Posts

Showing posts from August 10, 2019

शेखपुरा टाउन थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

Image
शेखपुरा टाउन थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न शेखपुरा।। शेखपुरा में बकरीद पर्व को लेकर शेखपुरा टाउन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने किया।  बैठक में उपस्थित भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज वार्ड परिषद महेश यादव चंद्रबली पासवान, समाजसेवी दीपू भारतीय युवा जदयू जिला प्रवक्ता एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता इस बैठक में उपस्थित हुए।

बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

Image
बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न                शेखपुरा।।आज समाहरणालय के मंथन सभागार में श्री दयाशंकर पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के अध्यक्षता में ईद-उ-जोहा   बकरीद पर्व 2019 को शांतिपूर्ण एवं उल्लास वातावरण में मनाने के लिए दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाई-चारे के वातावरण में मनाने के लिए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील 57 स्थलों पर दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। ऐसा दःसाहस करने वाले असमाजिक तत्वों को बख्सा नहीं जायेगा।           दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों पर लगातार शत्त निगरानी करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जो समाहरणालय के श्रीकृष्ण सभागार में संचालित होगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06341-223333, अनुमंडल पदाधिकारी का दूरभाष संख्या- 06341-223254 एवं मो॰ 94733101420 तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का मो॰-9431800023