बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

   
           शेखपुरा।।आज समाहरणालय के मंथन सभागार में श्री दयाशंकर पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के अध्यक्षता में ईद-उ-जोहा   बकरीद पर्व 2019 को शांतिपूर्ण एवं उल्लास वातावरण में मनाने के लिए दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाई-चारे के वातावरण में मनाने के लिए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील 57 स्थलों पर दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। ऐसा दःसाहस करने वाले असमाजिक तत्वों को बख्सा नहीं जायेगा।

          दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों पर लगातार शत्त निगरानी करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जो समाहरणालय के श्रीकृष्ण सभागार में संचालित होगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06341-223333, अनुमंडल पदाधिकारी का दूरभाष संख्या- 06341-223254 एवं मो॰ 94733101420 तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का मो॰-9431800023 है। सत्येन्द्र प्रसाद जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी को जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी तथा हरिशंकर राम जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी प्रतिनियुक्ति किये गये है। जिला नियंत्रण कक्ष 11 अगस्त 2019 से पर्व के शांतिपूर्ण समापन तक कार्यरत रहेगा। अग्निशमन अधिकारी को सभी अग्निशमन यंत्र को तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि सभी अस्पतालों को 24 घंटे चिकित्सा कार्य के लिए खुला रखेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में 03 शिप्ट में अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
             
इसके अलावें शेखपुरा थाना एवं बरबीघा थाना में पर्याप्त संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि 11 अगस्त 2019 के अपराह्न 4.00 बजें से जिला नियंत्रण कक्ष/बरबीघा थाना में अपना योगदान देना सुनिश्चित करेंगे। आवश्यकता के अनुसार उनकी सेवा तत्काल ली जा सकेंगी। सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता, हरिशंकर राम जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी, सुरेन्द्र कुमार सिंह एस॰डी॰पी॰ओ॰ के द्वारा भी उपस्थित दण्डाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारी को बकरीद के पर्व पर ससमय उपस्थित होकर विधि-व्यवस्था का संधारण करने का निर्देश दिया गया। उन्हें कहा गया है कि आज ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल का संयुक्तरूप से भौतिक निरीक्षण कर लें एवं 11 अगस्त 2019 से पर्व के शांतिपूर्ण समापन तक भ्रमण करते रहेंगे। किसी प्रकार की अप्रिय सूचना प्राप्त होने पर वरीय अधिकारी को सूचित करते हुये विवादित स्थल पर पहुॅच कर अपने विवेक से विधि-व्यवस्था संधारण करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
         आज की समीक्षात्मक बैठक में नंदकिशोर राम जिला शिक्षा पदाधिकारी, सत्येंद्र प्रसाद जिला-जन सम्पर्क पदाधिकारी, राकेश कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, अश्विनी कुमार जिला भू-संरक्षण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष के साथ-साथ सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थें।

Comments

Popular posts from this blog

ट्यूशन पढकर जा रही छात्रा को उठाने के दौरान कई राउंड गोलियां भी चली कच्ची रोड वासी ने किया विरोध

वार्ड परिषद संजय यादव पर हुआ जानलेवा हमला जिसमें बुरी तरह से घायल

शेखपुरा की बेटी पढ़ने गई थी कोटा हॉस्टल में पाया गया मृत

शेखपुरा में ट्रक पर भारी मात्रा में विदेशी शराब हुए बरामद

माननीय विधायक रणधीर कुमार सोनी ने किया बाढ़ राहत का समीक्षात्मक बैठक कई अधिकारी थे उपस्थित (शेखपुरा)

शेखपुरा में पत्रकार को असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर किया बुरी तरह से घायल

कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर! दो घायल

लोजपा नेता की पत्नी कई दिनों से बीमार होने के कारण आज संसार छोड़कर चल बसे

हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के ठहराव का किया शुभारंभ