Posts

Showing posts from September 15, 2019

रालोसपा से माफो पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित किए गए ललन महतो

Image
रालोसपा से माफो  पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित किए गए ललन महतो शेखपुरा।।  ललन महतो रालोसपा के घाटकुसुम्भा प्रखण्ड के माफो पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। वहीं, जीतेंद्र प्रसाद को इसी प्रखंड के डीहकुसुम्भा पंचायत का रालोसपा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं, मनोज कुमार को गगौर पंचायत का रालोसपा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। शेखपुरा जिला के विभिन्न प्रखण्डों में पंचायत वार संगठन का चुनाव चल रहा है। सांगठनिक चुनाव के जिला प्रभारी महेंद्र कुशवाहा और रिटर्निंग अफसर रविन्द्र कुशवाहा ने जानकारी दी कि जिला में पहले चरण के सांगठनिक चुनाव के तहत घाटकुसुम्भा प्रखंड के सभी पंचायतों के अध्यक्षों और डेलीगेट का चुनाव सम्पन्न कर लिया गया है।  इसी के तहत भदौसी पंचायत का अध्यक्ष अनिल महतो निर्वाचित किए गए हैं। नेताओं ने बताया कि पानापुर पंचायत का अध्यक्ष रामनाथ महतो निर्वाचित किए गए हैं। महेंद्र कुशवाहा ने बताया गया कि अध्यक्ष के साथ साथ डेलीगेट का भी चुनाव किया गया है। इसमें भदौसी से विजय महतो और अनुज महतो चुने गए हैं, जबकि गगौर से पप्पू राज और जगदीश महतो डेलीगेट बनाए गए हैं। जिला चुनाव का काम