Posts

Showing posts from February 14, 2019

सिरारी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर किया विरोध

Image
सिरारी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर किया विरोध शेखपुरा।।  शेखपुरा सदर प्रखंड के सिरारी गांव  में देश पर हुए आतंकी हमला का विरोध कर पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा के साथ विरोध जताया एवं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। देश की युवा मांग रहे हैं वीर जवानों के शहीद का बदला।

तेज रफ्तार के कारण दो मोटरसाइकिल आमने-सामने की हुई टक्कर

Image
तेज रफ्तार के कारण दो मोटरसाइकिल आमने-सामने की हुई टक्कर शेखपुरा।। अरियरी थाना क्षेत्र के विद्यापुर मोड़ के पास आमने सामने दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से दो युवक बुरी तरह से जख्मी स्थानीय लोगों ने पहुंचाया शेखपुरा सदर अस्पताल जहां उन दोनों की चल रही है इलाज दोनों मोटरसाइकिल सवार एक मोटरसाइकिल चालक विद्या पुर का बताया जा रहा है और दूसरा मोटरसाइकिल चालक एकसारी गांव का है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि एकसारी निवासी कुछ काम को लेकर अरियरी जा रहे थे इसी दौरान विद्या पुर निवासी अपने काम से बाजार निकले थे कि कुछ दूरी पर आमने सामने की टक्कर होने से बुरी तरह से घायल। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

चेवाड़ा बेलदरिया मोहल्ले में शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार

Image
चेवाड़ा बेलदरिया मोहल्ले में शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार शेखपुरा।। चेवाड़ा। चेवाड़ा थाना क्षेत्र के  बेलदरिया मोहल्ले में पुलिस ने गुरुवार के सुबह छापेमारी कर दो महिला को शराब बनाने के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेलदरिया में छापामारी की गई जहां से शराब बनाने के क्रम में चंपा देवी और सरिता देवी को गिरफ्तार किया गया।  चंपा देवी के पास 10 लीटर तथा रीता देवी के पास 12 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। साथ ही इनके घर से देसी शराब बनाने के कई उपकरण एवं रसोई गैस सिलेंडर बरामद किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि सुबह शाम शराब बनाने का काम चलता था। बेलदरिया मोहल्ले में शराब पीने वाले का हुजूम शाम में लगे रहते थे यहां आस-पास के लोग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था कई बार यह भी ही देखा गया कि स्थानीय लोगो से कई बार शराब पीने वाले मारपीट भी कर चुके हैं।

शेखपुरा के आजाद हिंद आश्रम में राजीव गांधी पंचायती राज्य की बैठक हुई संपन्न

Image
शेखपुरा के आजाद हिंद आश्रम में राजीव गांधी पंचायती राज्य की बैठक हुई संपन्न शेखपुरा।। शेखपुरा के आजाद हिंद आश्रम में राजीव गांधी पंचायती राज्य की बैठक की गई।  यह बैठक राजीव गांधी पंचायती राज्य के जिला अध्यक्ष सरवन सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक में पटना से आए हुए राजीव गांधी पंचायती राज के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव एवं शेखपुरा कांग्रेस वरिष्ठ नेता कैलाश बाबू, प्रोफेसर रमाकांत बाबू, पप्पू सिंह, शक्ति सिंह, रजनीश कुमार, जितेंद्र धारी, ललन सिंह, राकेश कुमार चिंटू, मुन्ना सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के साथ सरकार कर रही दोहरी नीति - कमलेश प्रसाद

Image
बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के साथ सरकार कर रही दोहरी नीति - कमलेश प्रसाद शेखपुरा।।बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के द्वारा अरियरी प्रखंड मुख्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया गया। सैकड़ों रसोईया को संबोधित कर रहे कमलेश प्रसाद ने कहा कि 7 जनवरी से लगातार सभी रसोईया पूरे बिहार में सामूहिक हड़ताल कर के सरकार के समक्ष अपनी मांग रख रही है।  लेकिन बहरी सरकार इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को विधानसभा के अंदर भी रसोईया की मांगों के समर्थन में भाकपा माले के दिन विधायक पूरे जोर-शोर से आवाज उठा रहे हैं।       उन्होंने कहा कि जब तक रसोइया की सभी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक बिहार राज विद्यालय रसोईया संघ धरना पर रहेंगे एक दिवसीय धरना में उपस्थित अरियरी प्रखंड रसोइया संघ के संरक्षक राजेश कुमार राय , रसोईया संघ के जिला संरक्षक कमलेश प्रसादरसोईया संघ को सक्रिय समर्थन दे रहे भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार विजय, कमलेश कुमार मानव, कृष्ण नंदन चौहान, सुबेलाल कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

शेखपुरा रसोईया संघ के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया

Image
शेखपुरा रसोईया संघ के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया शेखपुरा।।शेखपुरा रसोइया संघ के द्वारा जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया गया। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष के साथ साथ सीपीआई के जिला सचिव प्रभात पांडे ने किया।इस अवसर पर रसोइया संघ की नेत्री ने बताया कि रसोईया से काम तो लिया जाता है। लेकिन सरकारी कर्मचारियों का दर्जा नहीं दिया गया और मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है।  हम लोगों को 10,000 प्रत्येक महीने मानदेय के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने एवं अन्य सुविधाओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। रसोईया संघ की मांग नहीं माने जाने पर हड़ताल जारी रहेगा।