विधायक अनन्त सिंह पहुंचे शेखपुरा कांग्रेस कार्यालय
विधायक अनन्त सिंह पहुंचे शेखपुरा कांग्रेस कार्यालय
शेखपुरा।। मोकामा के विधायक अनन्त सिंह रविवार को यहां जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी एवम पूर्व कांग्रेस सांसद स्व राजो सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढाकर श्रधांजलि अर्पित की। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवम महागठबंधन के लोंगो के साथ एक बैठक की। मालूम हो कि विधायक अनन्त सिंह की पत्नी नीलम देवी मुंगेर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस महागठबंधन की उम्मीदवार है।
Comments
Post a Comment