Posts

आम आदमी पार्टी की सक्रिय सदस्यता की बैठक हुई संपन्न

Image
आम आदमी पार्टी की सक्रिय सदस्यता की बैठक हुई संपन्न शेखपुरा।। आज आम आदमी पार्टी के सक्रिय सदस्यों की एक बैठक किया गया। स्वर्गीय लक्ष्मीकांत सिंह जन सुविधा धर्मशाला के नजदीक हुई। जिसकी अध्यक्षता विपिन कुमार चंद्रवंशी जी ने किया इस बैठक की मुख्य विशेषता कार्यकर्ताओं के कार्यों का प्रोग्रेस रिपोर्ट और उस पर आकलन करना मुख्य रूप से तमाम पदाधिकारियों की देखरेख में हुई।  बैठक जिलाध्यक्ष धर्म उदय कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ उपस्थित कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर कुछ सदस्यों को पदभार भी ग्रहण कराए गए जिसमें विपिन कुमार चंद्रवंशी जी को जिला उपाध्यक्ष  मुन्ना पासवान जी को अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विपुल सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष बरबीघा अंजनी सिंह को प्रखंड सचिव बरबीघा के पद पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया बैठक में आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार द्वारा की जा रही जनहित कामों की विशेष रूप से लोगों के बीच उल्लेख किया और उसी आधार पर बिहार में लोगों के बीच जा जाकर आम आदमी पार्टी के कार्यों की जानकारी देने का संकल्प लिया और उसके आधार पर बिहार में आम ...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

Image
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान शेखपुरा।। शेखपुरा जिला में भारतीय जनसंघ के संस्थापक आदरणीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष की अध्यक्षता में शेखपुरा जिला के विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें जिले के कटरा चौक, चांदनी चौक, बुधौली चौक अन्य जगहों पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।  स्वच्छता अभियान में शामिल भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, आईटी सेल जिला अध्यक्ष गौरव कुमार, पंकज कुमार, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष बबलू जी एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया वहीं स्वच्छता अभियान की अगुवाई कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि आज के दिन महान चिंतक, संगठनकर्ता, अंत्योदय के नेता जिनकी याद में हम सभी युवा जिले के लोगों को स्वच्छता अभियान के रूप में...

माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मरीजों के बीच आवश्यक सामग्री बांटे महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पूनम शर्मा

Image
माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मरीजों के बीच आवश्यक सामग्री बांटे महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पूनम शर्मा शेखपुरा।। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पूनम शर्मा जी के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर अस्पताल के मरीजों के बीच आवश्यक सामग्री के साथ फल वितरण भी किए। जहां अस्पताल पहुंचते ही प्रदेश उपाध्याय डॉ पूनम शर्मा जी के  समर्थकों ने काफी उत्साह पूर्वक मरीजों के बीच आवश्यक सामग्री बांटे एवं  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक राजेंद्र फड़के भी उपस्थित थे। मरीजों के बीच आवश्यक सामग्री बांटते समय मरीजों ने काफी खुश थे एवं उन्होंने कहा कि हम गरीब मजदूर एवं बेबस लोगों के लिए आप से बेहतर कोई नहीं होगा।

शेखपुरा और घाट कुसुम्भा प्रखंड को सुखाड़ ग्रस्त घोषित हो - रालोसपा

शेखपुरा और घाट कुसुम्भा प्रखंड को सुखाड़ ग्रस्त घोषित हो - रालोसपा शेखपुरा।।  जिला के शेखपुरा और घाटकुसुम्भा प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया जाना हजारों कृषक परिवारों के साथ मजाक है। रालोसपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने यह बात कही। महेंद्र कुशवाहा ने सख्त लहजे में कहा कि राज्य सरकार ने जिला के सिर्फ चार प्रखण्डों को सूखाग्रस्त घोषित किया है, लेकिन यह सर्वविदित है कि जिला के सभी क्षेत्रों में बहुत कम बारिश हुई है, इससे जिला में धान की रोपनी बहुत कम हुई है और यह विपदा वाली स्थिति बाकी बचे दो प्रखण्डों की भी है। इन दोनों प्रखण्डों की हालात इतनी भयावह है कि धान ही नहीं आने वाले दिनों में यहां रबी की भी संभावना नगण्य है। ऐसे में शेखपुरा जिला के इन क्षेत्रों के किसानों साथ जो भद्दा मजाक किया जा रहा है, इसे रालोसपा बर्दाश्त नहीं करेगी। महेंद्र कुशवाहा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अगले एक सप्ताह के भीतर इन प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया जाता है, तब पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश होगी। उन्होंने बताया कि सरकार कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने का ...

गरीब किसान एवं नौजवान के लिए सीपीआई करेंगे जन आंदोलन

Image
गरीब किसान एवं नौजवान के लिए सीपीआई करेंगे जन आंदोलन शेखपुरा।। सीपीआई शेखपुरा अंचल कमिटी की बैठक पंडित कार्यानंदनंद शर्मा भवन स्टेशन रोड ने ललित शर्मा के अध्यक्षता में हुई ।जिसमें पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शेखपुरा जिले के अंदर मजदूर किसान छात्र नौजवान व्यवसायियों और महिलाओं की हालत बद से बदतर होते जा रही है संपूर्ण शेखपुरा जिला सुखाड़ और अकाल के चपेट में है लेकिन सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा शेखपुरा प्रखंड और घाटकुसुम्भा प्रखंड को सुखाड़ के लिस्ट से वंचित कर दिया है जिस से मिलने वाले किसानों को लाभ  वंचित रह जाएगा। शेखपुरा जिले के अंदर 177 राजकीय नलकूप है पेपर पर 99 राजकीय नलकूप चालू है पर हकीकत में 10 परसेंट भी चालू नहीं है किसानों को खेती के लिए सरकारी राशि जो सहयोग करना है सरकार को वह भी अभी तक नहीं मिल पा रहा है।  किसान बेहाल है ठीक उसी तरह मजदूर भी जिले के अंदर भूखे और प्यासे रहने को विवश हैं, जिले के अंदर पीने का पानी का इतना परेशानियां बढ़ गई है 1 किलोमीटर हाफ किलोमीटर की दूरी से लोग पानी लाने के लिए वि...

शेखपुरा नगर परिषद के सभी वार्ड में रालोसपा अध्यक्ष हुए निर्वाचित

Image
शेखपुरा नगर परिषद के सभी वार्ड में रालोसपा अध्यक्ष हुए निर्वाचित शेखपुरा।। राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के संगठन चुनाव शेखपुरा नगरपरिषद के सभी वार्डो में नगर निर्वाचन पदाधिकारी प्रेम कुमार गुप्ता और चुनाव पर्यवेक्षक श्याम सुंदर कुशवाहा के देख रेख में सम्पन्न कराया गया ! वार्ड 1 से रूपेश गौस्वामी,2दानी प्रसाद,3राजेन्द्र प्रसाद,4विकास यादव,5विधसागर,6किशोर कुणाल,7सूरज कुमार,8विनय कुमार,9संतोष कुमार,10संजय तांती,11विक्रम यादव,12मोहम्मद फिरोज अहमद,13मो मुस्ताक,14मो शाहबाज अख्तर,15बालेशर  प्रसाद,16राज शंकर कुमार,17राजीव कुमार,19कुन्दन कुमार,20संदीप कुमार,22भारतेन्दु कुमार,24धीरज कुमार,25विजय कुमार,26संजीत यादव,27गौरव कुमार सभी वार्ड में निरविरोघ चुनाव हुआ और सभी वार्ड अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया गया और 18 से 22 के बीच नगर अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

रालोसपा से माफो पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित किए गए ललन महतो

Image
रालोसपा से माफो  पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित किए गए ललन महतो शेखपुरा।।  ललन महतो रालोसपा के घाटकुसुम्भा प्रखण्ड के माफो पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। वहीं, जीतेंद्र प्रसाद को इसी प्रखंड के डीहकुसुम्भा पंचायत का रालोसपा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं, मनोज कुमार को गगौर पंचायत का रालोसपा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। शेखपुरा जिला के विभिन्न प्रखण्डों में पंचायत वार संगठन का चुनाव चल रहा है। सांगठनिक चुनाव के जिला प्रभारी महेंद्र कुशवाहा और रिटर्निंग अफसर रविन्द्र कुशवाहा ने जानकारी दी कि जिला में पहले चरण के सांगठनिक चुनाव के तहत घाटकुसुम्भा प्रखंड के सभी पंचायतों के अध्यक्षों और डेलीगेट का चुनाव सम्पन्न कर लिया गया है।  इसी के तहत भदौसी पंचायत का अध्यक्ष अनिल महतो निर्वाचित किए गए हैं। नेताओं ने बताया कि पानापुर पंचायत का अध्यक्ष रामनाथ महतो निर्वाचित किए गए हैं। महेंद्र कुशवाहा ने बताया गया कि अध्यक्ष के साथ साथ डेलीगेट का भी चुनाव किया गया है। इसमें भदौसी से विजय महतो और अनुज महतो चुने गए हैं, जबकि गगौर से पप्पू राज और जगदीश महतो डेलीगेट बनाए गए हैं। जिल...