Posts

Image
शेखपुरा में रालोसपा ने चलाया सदस्यता अभियान काफी संख्या में लोगों ने लिया सदस्य शेखपुरा।। रालोसपा पार्टी के द्वारा  सदस्यता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर परिषद शेखपुरा में गिरिहिंडा   वार्ड नम्बर  19,प्रेम कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जिसमें महिलाओं और  नौजवानो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एव रालोसपा परिवार में जुड़ने पर खुशी जाहिर की ।  इस तरह से पूरे जिला में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा जितेंद्र नाथ जी के नेतृत्व में और उन्होंने सभी लोग को अलग अलग जिमेवारी दिये ,  अरियरी प्रखंड की जिम्मेवारी सुनील रजक एवं सुभाष सिंह को ,चेवाड़ा प्रखंड की जिम्मेवारी विपिन चोरसिया एवं रामप्रसाद को,  घाटकुसुमभा के जिम्मेवारी पप्पू, राज अमीर महतो को,शेखपुरा प्रखंड की जिम्मेवारी सुरेंद्र दास को ,शेखपुरा नगर परिषद की जिम्मेवारी प्रेम कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, गुड्डू कुमार, प्रेम नाथ मेहता,को बरबीघा की जिम्मेवारी विद्यासागर उर्फ विकास,राजीव पटेल को, शेखोपुरसराय सतेंद्र सिंह को जिम्मेवारी दिया गया और इस के आलाव बबलू कुमार ,विकास कुमार ,वीरेंद्र महतो ,...

जल संचयन एवं जल स्रोतों के उन्नयन को लेकर ग्रामसभा

Image
जल संचयन एवं जल स्रोतों के उन्नयन को लेकर ग्रामसभा शेखपुरा।।(घाट कुसुम्भा) बुधवार को प्रखण्ड के गगौर ग्राम पंचायत के बीआरसी भवन पर स्थानीय मुखिया रूबी रंजन कुमारी की अध्यक्षता में जल संचयन एवं जल श्रोतों के उन्नयन के संबंध में ग्राम सभा आयोजित की गई I बैठक में वरीय पदाधिकारी सह - निदेशक डीआरडीए निदेशक सत्येंद्र त्रिपाठी , प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ घाट कुसुम्भा रमेश कुमार सिंह, पिरामिल फाउंडेशन एवं एयर इंडिया के स्थानीय प्रतिनिधि वो अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए I अंचल अधिकारी  रमेश कुमार सिंह द्वारा जल संचयन, पानी का महत्व, घटते भू - जल स्तर एवं मृत होते जल निकायों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया I साथ ही जल संरक्षण पर जोर दिया।

बरबीघा में एसपी ने किया बरबीघा थाना का निरीक्षण

Image
बरबीघा में एसपी ने किया बरबीघा थाना का निरीक्षण शेखपुरा।।(बरबीघा) बुधवार के दिन एसपी दयाशंकर ने बरबीघा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक चन्दन कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी एवम कर्मी मौजूद मिले। एसपी ने थाना के गुंडा पंजी, दागी पंजी, डकैती, गृहभेदन , हत्या, लूट, अपहरण पँजियों के साथ सरिस्ता का गहन जांच किया। उन्होंने लगभग तीन घण्टों तक थाना के विभिन्न संचिकाओं एवम क्रिया कलाप का गहन अध्ययन किया। एसपी ने थाना अध्यक्ष को सभी संचिकाओं एवम पँजियों को अद्यतन रखने,अपराधकर्म पर अंकुश बनाये रखने का निर्देश दिया। इस थाना क्षेत्र में लूट एवम वाईक चोरी की घटनाओं अविलंब अंकुश लगाने तथा ऐसे मामलों का शीघ्र उद्भेदन करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने लम्बित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने , थाना से नियमित रूप में चार गश्ती दल क्षेत्र में निकालने का निर्देश दिया।

शेखपुरा में कई संगीन मामलों का वांछित दीपू सिंह धराया

Image
शेखपुरा में कई संगीन मामलों का वांछित दीपू सिंह धराया शेखपुरा।। (बरबीघा) अनेकों मामलों का वांछित अपराधकर्मी दीपू सिंह को पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार बदमाश बरबीघा प्रखण्ड के पुनेसरा गांव का रहनेवाला बताया गया है। छापामारी का नेतृत्व जयरामपुर थाना अध्यक्ष अवध कुमार ने किया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी गांव स्थित एक दलित महिला के घर मे घुसकर बलपूर्वक दुष्कर्म करने के प्रयास के मामले में किया है। इसकी गिरफ्तारी नही होने के कारण एडीजे कोर्ट शेखपुरा द्वारा उसके विरुद्ध कुर्की जब्ती के पूर्व इश्तेहार चिपकाने का आदेश निर्गत कर चुकी थी। इस बाबत विशेष लोक अभियोजक चन्द्रमौली यादव ने बताया कि गत 7 सितंबर 2011 की रात्रि इसने गांव में दलित महिला के साथ उसका घर घुसकर अस्मत लूटने का प्रयास किया था। जबकि इसके विरुद्ध सिविल कोर्ट शेखपुरा में जिला जज कोर्ट से लेकर एसीजेएम कोर्ट में कुल 5 संगीन आपराधिक मामले विचाराधीन है। कोर्ट में एडीजे ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव के समक्ष पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।

अनीमिया मुक्त भारत का दिया गया प्रशिक्षण

Image
अनीमिया मुक्त भारत का दिया गया प्रशिक्षण शेखपुरा।।(शेखोपुरसराय) प्रखण्ड के सभी प्रारंभिक विधालय के नोडल शिक्षकों का अनीमिया मुक्त भारत का प्रशिक्षण प्रखण्ड संसाधन केंद्र शेखोपुरसराय में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी  मंजू कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसमें बच्चों में खून की कमी एवं अनीमिया होने से अनेक प्रकार के रोगों की उत्पत्ति के बारे में जानकारी दी गई । इस प्रशिक्षण में विधालय के  वर्ग 01 से 05 तक के बच्चों को दवा खिलाने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउण्डेशन के सदस्य पप्पू कुमार राय के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक सप्ताह छात्र छात्रों को आयरन की गोली नियमित रूप से खिलाने को कहा गया । जो अनुपूरण कार्ड के उपर चर्चा किया गया ।इस प्रशिक्षण में प्रखण्ड साधन सेवी देवशरण सिंह, सीआरसी समन्वयक विपिन  बिहारी सिन्हा,अवधेश कुमार,राजेश,केयर के अमन कुमार एवं कई शिक्षक,शिक्षिका मौजूद थे ।
Image
आदर्श उच्च विद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया बिहार में शिक्षा व्यवस्था चौपट-विजय सम्राट शेखपुरा।।संसाधनों का आभाव,विद्यालय,शिक्षक की कमी बिहार में शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर चुकी है। हमारे गांव की शिक्षा व्यवस्था में आज भी वित्त रहित विद्यालय औऱ शिक्षक अहम भूमिका निभा रहे है।  मंगलवार को आदर्श उच्च विद्यालय फरपर डीहा के 46 वां स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का मौका मिला। बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों के सम्मान देख हमारा भी मन उत्साहित हुआ। बच्चो के सांग बिताए पल यादगार रहेगा। विद्यालय भवन की उपेक्षा देख मन दुःखी भी हुआ। विद्यालय में पेयजल की व्यस्था सुदृढ़ करने के लिए सम्बरसिबल मोटर,टंकी औऱ भवन निर्माण में भी सहयोग दो दिनोंके अंदर पहुंचाने का वायदा किया. कार्यक्रम में पौधा रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में हमारें साथ राजद के जिलाध्यक्ष विजय यादव,बेचूखान, सोहदी उच्च विद्यालय के प्राचार्य एवं आदर्श उच्च विद्यालय के प्राचार्य के अलावे शिक्षक और कर्मी मौजूद थे।

12 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन (CPI)

Image
12 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन (CPI) शेखपुरा।। (बरबीघा) बरबीघा अंचल कमिटी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  की बैठक बरबीघा पार्टी कार्यालय में हरगोविंद यादव के अध्यक्षता में हुआ संपन्न।  बरबीघा को सुखाड़  क्षेत्र घोषित करने, नल जल योजना में गड़बड़ी, गरीबो को पक्का मकान मे गड़बड़ी,राशन किरासन में हो रही लूट, राशन कार्ड वितरण में मनमानी , गरीबों को 5 डिसमिल जमीन वृद्धावस्था में गड़बड़ी लाभकारी योजनाओं में लूटपाट मनरेगा में व्यापक लूट गड़बड़ी, बरबीघा जाम की स्थिति में प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ 12 अगस्त को प्रखंड से अंचल कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।  बैठक में  पार्टी जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, अंचल सचिव धर्मराज कुमार, एआई वाई एफ  जिला नेता निधीश कुमार, धुरी पासवान, मानिकचंद यादव, चंद्रेश्वर मांझी एवं सभी अंचल कमेटी सदस्य और शाखा मंत्री हुए शामिल।