Posts

इंटरमीडिएट विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के MB (मातृभाषा) का एग्जाम 16 फरवरी को लिया जाएगा

Image
इंटरमीडिएट विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के MB (मातृभाषा) का एग्जाम 16 फरवरी को लिया जाएगा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में हुई बदलाव जिसमें इंटर के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की एनआरबी की परीक्षा दिनांक 14 फरवरी 2019 को प्रथम पाली में लिया जाएगा एवं एमबी मातृभाषा की परीक्षा दिनांक 16 फरवरी 2019 को द्वितीय पाली में लिया जाएगा।  यह एनआरबी का एग्जाम 9:30 बजे पूर्वाह्न से 11:15 बजे पूर्वाहन तक लिया जाएगा। एवं एमबी मातृभाषा 1:45 बजे अपराहन से 3:30 बजे अपराह्न तक किया जाएगा।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह का क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत त्रिशूल धारी सिंह के समर्थक कौन है ऊंट घोड़े हाथी बैंड बाजे के साथ की अगवानी

Image
बाहुबली विधायक अनंत सिंह का क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत त्रिशूल धारी सिंह के समर्थक कौन है ऊंट घोड़े हाथी बैंड बाजे के साथ की अगवानी बिहार केसरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा मुंगेर लोकसभा में होगी जीत शेखपुरा।।  बाहुबली विधायक अनंत सिंह का क्षेत्र में मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया. पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे त्रिशूल धारी सिंह के समर्थकों ने सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार युवकों के नेतृत्व में जिला सीमा मिशन ओपी से उनके काफिले का उनके जय घोष के साथ अगवानी किया त्रिशूल धारी सिंह के निजी कार्यालय पहुंचकर कुछ ही देर के बाद बिहार केसरी की प्रतिमा पर अनंत सिंह एवम इसको धारी सिंह के द्वारा माल्यार्पण किया गया. मौजूद पत्रकारों से लखीसराय के चानन प्रखंड में एक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए जाने की बात बताते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा में महागठबंधन की टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ेंगे नहीं मिलने पर निर्दलीय भी चुनाव लड़ेंगे. अपनी जीत के प्रति आश्वस्त अनंत सिंह ने जनता के भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. साकेत मोड़ के पास भी सैकड़ों समर्थकों ने फूल मालाओं से लादकर उनका भव...

शेखपुरा पहुंचे डीआईजी मनु महाराज लोकसभा चुनाव होंगे शांतिपूर्ण सभी थाना पदाधिकारियों को दिया निर्देश

Image
शेखपुरा पहुंचे डीआईजी मनु महाराज लोकसभा चुनाव होंगे शांतिपूर्ण सभी थाना पदाधिकारियों को दिया निर्देश   शेखपुरा।। मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी शेखपुरा पहुंचे आगामी लोकसभा शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया और अपराधियो के कुर्की  जब्ती,सीसीए सहित अन्य दिशा निर्देश दिया।    वही मीडिया से बात करते हुए मन्नुमहाराज ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस तत्पर है।वही डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय गोली का जबाब गोली के सबाल पर मन्नुमहाराज ने कहा कि पुलिस अपराधियों के जबाब को लेकर तैयार है।  वही गलत करने बाले बख्शा नही जाएगा। डीआईजी के बैठक में एसपी,एसडीपीओ सहित अन्य थानो की पुलिस मौजूद रहे ।

शेखपुरा में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ही ने छोटे भाई की ही रची थी हत्या की साजिश

Image
शेखपुरा में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ही ने छोटे भाई की ही रची थी हत्या की साजिश  शेखपुरा।। भाई को मारने के लिए दिया था डेढ़ लाख की सुपारी एसपी दया शंकर ने मामला का किया खुलासा। आज मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया पूरे मामला का किया खुलासा 23 जनवरी को सत्येंद्र कुमार पर हुआ था। जानलेवा हमला जिसमें कई राउंड गोलियां चलने के बाद बच निकलने में सफल रहे।  तभी से एसपी दया शंकर के नेतृत्व में टीम गठित कर इस मामले को कर रहे थे छानबीन। मोबाइल लोकेशन के द्वारा कई संदिग्ध नंबर को कर रहे थे विशेष जांच पड़ताल करने पर कुछ दिनों से समथिंग नंबर का हलचल शेखपुरा में देखा जा रहा था।  जिसमें एसपी दया शंकर के नेतृत्व में बने टीम ने ही संदिग्ध नंबर पर का लोकेशन पर छापा मारे जिसमें सुपारी देने वाले भाई एवं उनके सहयोगी के द्वारा जिन लोगों को सुपारी दी गई थी सभी हुए गिरफ्तार। जिसमें एक पिस्टल, तीन कारतूस, चार मोबाइल के साथ सुपारी लेने वाले शूटर हुए गिरफ्तार। यह घटना शेखपुरा विद्यापुर रोड में घटित हुआ था।

बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन का जिला लीडिंग टीम का गठन

Image
बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन का जिला लीडिंग टीम का गठन                                         शेखपुरा।। शेखपुरा निर्माण मजदूरों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न तरह की सुविधा देने का प्रावधान है। इसमें एक हजार रूपए प्रति माह अनुदान, बच्चों की पढ़ाई हेतु छात्रवृत्ति, कन्या विवाह हेतु अनुदान, दुर्घटना या मृत्यु होने पर मुआवजा आदि शामिल है। शेखपुरा में राजमिस्त्री और अन्य मजदूर जो निर्माण मजदूर के अन्तर्गत आते हैं, इन बातों से अनजान हैं।  इन बातों को बताने के लिए शेखपुरा में सैकड़ों मजदूरों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता माले नेता कमलेश प्रसाद ने किया। बैठक में यूनियन के महासचिव आ.एन.ठाकुर भी उपस्थित थे। कामरेड ठाकुर ने मजदूरों को मिलने वाली सरकारी लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि निर्माण कल्याण बोर्ड में पन्द्रह सो करोड़ रूपया जमा है जिसे मजदूरों को देने के बजाय हड़पने की शाजिश किया जाता रहा है। इस मोके पर जिला भर के निर्माण मजदूरों को संगठित करने और उनका हक उन्हें दिलाने ...

बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ने किया नेशनल कैंप का निरीक्षण

Image
बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ने किया नेशनल कैंप का  निरीक्षण  शेखपुरा।। 41 वॉ नेशनल  जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप जो इंफाल मणिपुर में आयोजन होने वाला है। जिसका बिहार हैंडबॉल टीम का कोचिंग शेखपुरा जिला के प्रखंड बरबीघा के तोयगढ़ ग्राम मे 2 फरवरी से 16 फरवरी तक  चलने वाले का निरीक्षण बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने किया . ब्रजकिशोर शर्मा के साथ  बिहार के इंटरनेशनल प्लेयर  कनक कुमार जो नवादा जिले के हैं तथा अभी  बिहार पुलिस में कार्यरत उन्होंने खिलाड़ियों का निरीक्षण किया  और कुछ तकनीकी गुड बताएं . शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के मीडिया प्रभारी खुशबू कुमारी ने बताया कि इस कैंप में पूरे बिहार के 30 बच्चे थे जिनमें 20 का चयन आज किया गया . इस कैंप के संचालक आचार्य गोपाल जी  सचिव जिला हैंडबॉल संघ शेखपुरा तथा सह संचालक विकास कुमार स्टेट रेफरी है. तथा मुख्य  प्रशिक्षक संजीव कुमार है जो बिहार के वरीय खिलाड़ी हैं।  जिला हैंडबॉल संघ के मीडिया प्रभारी खुशबू कुमारी ने बताया कि इस कैंप का आयोजन तोयगढ़ ग्राम वासियों के सहयो...

मां सरस्वती का अंतिम रूप देते हुए शेखपुरा के कलाकार महाशय पेन्टर

Image
मां सरस्वती का अंतिम रूप देते हुए शेखपुरा के कलाकार महाशय पेन्टर विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं के द्वारा प्रतिमा स्थापित कर होगा भव्य आयोजन शेखपुरा।। विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना भारतीय परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी को निर्धारित है। इसी परंपरा के निर्वहन हेतु क्षेत्र में विगत दो-तीन दिनों से बाजार में काफी चहल-पहल देखा जा रहा है। रविवार को वसंत पंचमी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित कर पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर है।  शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने और प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए प्रशासन के द्वारा शांति समिति की बैठक भी की जा चुकी है।  पुलिस कप्तान दयाशंकर के द्वारा क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान अभद्र गीत के बजाने पर रोक लगाते हुए डीजे को पूर्णता प्रतिबंधित कर दिया गया है। पूजा के लिए विभिन्न प्रकार के फलों की बिक्री की जा रही है। बेमौसम की हुई बारिश और ठंडी बयार के बावजूद ...