Posts

शेखपुरा में आईटीसी ने किसानों को बताया प्याज रोपने की टिप्स

Image
शेखपुरा में  आईटीसी ने किसानों को बताया प्याज रोपने की टिप्स शेखपुरा।। आज दिनांक 17 अक्टूबर 2019 को शेखपुरा जिला के एकसारी गांव में आईटीसी मिशन सुनहरा कल जन निर्माण केंद्र के पहल से "नीति आयोग" के उन्नत कृषि विकास कार्यक्रम के तहत प्याज की खेती से संबंधित सर्वे किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से आईटीसी जेएनके के जिला समन्वयक अखिलेश शर्मा, क्षेत्र पर्यवेक्षक पंकज कुमार शिवम किसान सलाहकार जवाहरलाल पंडित की उपस्थिति रही।जिसमें किसानों से प्याज की खेती से संबंधित चर्चा की गई इस चर्चा में खेतों की जुताई से लेकर उत्पादन करने के दौरान होने वाले खर्च पर चर्चा हुई किसानों से बातचीत के दौरान पाया गया कि अगर समय सीमा के अंतर्गत खेती की जाए तो उपज एक कट्ठा में 22 मन तक उपज किया जा सकता है। किंतु किसानों को कई समस्याओं से जूझना पड़ जाता है जैसे समय पर प्याज का बीज न मिल पाना, सिंचाई के लिए पानी का अभाव पर्यावरण का बदलता रहना स्टोरेज करने के लिए स्टोररूम का ना होना कोई लोकल मंडी का ना होना। यह सारी समस्या होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है किसानों से पूछताछ के बाद पत...

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया शहर के उषा पब्लिक स्कूल में

Image
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया  शहर के उषा पब्लिक स्कूल में शेखपुरा।।उषा पब्लिक स्कूल में शहर की चर्चित नेत्र चिकित्सक डॉ बरखा सोलंकी के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर चलाया गया। इस शिविर में करीब 200 बच्चों की आंखों का स्क्रीनिंग किया गया और जरूरी सलाह दिया गया। इस अवसर पर स्कूल और डॉ नीता हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से करीब 150 अभिभावकों को भी नेत्र जांच शिविर में निःशुल्क जांच और जरूरी चिकित्सीय सलाह मुहैया कराया गया। डॉ बरखा सोलंकी ने इस अवसर पर बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में मोबाइल और टीवी देखने का चलन बहुत ज्यादा हो गया है। अभिभावक भी बच्चों को समय न देकर और इससे बचने के लिए बच्चों को मोबाइल पर गेम खेलने या देखने के लिए जाने अनजाने प्रोत्साहित करते हैं।  इससे बच्चों को छोटी उम्र में ही आंखों की परेशानी सामने आ रही है। डॉ बरखा ने यह भी बताया कि कई बार बच्चों में छोटी उम्र में होने वाली परेशानियों की जानकारी अभिभावकों को नहीं हो होती है। ऐसे में बच्चों के आंखों की स्क्रीनिंग से वास्तविक स्थिति की जानकारी हो जाती है। ड...

पैक्स अध्यक्ष ने किया सदस्यता आवेदन को अस्वीकृत तो आवेदको ने पहुंचा जिला सहकारिता कार्यालय

Image
 पैक्स अध्यक्ष ने किया सदस्यता आवेदन को अस्वीकृत तो आवेदको ने पहुंचा जिला सहकारिता कार्यालय  शेखपुरा।। हजरतपुर मडरों पैक्स में सदस्यता के लिये लगभग 350 किसानो ने ऑनलाइन आवेदन किया था ,हाई कोर्ट के आदेशानुसार सहकारिता विभाग ने सारे आवेदन को सदस्यता के लिये अध्यक्ष के पास भेजा जांच के लिये,फिर अध्यक्ष ने ये कहते हुये सभी आवेदन को अस्वीकृत कर दिया की हम आवेदक को सुचना दिया लेकिन आवेदक को नही पहुंचने के कारण अस्वीकृत कर दिया जबकि सच तो ये है की अध्यक्ष ने किसी किसानो को सुचना नही दिया,जनवुझ कर रद्द कर दिया,इससे परेशान सैकड़ो किसानो आज जिला सहकारिता कार्यालय शेखपुरा पहुंचकर अपना अपना दावा आपत्ति आवेदन दिया ,किसानो ने बताया की हमलोग सालो से परेशान है हमे पैक्स सदस्य नही बनाया जा रहा है हमे पैक्स के अधिकार से बंचित रखते हुये हमारे अधिकार के साथ खिलबाड़ किया जा रहा है,इसे हम कभी वर्दाश्त नही करेगें,मौके पर पहुंचे इंकलाबी नौजबान सभा के जिला संयोजक कमलेश प्रसाद ने कहा की हम आपके मांग को भरपूर समर्थन करते है,और हमेशा मदद के लिये तैयार है,जरूरत है तमाम किसानो को एकजुट होकर अन्याय के ख...

भदौसी गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की हुई मौत

Image
भदौसी गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की हुई मौत शेखपुरा।। शेखपुरा जिला के घाट कुसुंबा प्रखंड के अंतर्गत भदौसी गांव में बाढ़ के पानी में 8 साल का बच्चा पानी में डुबने के कारण उसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि बच्चा घर से खेलने के लिए सड़क पर निकला था खेलने के दौरान हैं बच्चे हैं सड़क के किनारे बाढ़ के पानी में पैर फिसलने के कारण पानी जा गीरा जब तक ग्रामीणों को पता चलता तब तक बच्चे पानी में डूबने से हो गई मौत।  लेकिन काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे को पानी से निकाला गया वही स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक अभिनंदन कुमार पिता कृष्णा राम जो की भदौसी गांव का ही रहने वाले हैं। वहीं ग्रामीणों में दुर्गा पूजा को लेकर काफी उत्साहित थे लेकिन  गांव का ही 1 बच्चें को पानी में डूबने से मौत होने की खबर सुनते ही सभी ग्रामीण मातम में बदल गए ।

शेखपुरा में पत्रकार को असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर किया बुरी तरह से घायल

Image
शेखपुरा में पत्रकार को असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर किया बुरी तरह से घायल शेखपुरा।। शेखपुरा जिला में पत्रकार के साथ असामाजिक तत्वों ने किया मारपीट बताया जा रहा है कि प्रभात खबर के जिला प्रभारी रंजीत कुमार एवं  शेखोपुरसराय के प्रखंड संवाददाता अंबुज पांडे अपने परिवार के साथ मेला घूमने के लिए निकले थे उसी दौरान मेले में अपने बच्चे को खिलौने खरीदने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान उनके परिवारों के साथ छेड़खानी करने लगा तभी बीच बचाव के लिए पहुंचे संजीत कुमार के साथ ही मारपीट करने लगा।  साथ ही साथ छिनतई की घटना का भी अंजाम दिया।  उसी समय अज्ञात बदमाशों ने प्रखंड संवाददाता अंबुज पांडे पर गोलियां चलाई लेकिन अंबुज पांडे बच गए । इस घटना को लेकर पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष नवीन कुमार एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय मेहता, अरविंद कुमार, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, धीरज कुमार, सूरज कुमार, विक्रम पटेल, मनीष कुमार, कुमार सुबिध एवं अन्य पत्रकार ने विरोध जताते हुए जल्द से जल्द अज्ञात बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग एसपी से किया। ...

माननीय विधायक रणधीर कुमार सोनी ने किया बाढ़ राहत का समीक्षात्मक बैठक कई अधिकारी थे उपस्थित (शेखपुरा)

Image
माननीय विधायक रणधीर कुमार सोनी ने किया बाढ़ राहत का समीक्षात्मक बैठक कई अधिकारी थे उपस्थित शेखपुरा।। शेखपुरा जिला के घाटकोसुम्भा प्रखंड मुख्यालय में बाढ़ राहत की समीक्षात्मक बैठक किया गया। इस बैठक में शेखपुरा के युवा लोकप्रिय विधायक रणधीर कुमार सोनी जी, एसडीपीओ राकेश कुमार, वीडियो अमित कुमार,सीओ रामेंश प्रसाद सिंह भाग लिए। माननीय विधायक ने बताया कि आज घाटकोसुम्भ वासी बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहे ग्रामीणों को यथासंभव मदद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार व बिहार के मुखिया विकास पुरुष नीतीश कुमार जी चाहे बाढ़ हो,सुखाड़ हो व जल जमाव जैसी स्थिति हो हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। इसके बाद उन्होंने कई गांवों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित किए और सभी को इस विकट स्थिति में धैर्य से काम लेने की अनुरोध किये उन्होंने बताया कि यह आपकी परेशानी हमारी परेशानी है इसे हम यथासंभव दूर करने का प्रयास करेंगे। इस प्रकार बाढ़ पीड़ितों में खुशी देखी गई। इस मौके पर उपयुक्त लोगों के अलावे विनोद यादव,सिहुली यादव,प्रखंड अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद...