Posts

शेखपुरा सिविल सर्जन के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर सीपीआई का धरना प्रदर्शन

Image
शेखपुरा सिविल सर्जन के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर सीपीआई का धरना प्रदर्शन  शेखपुरा।। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(सीपीआई) ने शेखपुरा सिविल सर्जन के समक्ष धरना के माध्यम से 24 घंटा सदर अस्पताल समय सभी अस्पतालों में दवा और डॉक्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने,  सभी कर्मियों को  अपनी ड्यूटी निभाने, भवन विहीन स्वास्थ्य केंद्रों में भवन निर्माण, जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण कराने, अस्पतालों में मरीजों के आने पर समुचित इलाज करने के पहले ही रेफर करने का काम बंद करने कुष्ठ रोगियों को सरकार को वाली सहायता राशि शत-प्रतिशत देने मरीजों के खाना और साफ-सफाई का पुख्ता इंतजाम करने रोगी कल्याण समिति में राष्ट्रीय दलो और राज के दलों के प्रतिनिधि को सदस्य बनाने आयुष्मान भारत स्मार्ट कार्ड धारियों को पीला कार्ड जल्द उपलब्ध कराने की मांग किया गया।  धरना में सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे सहायक जिला सचिव आनंदी प्रसाद सिंह निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव अमित कुमार खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष सीता राम मांझी बरबीघा अंचल मंत्री धाम राजकुमार अरिआरी मंत्री केदार रा...

गिरिहिण्डा मोहल्ले में भारी वर्षा के कारण गिरे घर मलबे में दबे खाने-पीने की वस्तु

Image
गिरिहिण्डा मोहल्ले में भारी वर्षा के कारण गिरे घर मलबे में दबे खाने-पीने की वस्तु शेखपुरा।। शेखपुरा जिला के गिरिहिण्डा मोहल्ले के वार्ड नंबर 24 में बरसात के पानी से घर गिर जाने से बेघर हुए अशोक तिवारी। वही अशोक तिवारी ने बताया कि भारी वर्षा के कारण हमारे घर गिर गए हैं जिसमे खाने पीने की वस्तुओं के साथ अन्य सामग्री भी घर के मलबे में दब गए।  जिसे निकालने  की कोशिश लगातार में कर रहा हूं वहीं खाना खाने कि वस्तु भी बर्बाद हो गए हैं जहां लोगों ने उन्हें तुरंत राहत देने की बात कर रहे थे। मोहल्ले के लोगों के द्वारा घर के मलवे से खाने की अन्य सामान निकालने की कोशिश लगातार कर रहे हैं।

आईटीसी मिशन सुनहरा कल के द्वारा कृषि के बढ़ावा देने के लिए मिला मास्टर ट्रेनिंग (शेखपुरा)

Image
आईटीसी मिशन सुनहरा कल के द्वारा कृषि के बढ़ावा देने के लिए मिला मास्टर ट्रेनिंग  (शेखपुरा) शेखपुरा।। आज दिनांक 30 नवंबर 2019 को आईटीसी मिशन सुनहरा कल प्रोग्राम के तहत नीति आयोग के आकांक्षी जिले में जन निर्माण केंद्र के पहल से उन्नत कृषि विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संयुक्त कृषि भवन शेखपुरा में मास्टर ट्रेनिंग कराया गया जिसमें VIKSAT द्वारा BAO, AC, BHO, ATM को मास्टर ट्रेनिंग दिया गया।  इस ट्रेनिंग के अंतर्गत आने वाले रवि ऋतु के मुख्य फसल गेहूं एवं मक्का पर विशेष तौर पर तकनीकी के बारे में बताया ताकि किसानों को इन मास्टर ट्रेनिंग का लाभ धरातल पर मिल सके और किसानों की आय में बढ़ोतरी हो इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं आईटीसी से अजीत करमाकर, जन निर्माण केंद्र से राकेश सिंह, चंदन कुमार, अखिलेश शर्मा, आजाद कुमार, पंकज कुमार, विकास कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

भारी बारिश के कारण कई परिवार हुए बेघर नहीं मिल पाई अभी तक कोई राहत

Image
भारी बारिश के कारण कई परिवार हुए बेघर नहीं मिल पाई अभी तक कोई राहत शेखपुरा।। शेखपुरा जिला में भारी वर्षा होने के कारण कई परिवार हुए बेघर। अरियरी प्रखंड अंतर्गत हजरतपुर मरे गांव के ही अमरजीत महत्व का घर गिर जाने से दूसरे के घर में रहने को मजबूर हैं। घर गिरने के साथ साथ खाने-पीने के सामान के साथ कई अन्य सामान भी घर के मलवे में दब गए हैं।  इंकलाबी नौजवान शेखपुरा के जिला संयोजक कमलेश कप्तान ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत की मांग की है एवं जिले के अंदर ऐसी पीड़ित परिवार को राहत कार्य चलाने की आग्रह करते हुए। जगह-जगह परिवारों को खाने पीने की व्यवस्था की जाए एवं इस परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तुरंत दिया जाना चाहिए।

शेखपुरा जिला योग प्रशिक्षक आशीष कुमार को बिहार स्टेट योगा चैंपियनशिप में मिला सम्मान

Image
शेखपुरा जिला योग प्रशिक्षक आशीष कुमार को बिहार स्टेट योगा चैंपियनशिप में मिला सम्मान शेखपुरा।।  9वीं बिहार स्‍टेट योगा चैम्पियनशीप 2019 जो वैशाली जिला के प्रखंड भगवानपुर में स्थित सी.वी.रमण विश्‍वविधालय के प्रांगण में 27 से 28 सितम्बर तक बिहार योग संघ के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय युवा विकास परिषद तथा वैशाली जिला योग संघ के तत्‍वाधान में आयोजित हुआ था । जिसमें शेखपुरा जिला योग संघ के सचिव-सह-कोच आशीष कुमार"आर्या" को शेखपुरा जिला में योग तथा योगा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और वर्षो से शेखपुरा के श्यामा सरोवर पार्क में निःशुल्‍क योग शिक्षा प्रदान करने के लिए  आयोजक-राष्ट्रीय युवा विकास परिषद के अध्‍यक्ष किशलय किशोर तथा बिहार योग संघ के सचिव धनेश कुमार सिन्‍हा जी के द्वारा सम्‍मान स्‍वरूप ट्राॅफी-सह-प्रतीक चिन्ह देकर  सम्मानित किया गया ।इस ट्राफी अर्थात् सम्मान पाकर शेखपुरा जिला योग संघ के सचिव-सह-कोच आशीष कुमार"आर्या" ने कहा कि यह सम्मान मुझे नहीं बल्कि  यह सम्मान शेखपुरा जिलावासियों को मिला है।यह सम्मान पाकर मैं एक नई ऊर्जा के साथ आ...

सनैया पंचायत का दौरा करने पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि पप्पू चौहान ने आपकी परेशानी हमारी परेशानी की बात कही (शेखपुरा)

Image
सनैया पंचायत का दौरा करने पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि पप्पू चौहान ने आपकी परेशानी हमारी परेशानी की बात कही    शेखपुरा।।    अरियरी   प्रखंड के विभिन्न जगह पानी का बहाव बढ़ रहा है प्रखंड के अंदर कई मिट्टी का घर गिरे कई लोग हुए घायल। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है इसी क्रम में सनैया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू चौहान ने कई गांव के दौरा किए जिसमें उन्होंने बताया कि मिल्की गांव में नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जो कि खतरे के निशान से ऊपर है । ऐसी स्थिति में हर संभव प्रयास वह मदद करने की बात कही उन्होंने बताया कि आप लोगों की परेशानी हमारी परेशानी है और इसको हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसी क्रम में बेलछी गांव में नदी से पानी चढ़ाना शुरू हो गया है और इस प्रकार बारिश जारी रही तो बेलछी गांव में भी पानी घुस जाएगी। वहीं कई घर बारिश के कारण धराशाई हो गया जिसमें मुकेश रविदास, रघुनंदन रविदास, गौतम रविदास ,रामाशीष रविदास, श्री रविदास, कंपल रविदास, अमिन पासवान, अरुण दास, श्रीराम पासवान, गौतम पासवान समेत समेत दर्जनों घर गिरे । कई घर की स्थिति ...

गदबदिया गांव में भारी बारिश के कारण घर गिर जाने से एक ही परिवार के 5 लोग हुए घायल

Image
गदबदिया गांव में भारी बारिश के कारण घर गिर जाने से एक ही परिवार के 5 लोग हुए घायल शेखपुरा।। शेखपुरा जिला के घाट कुसुंबा प्रखंड के गदबदिया गांव में भारी बारिश के कारण घर गिर जाने से एक ही परिवार के 5 लोग हुए घायल जिसने बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।  गांव के लोगों ने नाव के सहारे घाट कुसुंबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भक्ति कराया। जहां नाव के सहारे लाने के दौरान पानी की जलस्तर ज्यादा बढ़ जाने के कारण काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा लेकिन गंभीर परिस्थिति में भी गांव के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल हुए व्यक्तियों की भर्ती कराएं। वही अगल बगल के गांव में भी इस घटना को लेकर काफी दुखी हो रहे हैं।