Posts

पुरानी रंजिश में फंसाने को लेकर अपने ही घरों में लगाया आग

Image
पुरानी रंजिश में फंसाने को लेकर अपने ही घरों में लगाया आग शेखपुरा।।(चेवाड़ा) शेखपुरा जिला के कारण्डे थाना क्षेत्र अंतर्गत सिझोरी ग्राम में पुरानी रंजिश में फसाने को लेकर अपने ही घरों में दिनेश यादव ने लगाई आग।  बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बहुत दिनों से लड़ाई झगड़ा चल रहा था लेकिन 14 जुलाई की सुबह में ही अपने ही घरों में लगाई आग।  आग लगाकर कारण्डे थाना पहुंचकर राजेश यादव, झालो देवी पर घर जलाने का मुकदमा दर्ज कराने पहुंच गए ।  लेकिन फोटो में आए चित्र में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि जिस जगह से आग लगी है उसी जगह पर किरासन की बोतल ले हुए खड़े हैं इससे यह जाहिर होता है कि आग लगाने वाला कोई दूसरा नहीं खुद घर का मालिक दिनेश यादव हैं।

शेखपुरा की बेटी पढ़ने गई थी कोटा हॉस्टल में पाया गया मृत

Image
शेखपुरा की बेटी पढ़ने गई थी कोटा हॉस्टल में पाया गया  मृत शेखपुरा।। (बरबीघा) जिले के बरबीघा शहर के मशहूर किताब दुकानदार तथा महादेवगंज मुहल्ला निवासी प्रदीप कुमार का बड़ी बेटी को डॉक्टर के रूप में देखने का सपना साकार नही हो पाया।  उनके स्वप्न यमराज को नही भाया। बरबीघा शहर के प्रमुख निजी शिक्षण संस्थान संत मैरिज स्कूल से इसी वर्ष दशवीं की परीक्षा उतीर्ण होने के बाद मेडिकल की तैयारी करने के लिए पिछली माह प्रदीप कुमार की 17 वर्षीय पुत्री सोनाली कोटा चली गई।  लेकिन कोटा गए मुश्किल से एक माह बीते ही थे कि अचानक कोटा से सोनाली के हॉस्टल इंचार्ज ने मोबाइल से खबर दी कि उनकी बेटी गले मे फांसी का फंदा लगाकर सुसाईट कर ली है। ऐसी मनहूस खबर मिलते ही प्रदीप कुमार के घर मे क्रंदन शुरू हो गया और पूरे परिवारवालों के द्वारा घर की बड़ी बेटी के लिए संजोया सपना बालू की रेत से बने महलों की तरह धराशाई हो गया।  प्रदीप कुमार के परिवार में सोनाली दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। जिसके कारण माता -पिता की बड़ी संतान काफी प्यारी थी। अपने स्कूल में भी वह काफी जीनियस थी।जबकि छोटी ब...

विद्युत स्पर्शाघात से भैंस की मौत

Image
विद्युत स्पर्शाघात से भैंस की मौत शेखपुरा।।(अरियरी) अरियरी प्रखंड क्षेत्र के डीहा पंचायत अंतर्गत एकराय गांव निवासी कृष्ण साव के भैंस की मौत विद्युतस्पर्शाघात से हो गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के सड़क के किनारे भैंस बंधा हुआ था। इसी बीच अचानक भैंस पर एलटी तार गिर गया और उक्त तार में भैंस लपटा गया, और इसी क्रम में विद्युतस्पर्शाघात से उक्त भैंस की मौत हो गई।  हालांकि ग्रामीणों की माने, तो इस बीच विद्युत विभाग को लाइन काटने के लिए कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया।  परंतु इस घटनाक्रम के पश्चात कोई भी विद्युत अधिकारी ने अपना मोबाइल रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा और अंततः एलटी तार के चपेट में आने से उक्त भैस की मौत हो गई।  हालांकि विद्युत विभाग के इस लापरवाही के प्रति ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

ट्रकों के कहर ! छात्र को ले ली जान

Image
ट्रकों के कहर ! छात्र को ले ली जान शेखपुरा।। ट्रक की चपेट में आने से छात्र की पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण उनके दोनों पैर काटनी पड़ी लेकिन उसके बाद भी छात्र को नहीं बचा पाए बताया जा रहा है कि ट्रक की चपेट में आने से छात्र की पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।  जिसे शेखपुरा सदर अस्पताल ने पटना पीएमसीएच में रेप दिया गया था। लेकिन वहां जाने के बाद छात्र को दोनों पैर गवानी पड़ी लेकिन उसके बाद भी छात्र को नहीं बचा पाए डॉक्टर। लगातार ट्रकों के कहर ने शेखपुरा में कई ऐसी घटना घट रही है। छात्र के सहयोग में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लगातार उनके परिजनों को सहयोग दिलाने के लिए खड़े हैं।

तेज रफ्तार स्कूल वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर

Image
तेज रफ्तार स्कूल वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को मारी टक्कर शेखपुरा।।(बरबीघा)शनिवार की सुबह शहर के शिवपुरी मोहल्ले मे निजी विद्यालय होली विजन स्कूल के वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार अपने दो छोटे बच्चों समेत नहर में जा गिरा।  इस संबंध में घायल बभनबीघा ग्राम निवासी गोरेलाल पिता सरदारी यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने सात एवम पांच वर्षीय दो बच्चों को होली विजन स्कूल छोड़ने के लिए आए हुए थे।  विद्यालय द्वारा निजी वाहन को संकीर्ण रोड पर खड़ा कर बच्चों को गाड़ी से उतारा जा रहा था वह वाहन के बगल से पार होने लगे तभी वाहन के ड्राइवर द्वारा गेट खोल दिया गया।  जिसके टक्कर से वे बच्चों समेत नहर में जा गिरे। इस दुर्घटना में गोरेलाल का सर फट गया जबकि दोनों बच्चे वाहन के नीचे दब जाने से गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों एवं गोरेलाल को नहर से बाहर निकालकर पास के एक निजी क्लिनिक में इलाज हेतु ले जाया गया जहां बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया जबकि गोरेलाल को सर में चार टांके लगाए गए।  बताते चलें कि निजी...

पढ़ाई करके लौट रहे छात्र को ट्रकों ने कुचल डाला

Image
पढ़ाई करके लौट रहे छात्र को ट्रकों ने कुचल डाला शेखपुरा।। शेखपुरा जिला के कुसुंभा रेलवे गुमटी के पास देवरा के 2 छात्र कलास करके वापस घर जा रहे थे उसी दौरान छात्रों को ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया।  घायल दोनों  छात्रों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें 1 छात्र कि दोनों पैर गंभीर रूप से घायल है तथा छात्र की जान बचाने के छाल से चिकित्सक ने टायर को काट दिया है घायल की पहचान देवरा गांव के 13 वर्षीय फेकू मांझी के रूप में किया गया ।  लेकिन छात्र की हालत ज्यादा खराब होने के कारण पटना रेफर कर दिया गया है वहीं दूसरे छात्र की मामूली चोट लगी है घटना से गुस्साए लोगों ने कुसुंभा रेलवे गुमटी के पास रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

सभी समुदाय के लोग बीजेपी की सदस्यता लेने में आगे

Image
सभी समुदाय के लोग बीजेपी की सदस्यता लेने में आगे शेखपुरा।।शेखपुरा में लगातार बीजेपी की सदस्यता अभियान चलाए जा रहे है। जहां लोग सदस्य लेने में  दिलचस्पी दिखा रहे। आज संगठन के महापर्व के अवसर पर नगरपरिषद शेखपुरा के कमासी गांव में प्रबक्क्त राजीव सिन्हा के नेतृत्व में प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ पूनम शर्मा जी सदस्य्ता प्रमुख कारू सिंह जिला सह प्रमुख हीरालाल सिंह उपाध्यक्ष अरबिंद सिंह,मीडिया प्रभारी मोहन सिंह टुनटुन ,बलराम, नौसाद तम्मन्ना खातून शिवचन सिंह सहित कई कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।  सदस्यता अभियान में मुस्लिम बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया युवाओं का जोश का कोई ठिकाना नही था यह अभियान 11 अगस्त तक चलेगा और हर गांव बूथ तक भाजपा कार्यकर्ता पहुचेंगे एवम नए सदस्यों को जोड़ कर 50 हजार लक्ष्य का टारगेट पूरा किया जाएगा।