शेखपुरा।। बिहार विद्यालय रसोइया संघ के द्वारा शेखपुरा ससवहना पथ चांदी वृन्दावन चौक पर चक्का जाम किया , बिहार राज्य विधालय रसोइया संघ के जिला संरक्षक कमलेश प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुये कहा की विगत 7 जनवरी से विधालय रसोइया भी हड़ताल पर है। लेकिन सरकार उनकी मांगो पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बर्खास्त करने की धमकी दे रही है। यह घोर अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा हड़ताल व् चक्का जाम के माध्यम से केंद्र व् राज्य सरकार से हम कहना चाहते है की पुरे देश में सबसे कम मानदेय बिहार में मात्र 1250 रुपया है,वह भी साल भर में मात्र दस महीने का भुगतान किया जाता है।कई-कई महीने का बकाया भी रहता है,जिस विधालय के शिक्षक को वेतनमान कर दिया गया। उसी विधालय के रसोइया भी सदस्य है,लेकिन रसोइयो के साथ ऐसी नाइंसाफी क्यों ये आंदोलन मांग करती है। सभी रसोईयों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने,मातृत्व अवकाश का लाभ एवं अन्य विशेष अवकाश का लाभ देने,मानदेय की राशि से छूटी की कटौती बन्द करने,सामाजिक सुरक्षा स्किम के तहत पेंशनदेने,आईएस आई का लाभ देने,मानदेय कम से कम 18000 हजार रूपये देने ,मांग पूरा होने तक आंदोलन ज...
Posts
शेखपुरा अलग अलग जगहों पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर शराब का किया बरामद
- Get link
- X
- Other Apps
By
Vikram Patel
शेखपुरा अलग अलग जगहों पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर शराब का किया बरामद शेखपुरा।। शेखपुरा में लगातार उत्पाद विभाग ने अलग अलग जगहों पर छापामारी कर शराब बरामद किया। शेखपुरा जिला के नगर क्षेत्र के अंतर्गत महादेव नगर में शराब को बिक्री हेतु छुपा कर रखा गया था जिसमें एक बोरा में 40 पाउच शराब भरा था जिसकी सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग को मिलने के बाद छापामारी कर बरामद कर लिया गया है। वहीं शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड के अंतर्गत माउर नारायणपुर कंधे में शराब की बड़ी खेप आज रात्रि में उतारा जा रहा था लेकिन इसकी भनक उत्पाद विभाग को मिलने के बाद उत्पाद विभाग छापेमारी टीम ने वहां पहुंचकर शराब उतार रहे गाड़ी के साथ शराब भी बरामद किया गया जिसमें सारे इंग्लिश शराब की महंगे ब्रांड थे। छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे शेखपुरा नगर थाना के एएसआई मो एहसान खान, पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी भाग ने में सफल रहे लेकिन शराब कारोबारी को चिन्हित कर उस पर एफ आई आर दर्ज कराया जा रहा है।
शेखपुरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता
- Get link
- X
- Other Apps
By
Vikram Patel
शेखपुरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता शेखपुरा।।राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा पर हुई जानलेवा हमला के विरोध में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। उपेंद्र कुशवाहा शिक्षा सुधार को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से राज भवन मार्च कर रहे थे उसी समय बिहार सरकार के इशारे पर पुलिसिया गुंडों ने उन पर जानलेवा हमला किया। लेकिन राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा को बचाव के लिए पुलिस के सामने खड़े हो गए और उनका विरोध करते हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा को बचा लिया नहीं तो पुलिसिया गुंडों ने जान से मारने की पलानी किए हुए थे। पुलिसिया गुंडों के विरोध करने के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। उसी के विरोध में शेखपुरा चांदनी चौक पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया एवं साथ ही 4 मार्च को बिहार बंद का ऐलान भी किया। पुतला दहन में शामिल कार्यकर्ता बिहार राज्य परिषद सदस्य व युवा प...
संविधान बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा आरक्षण के विरोध में धरने पर बैठे
- Get link
- X
- Other Apps
By
Vikram Patel
संविधान बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा आरक्षण के विरोध में धरने पर बैठे शेखपुरा।। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा आज शेखपुरा में धरने पर बैठे कार्यकर्ता उन्होंने 10% आर्थिक आधार पर आरक्षण के विरोध में एवं एबीएम मशीन को चुनाव में उपयोग नहीं किया जाए एवं बैलेट पेपर पर चुनाव कराया जाए ईवीएम से संबंधित चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना के विरोध मैं संविधान बचाओ समिति के द्वारा शेखपुरा समाहरणालय गेट के समक्ष धरने पर बैठे। संविधान बचाओ समिति के संयोजक अनिरुद्ध पासवान, संयोजक राकेश कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जन मुक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिव्यांश शिवम, भूषण कुमार, जगन्नाथ दास, पिंटू कुमार, विकास कुमार, राजा राम कुमार, मोहम्मद सुल्तान अली जैदी, गुजेश चौधरी, रामाशीष चौधरी, दिव्यांशु कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे। धरने पर बैठे कार्यकर्ता ने कहा कि सरकार की नीति स्वर्ण को आरक्षण दिलाकर बैकवर्ड क्लास के लोगों को नीचा दिखाने का काम किया है। इसके विरोध में आज में शेखपुरा समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठकर में ...
मनुष्य की मृत्यु होना क्यों जरूरी
- Get link
- X
- Other Apps
By
Vikram Patel
मनुष्य की मृत्यु होना क्यों जरूरी मनुष्य अपनी माता से इस संसार में जन्म लेता है। आरम्भ में शैशव अवस्था होती है। समय के साथ उसके शरीर व ज्ञान में वृद्धि होती है। वह माता की बोली को सुनकर उसे समझने लगता है व कुछ समय बाद बोलने भी लगता है। शैशव अवस्था बीतने पर किशोर व कुमार अवस्था आरम्भ होती है। समय के साथ यह भी बीतती है। इस अवस्था में शरीर और बड़ा व बलवान हो जाता है। उसका ज्ञान भी अपनी माता व आचार्यों की शिक्षा से वृद्धि को प्राप्त होता है। इसके बाद युवावस्था आती है और मनुष्य इस अवस्था में रहते हुए अपनी शिक्षा व विद्या पूरी करता है। शरीर यौवनावस्था में पूर्ण वृद्धि को प्राप्त हो जाता है। इसके बाद शरीर की वृद्धि प्रायः नहीं होती। इस अवस्था में वह विवाह कर सृष्टि क्रम को जारी रखने में सहायक बनता है। जैसे उसके माता-पिता ने उसे जन्म दिया था, उसी प्रकार वह भी संसार में विद्यमान आत्माओं को अपनी धर्मपत्नी के द्वारा जन्म देकर उनका पालन व पोषण करता है। अपना पोषण करते हुए तथा माता-पिता एवं सन्तानों के पोषण के साथ वह वृद्धावस्था को प्राप्त होता है। वृद्धावस्था मुनष्य जीवन की अन्तिम अवस्था कही जाती...
कांग्रेस के जनाकांक्षा रैली में शामिल होने के लिए निकले समर्थक
- Get link
- X
- Other Apps
By
Vikram Patel
छोटी बड़ी दर्जनों वाहनों में सैकड़ों समर्थको को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कांग्रेस के जनाकांक्षा रैली में शामिल होने के लिए निकले समर्थक काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते त्रिशूल धारी सिंह शेखपुरा।।शनिवार को और विधानसभा प्रत्याशी रहे त्रिशूल धारी सिंह ने सैकड़ों कांग्रेस समर्थकों से भरे दर्जनों छोटी बड़ी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर पटना गांधी मैदान के लिए रवाना किया. कांग्रेस के बैनर तले पटना में प्रस्तावित जनाकांक्षा रैली में शामिल होने के लिए रवाना किए गए इन समर्थकों के द्वारा पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी एवं अन्य राष्ट्रीय नेताओं के पक्ष में नारे लगाते हुए जोशो खरोश के साथ पटना के लिए रवाना किया गया. बताते चलें कि इसके पूर्व कांग्रेस के कई प्रांत स्तरीय पार्टी पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्र में आकर प्रस्तावित जनाकांक्षा रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए क्षेत्र वासियों से अपील की गई थी. मुंगेर से स्वघोषित कांग्रेसी उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थन में क्षेत्र से समर्थकों को सैकड़ों की संख्या में पटना शामिल होने के लिए त्रिशूल धारी सिंह के द्वारा दर्जनो...
शेखपुरा जिला अधिकारी के द्वारा नल जल योजना का किया गया निरीक्षण
- Get link
- X
- Other Apps
By
Vikram Patel
शेखपुरा जिला अधिकारी के द्वारा नल जल योजना का किया गया निरीक्षण शेखपुरा।। जिलाधिकारी, शेखपुरा के द्वारा शेखपुरा प्रखंड के अंतर्गत वाजिदपुर एवं पत्थलाफर में नल जल योजना का औचक निरीक्षण किये। वाजिदपुर में नल, जल योजना के द्वारा 180 घरों में फ्लोराइट मुक्त पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीस घरों में जल की आपूर्ति नहीं की जा रही है जिसकों जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और कार्यपालक अभियंता पीएचईडी के विजय कुमार को निर्देश दिये कि 01 माह के अंदर शेष सभी घरों में जल की आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नल को चालू कराकर, पानी का प्रवाह देखा लेकिन पीतल नल के बदले प्लास्टिक का नल लगा हुआ था। इसके लिए कार्यपालक अभिंयता को फटकार लगी, और निर्देश दिया कि सभी प्लास्टिक नल को हटाकर अबिलम्ब पीतल का नल लगाना सुनिश्चित करें, यह गंभीर मामला है अवहेलना करने पर कारवाई की जायेगी। वाजिदपुर में लगे बोरिंग की गहराई के बारे में पूछा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पाइप एवं नल विभाग द्वारा निर्धारित गुणवत्ता का ही प्रयोग करें। जाॅच में अनिमितता ...