Posts

माननीय विधायक रणधीर कुमार सोनी ने किया बाढ़ राहत का समीक्षात्मक बैठक कई अधिकारी थे उपस्थित (शेखपुरा)

Image
माननीय विधायक रणधीर कुमार सोनी ने किया बाढ़ राहत का समीक्षात्मक बैठक कई अधिकारी थे उपस्थित शेखपुरा।। शेखपुरा जिला के घाटकोसुम्भा प्रखंड मुख्यालय में बाढ़ राहत की समीक्षात्मक बैठक किया गया। इस बैठक में शेखपुरा के युवा लोकप्रिय विधायक रणधीर कुमार सोनी जी, एसडीपीओ राकेश कुमार, वीडियो अमित कुमार,सीओ रामेंश प्रसाद सिंह भाग लिए। माननीय विधायक ने बताया कि आज घाटकोसुम्भ वासी बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहे ग्रामीणों को यथासंभव मदद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार व बिहार के मुखिया विकास पुरुष नीतीश कुमार जी चाहे बाढ़ हो,सुखाड़ हो व जल जमाव जैसी स्थिति हो हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। इसके बाद उन्होंने कई गांवों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित किए और सभी को इस विकट स्थिति में धैर्य से काम लेने की अनुरोध किये उन्होंने बताया कि यह आपकी परेशानी हमारी परेशानी है इसे हम यथासंभव दूर करने का प्रयास करेंगे। इस प्रकार बाढ़ पीड़ितों में खुशी देखी गई। इस मौके पर उपयुक्त लोगों के अलावे विनोद यादव,सिहुली यादव,प्रखंड अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद...

सीपीआई के प्रशिक्षण शिविर में जिलेभर के कार्यकर्ता लेंगे भाग

Image
सीपीआई के प्रशिक्षण शिविर में जिलेभर के कार्यकर्ता लेंगे भाग शेखपुरा।। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई )शेखपुरा जिला परिषद के होने वाले पार्टी क्लास 12 और 13 अक्टूबर 2019 के तैयारी में बरबीघा अंचल कमिटी की विस्तारित बैठक कॉमरेड वीरेंद्र सिंह के अध्यक्षता में हुआ संपन्न सीपीआई के प्रशिक्षण शिविर में जिले भर के तमाम कार्यकर्ता जिला परिषद अंचल कमेटी और शाखा मंत्री भाग लेंगे, शिक्षक के तौर पर राज्य से कई शिक्षक आने वाले हैं , प्रशिक्षण शिविर व्यवस्था और तैयारी के लिए 25 सदस्ये  स्वागत समिति का गठन किया गया।  जिसमें स्वागताध्यक्ष वीरेंद्र सिंह स्वागत मंत्री धर्मराज कुमार कोषाध्यक्ष शिवबालक  सिंह उपसचिव हरगोविंद यादव चुने गए बैठक में स्वागत समिति के साथियों ने तय किया है कि पूरे प्रखंड के अंदर गांव गांव में और बाजार के अंदर चंदा मांग कर प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने वाले जिले भर के साथियों को स्वागत करेंगे।। बैठक में सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे जिला कार्यकारिणी सदस्य रामाशंकर प्रसाद सिंह अधिवक्ता जिला कार्यकारिणी के साथी शिवबालक सिंह अंचल सचिव धर्...

शेखपुरा जिला में तेज आंधी तूफान के साथ पानी

Image
शेखपुरा जिला में तेज आंधी तूफान के साथ पानी शेखपुरा।। शेखपुरा जिले में तेज आंधी तूफान के साथ पानी। जहां अभी जलजमाव से निजात मिल रही थी वही एकाएक के आंधी तूफान के साथ पानी आने से लगता है फिर वही स्थिति में आ जाएगा।  जहां तक जिला मुख्यालय से कई गांव टूट चुकी थी वह धीरे-धीरे धरातल पर आ रही थी लेकिन एकाएक जिले में तेज आंधी तूफान के साथ पानी आने से फिर वही स्थिति आने वाला लग रहा है। लोग रहें सचेत क्योंकि बारिश के साथ साथ बिजली की गिरने की भी संभावनाएं बन रही है।

मेले में छेड़छाड़ करने वाले शरारती तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा

Image
मेले में छेड़छाड़ करने वाले शरारती तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा शेखपुरा।।। शरारती तत्वों द्वारा कभी-कभी महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ करने वालों पर कठोरता के साथ निपटा जायेगा। दूर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष संख्या-06341-223041/225202 है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में हरिशंकर राम अपर समाहर्ता एवं इसके प्रभार में सत्येंद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये है। नियंत्रण कक्ष 05 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन होने तक प्रतिदिन अविराम रूप से तीन पालियों में कार्य करेंगा। सभी पालियों में आधा दर्जन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है जो लगातार प्रतिनियुक्ति स्थल से सम्पर्क बनायें रखेंगे और आवश्यक दिशा निर्देश देते रहेंगे।      जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय के श्रीकृष्ण सभागार में पूर्व की भांति संचालित होगा। नियंत्रण कक्ष के पास मेडिकल टीम अग्निशामन यंत्र आदि की व्यवस्था की गई है। कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया गया है कि शेखपुरा एव...