Posts

सनैया पंचायत का दौरा करने पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि पप्पू चौहान ने आपकी परेशानी हमारी परेशानी की बात कही (शेखपुरा)

Image
सनैया पंचायत का दौरा करने पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि पप्पू चौहान ने आपकी परेशानी हमारी परेशानी की बात कही    शेखपुरा।।    अरियरी   प्रखंड के विभिन्न जगह पानी का बहाव बढ़ रहा है प्रखंड के अंदर कई मिट्टी का घर गिरे कई लोग हुए घायल। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है इसी क्रम में सनैया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू चौहान ने कई गांव के दौरा किए जिसमें उन्होंने बताया कि मिल्की गांव में नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जो कि खतरे के निशान से ऊपर है । ऐसी स्थिति में हर संभव प्रयास वह मदद करने की बात कही उन्होंने बताया कि आप लोगों की परेशानी हमारी परेशानी है और इसको हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसी क्रम में बेलछी गांव में नदी से पानी चढ़ाना शुरू हो गया है और इस प्रकार बारिश जारी रही तो बेलछी गांव में भी पानी घुस जाएगी। वहीं कई घर बारिश के कारण धराशाई हो गया जिसमें मुकेश रविदास, रघुनंदन रविदास, गौतम रविदास ,रामाशीष रविदास, श्री रविदास, कंपल रविदास, अमिन पासवान, अरुण दास, श्रीराम पासवान, गौतम पासवान समेत समेत दर्जनों घर गिरे । कई घर की स्थिति ...

गदबदिया गांव में भारी बारिश के कारण घर गिर जाने से एक ही परिवार के 5 लोग हुए घायल

Image
गदबदिया गांव में भारी बारिश के कारण घर गिर जाने से एक ही परिवार के 5 लोग हुए घायल शेखपुरा।। शेखपुरा जिला के घाट कुसुंबा प्रखंड के गदबदिया गांव में भारी बारिश के कारण घर गिर जाने से एक ही परिवार के 5 लोग हुए घायल जिसने बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।  गांव के लोगों ने नाव के सहारे घाट कुसुंबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भक्ति कराया। जहां नाव के सहारे लाने के दौरान पानी की जलस्तर ज्यादा बढ़ जाने के कारण काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा लेकिन गंभीर परिस्थिति में भी गांव के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल हुए व्यक्तियों की भर्ती कराएं। वही अगल बगल के गांव में भी इस घटना को लेकर काफी दुखी हो रहे हैं।

दलाल मुक्त होंगे श्रम कार्यालय को लेकर निर्माण कामगार यूनियन करेंगे आंदोलन

Image
दलाल मुक्त होंगे श्रम कार्यालय को लेकर निर्माण कामगार यूनियन करेंगे आंदोलन शेखपुरा।। निर्माण कामगार यूनियन  (एटक) शेखपुरा जिला परिषद् के द्वितीय जिला सम्मेलन इस्लामिया हाई स्कूल पारस टू  के सभागार में कामरेड शलेन्द्र मिस्त्री के अध्यक्षता ,एवं यूनियन के राज्य महासचिव कामरेड नारायण पुर्वे और सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय के देख रेख में हुआ संपन्न।   सर्वसम्त कामरेड- आनंदी प्रसाद सिंह को संरक्षक, कामरेड अमित कुमार- महासचिव, उमा देवी- सचिव, ओमप्रकाश सिंह - अध्यक्ष ,सुविदा देवी और शहनवाज वानो-उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष   चुना गया तथा 31 सदस्सीय जिला कमिटी बनाया गया। सम्मेलन मे मजदूर को मिलने बाली लाभकरी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और दलाल मुक्त कार्यालय बनाने के लिए शेखपुरा श्रमअधीक्षक के कार्यालय के समक्ष चरणबद्ध आन्दोलन चलाने का फैसला लिया गया ।

शेखपुरा के योगा खिलाड़ी अपना कर्तव्य दिखाएंगे बिहार स्टेट योगा चैंपियनशिप प्रतियोगिता में

Image
शेखपुरा के योगा खिलाड़ी अपना कर्तव्य दिखाएंगे बिहार स्टेट योगा चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शेखपुरा।।    बिहार स्टेट योगा चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शेखपुरा जिला के योगा खिलाड़ी भाग लेने के लिए वैशाली हुए रवाना। यह प्रतियोगिता वैशाली जिला योग संघ के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है जिसमें शेखपुरा जिला के तीन खिलाड़ी आयु  14-16 वर्ग में भाग लेंगे जिसमें शिवम कुमार अमन कुमार तथा अंकित कुमार को शेखपुरा जिला से चुना गया है।    वही शेखपुरा जिला के योगा प्रशिक्षक आशीष कुमार ने बताया कि कृपया जिला से 3 खिलाड़ियों को चयनित कर वैशाली के लिए रवाना किया जा रहा है वही खिलाड़ी को रवाना करते हुए पूर्व वार्ड पार्षद ज्योतिष कुमार रोटेरियन गुरुप्रसाद विश्वनाथ जी सुनील कुमार एवं अन्य गोल्ड मेडल जीतकर लाने की शुभकामनाएं देते हुए सभी खिलाड़ियों को रवाना किए।

भाजपा ने राष्ट्रीय एकता अभियान के द्वारा धारा 370 हटाने की इतिहासिक एवं साहसिक फैसले की जानकारी जनता को दी

Image
भाजपा ने राष्ट्रीय एकता अभियान के द्वारा धारा 370 हटाने की इतिहासिक एवं साहसिक फैसले की जानकारी जनता को दी शेखपुरा।। शेखपुरा जिला में राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत जन जागरण सभा का आयोजन किया गया जिसमें धारा 370 को हटाकर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इतिहासिक और साहसिक कदम को जनता के बीच जागृत करने के लिए संकल्प लिया एवं इस अभियान के तहत जनता के बीच इस इतिहासिक साहसिक कदमों को सभी जनता तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय एकता अभियान चलाकर लोगों को इसके बारे में जानकारी देते चले।  इस जनसभा का आयोजन शेखपुरा जिला के एसएसपी पैलेस में कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बिहार सरकार मंत्री विजय कुमार सिन्हा जी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  वहीं मौजूद भाजपा के महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर पूनम शर्मा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाकर जी एवं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिन्होंने संकल्प लिया के लोगों के बीच धारा 370 के इतिहासिक और साहसिक कदमों को जनता के बीच जागृत करने की भी संकल्प लिया।...

सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं होने पर कोसरा पंचायत के किसानों ने जिला पदाधिकारी को दिया आवेदन

Image
सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं होने पर कोसरा पंचायत के किसानों ने जिला पदाधिकारी को दिया आवेदन शेखपुरा।। शेखपुरा सदर प्रखंड के अंतर्गत कोसरा पंचायत को सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किए जाने पर पंचायत के किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है वही बगल के पंचायतों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किए जा चुके हैं यह के किसानों ने बता रहे हैं कि हमारे पंचायतों के द्वारा दोहरी व्यवहार किया जा रहा है। अगर हमारी मांगों को पूरी नहीं क्या जाता है तो हम सभी को कोसरा पंचायत के सभी किसान भाई मिलकर शेखपुरा- शाहपुर  मुख्य पथ को जाम कर आंदोलन करेंगे। कोसरा पंचायत के किसानों ने अपने हस्ताक्षर कर जिला पदाधिकारी को यह आवेदन देने के लिए पहुंचे। साथ ही साथ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को भी यह आवेदन दे रहे हैं जल्द से जल्द हमारी कोसरा पंचायत को सूखा क्षेत्र घोषित करें। किसानों के मांगों को लेकर कोसरा पंचायत के वार्ड सदस्य तूफान कुमार चौरसिया ने सभी पदाधिकारियों को कोसरा पंचायत सुखाड़ क्षेत्रों से अवगत कराते हुए अपनी मांगों को लेकर आवेदन दिया।

शेखपुरा रालोसपा के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं महेंद्र कुमार कुशवाहा

Image
शेखपुरा रालोसपा के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं महेंद्र कुमार कुशवाहा शेखपुरा।।शेखपुरा जिला का सांगठनिक चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार यादव जी और जिला चुनाव रिटर्निंग अफसर रविन्द्र कुशवाहा जी की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया। बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में माननीय महेंद्र कुमार कुशवाहा जी का निर्वाचन जिला अध्यक्ष के लिए निर्विरोध किया गया।  इनके अलावा दो राज्य परिषद सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध किया गया। बिपिन कुमार चौरसिया को शेखपुरा विधानसभा और पप्पू राज को बरबीघा विधानसभा से राज्य परिषद सदस्य निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर सभी निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष का सम्मान किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, महासचिव, संगठन सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष का चयन भी किया गया।