Posts

ब्रह्मभोज में शामिल होने सियानी पहुंचे राजद के प्रदेश महासचिव

Image
ब्रह्मभोज में शामिल होने सियानी पहुंचे राजद के प्रदेश महासचिव शेखपुरा।। राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट पहुंचे सकलदेव यादव जी की मां के ब्रह्मभोज में जहां उन्होंने दुख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही।  सकलदेव यादव की मां के ब्रह्मभोज में उपस्थित राजद के नेता राजद के जिला अध्यक्ष विजय यादव रामगुलाम यादव लड्डू यादव विनोद यादव एवं कई राजद के प्रतिष्ठित नेतागण ब्रह्मभोज में हुए शामिल।  बताया गया है कि सकलदेव यादव की मां मुखिया देवी की उम्र लगभग 86 साल की अवस्था में उनकी निधन हो गया । जिनका आज सियानी गांव में ब्रह्मभोज किया जा रहा था वही ब्रह्मभोज में शामिल होने पहुंचे राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट एवं उनके समर्थकों को जैसे ही पता चला कि सियानी गांव राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ब्रह्मभोज में शामिल होने आ रहे हैं तो उनके समर्थकों का भीड़ उमड़ पड़ा। एवं विजय सम्राट जिंदाबाद का नारा लगाने लगा।

शेखपुरा टाउन थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

Image
शेखपुरा टाउन थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न शेखपुरा।। शेखपुरा में बकरीद पर्व को लेकर शेखपुरा टाउन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने किया।  बैठक में उपस्थित भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज वार्ड परिषद महेश यादव चंद्रबली पासवान, समाजसेवी दीपू भारतीय युवा जदयू जिला प्रवक्ता एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता इस बैठक में उपस्थित हुए।

बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

Image
बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न                शेखपुरा।।आज समाहरणालय के मंथन सभागार में श्री दयाशंकर पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के अध्यक्षता में ईद-उ-जोहा   बकरीद पर्व 2019 को शांतिपूर्ण एवं उल्लास वातावरण में मनाने के लिए दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाई-चारे के वातावरण में मनाने के लिए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील 57 स्थलों पर दण्डाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। ऐसा दःसाहस करने वाले असमाजिक तत्वों को बख्सा नहीं जायेगा।           दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों पर लगातार शत्त निगरानी करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जो समाहरणालय के श्रीकृष्ण सभागार में संचालित होगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06341-223333, अनुमंडल पदाधिकारी का दूरभाष संख्या- 0634...

जिले के सम्राट हाउस के पास चला राजद का सदस्यता अभियान

Image
जिले के सम्राट हाउस के पास चला राजद का सदस्यता अभियान शेखपुरा।। शेखपुरा में राजद का सदस्यता अभियान जोर शोर से चलाया गया जिसमें राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट की अगुवाई में राजद का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा।  जिसमें हजारों की संख्या में राजद का सदस्यता लिया। सदस्यता अभियान में शामिल राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष विजय यादव, शंभू यादव, महिला जिला अध्यक्ष धन्वंतरी देवी, पंचायत अध्यक्ष समरजीत चौधरी, रानी देवी, बमबम महतो एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में शामिल थे। सदस्यता अभियान जिला के सम्राट हाउस के सामने हजारों की संख्या में राजद का सदस्य लिया। वही उपस्थित प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ने कहां कि राजद  गरीब, मजदूर की पार्टी है।

चेवाड़ा में राजद का चला सदस्यता अभियान

Image
चेवाड़ा में राजद का चला सदस्यता अभियान शेखपुरा।। (चेवाड़ा) शेखपुरा के चेवाड़ा प्रखंड के अंतर्गत  छठियारा गांव में राजद का सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने राजद का सदस्यता लिया। यह सदस्यता अभियान राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट के द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान में उपस्थित राजद कार्यकर्ता बमबम कुमार सिंह, पिंटू कुमार यादव, अवधेश कुमार यादव, नरेश यादव, सुरेंद्र कुमार एवं अन्य राजद के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता शामिल थे।  सदस्यता अभियान में गरीब किसान मजदूर ने काफी बढ़-चढ़कर राजद ने सदस्यता लिया और उन्होंने कहा कि मैं अपने पार्टी के लिए हर संभव आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

जूनियर बालिका स्टेट 5वी चैंपियनशिप का ट्रायल हुआ संपन्न

Image
जूनियर बालिका स्टेट 5वी चैंपियनशिप का  ट्रायल  हुआ संपन्न  शेखपुरा।। (बरबीघा) 15 से 17 अगस्त तक जीरादेई सिवान में चलने वाले पांचवी जूनियर बालिका स्टेट चैंपियनशिप में सहभागिता  हेतु शेखपुरा जिला हैंडबॉल की टीम का चयन आज 7 अगस्त 2019 को प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा में  संपन्न हुआ।  शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आचार्य गोपाल जी ने बताया कि आज  कुल  20 सदस्य  टीम का चयन किया गया है जिनका प्रशिक्षण कैंप  प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा  एवं एसकेआर कॉलेज बरबीघा  में चलेगा । इस ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों  में अंतिम चयन 12 अगस्त  को  होना है के बाद 12 सदस्य टीम राज्य स्तरीय के प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जीरादेई सिवान जाएंगे।  इस अवसर पर  प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य सैयद जुनैद हसन वारसी, विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार ,प्रभाकर पांडे ,राम रंजन पांडे ,प्रभाकर त्रिवेदी ,प्रभात कुमार, राकेश पांडे,रंजीत कुमार, डॉक्टर विकास कुमार, अमरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।  जिला...

गायत्री परिवार के लोंगो ने भव्य कलश यात्रा निकाली

Image
गायत्री परिवार के लोंगो ने भव्य कलश यात्रा निकाली शेखपुरा।।गायत्री परिवार के द्वारा बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन तीन दिवसीय महायज्ञ  को लेकर आयोजित की गयी। इस शोभा कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला व कन्याओं ने भाग लिया। यह यात्रा नगर क्षेत्र के जमालपुर से निकलकर चांदनी चौक, कटरा चौक खांडपर होते हुए पटेल चौक एवं पटेल चौक से वापस चांदनी चौक आकर कलश शोभा यात्रा का समापन किया गया।  यह आयोजन लगातार 11 वर्ष आयोजित किया जाना है। इस महायज्ञ को यह सातवां वर्ष हो रहा है. इस कार्यक्रम के आयोजक दिलीप साहू ने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जमालपुर रोड रिलायंस टावर के समीप इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 10 तारीख को महायज्ञ के साथ इसका समापन किया जाएगा। इसे लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ शहर में कलश यात्रा निकाली महायज्ञ में सुख शांति एवं धार्मिकता से जुड़ने का प्रयास किया।पीले वस्त्रो में सजी महिलाए और बालिका बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ माथे पर कलश ले...