Posts

शेखपुरा में ठनका गिरने से महिला हुई बेहोश

Image
शेखपुरा में ठनका गिरने से महिला हुई बेहोश शेखपुरा।। अभी अभी ठनका गिरने से मनकॉल कंधे में खेत में काम कर रही महिला हुई बेहोश जिनका नाम बबीता देवी पति मुन्ना महतो जिनका घर जखौर है।  बेहोशी की हालत में वहां उपस्थित खेत में काम कर रहे हैं व्यक्तियों ने एंबुलेंस को फोन करें शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

लोहे के गेट निर्माण मिस्त्री को लाठी डंडे से मारपीट कर किया घायल

Image
लोहे के गेट निर्माण मिस्त्री को लाठी डंडे से मारपीट कर किया घायल शेखपुरा।। शेखपुरा में एक व्यक्ति को लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह से किया घायल बताया जा रहा है कि नवादा गांव के मोहम्मद अकलाक आलम ने गेट नापी करने के लिए सरमैदान गांव गया हुआ था।  गेट नापी कर लौटने के क्रम में सरमैदान गांव के ही पिंटू चौधरी ने मोहम्मद अकलाक आलम पर हमला बोल दिया और लाठी डंडे से प्रहार कर बुरी तरह से किया घायल। वही मोहम्मद अखलाक आलम ने बताया कि गेट नापी से मिले ₹39000 भी पिंटू चौधरी एवं उनके सहयोगियों ने छीन लिया। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह घटना 25 जून को सरमैदान गांव में सर्कस दिखाने आए मेले में हुई थी विवाद।

जिला हैंडबॉल सब जूनियर बालिका टीम का ट्रायल संपन्न

Image
जिला हैंडबॉल सब जूनियर बालिका टीम का ट्रायल संपन्न  शेखपुरा।।(बरबीघा)जिला सचिव आचार्य गोपाल जी ने बताया  सारण में होने वाले सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता मैं जिले के टीम के चयन हेतु ट्राईल 26 -28 जून को 4:00 बजे से 6:00 बजे तक प्लस टू उच्च विद्यालय मैं  संपन्न हुआ. जिस के चयन समिति में बबलू कुमार , विकास कुमार ,प्रेरणा सिन्हा ,नेहा कुमारी एवं खुशबू कुमारी को रखा गया।  इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव यशपाल जी,  प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के प्राचार्य सैयद जुनैद हसन वारसी आदेश पाल प्रभात कुमार सिंह, रात्रि प्रहरी विजय कुमार, कमलेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ,राजाराम सिंह, रोहित कुमार, मुकेश कुमार झा ,सोनू कुमार आदि मौजूद थे।  चयनित खिलाड़ी अंजली कुमारी, नंदनी कुमारी,  चांदनी कुमारी ,स्नेहा कुमारी, पलक कुमारी, नेहा कुमारी ,सोनम कुमारी ,रिमझिम कुमारी, कोमल कुमारी, रिया कुमारी , प्रिया कुमारी ,सुगंधा कुमारी, सोनम रानी ,शिवानी कुमारी ,पूनम कुमारी है यह शरण में होने वाले 2 जुलाई से 4 जुलाई तक की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए...

बरबीघा विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न (AAP)

Image
बरबीघा विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न (AAP)  शेखपुरा।। (बरबीघा) आज दिनांक 27/ 6 /19 को एक निजी सभागार में बरबीघा विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता विपिन कुमार चंद्रवंशी जी ने किया इस बैठक में मुख्य रूप से 1 जुलाई को सदस्यता अभियान सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया वहीं सक्रिय साथी शिव कुमार चौधरी प्रमोद सिंह और राहुल कुमार युवा जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग पूरी इमानदारी से बरबीघा में लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक थाना चौक पर पूरी तामझाम से किया जाएगा।  बैठक जिलाध्यक्ष धर्म उदय कुमार की देखरेख में हुई इस बैठक में विभिन्न सक्रिय साथी उपस्थित रहे जिसमें रामप्रवेश सिंह राहुल कुमार मुन्ना भाई अलबेला विपिन कुमार चंद्रवंशी लखन राम अजीत कुमार प्रमोद सिंह शिव कुमार चौधरी अशोक पासवान चंदेश्वर पासवान विकास कुमार विपुल सिंह मंटू सिंह शेखर कुमार की उपस्थिति रहे।

गौशाला प्रबंधन समिति का पुनर्गठन संपन्न! गौशाला में होंगे 12 घंटे का यज्ञ

Image
गौशाला प्रबंधन समिति का पुनर्गठन संपन्न! गौशाला में होंगे 12 घंटे का यज्ञ  शेखपुरा।। जिले के  गौशाला प्रबंधन समिति के पूर्ण गठन पर सदस्यों के द्वारा गौशाला प्रांगन में दिनांक 26.06.2019 दिन बुधवार को गायत्री घाम के तरफ से बारह घंटे का अखंड जाप यज्ञ संध्या को दीप यज्ञ पटना ज़ोन से आये हुए शारदा लाल बाबू के द्वारा कराया गया जिसमे महिला मंडल शेखपुरा का सराहनीय योगदान रहा दिनांक 27.06 2019 को गौशाला प्रांगन में ही पांच कुंडलिए यज्ञ लाल बाबू जी. तथा डॉ संजय सिंह के द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमे भीषण गर्मी को देखते हुए पानी  बरसाने के लेये बरुण देवता का अहवहन किया गया गया गायत्री परिवार के द्वारा संकल्प कराया गया कि प्रबंधन समिति के सभी सदस्य ईमानदारी पूर्वक गौ माता की सेवा करेगे ताकि आने वाले समय में गौशाला को एक मॉडल के. रूप में बनाया जा सके. यहां याजोपाथय चिकित्सा. शोध..एवं परसीछन  किया जायगा। बताते चले कि लाल बाबू के द्वारा मंडल कारा शेखपुरा में कैदियों के बीच. योगा अभ्यास कराया गया तथा जीवन जीने की कला. का बौद्धिक लाल बाबू द्वारा किया गया जिसमे कैदियों ने स...

चोरी करने गए चोरों को ग्रामीणों ने किया नाकाम

Image
चोरी करने गए चोरों को ग्रामीणों ने किया नाकाम  शेखपुरा।।(घाटकुसुम्भा) जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत पानापुर के समीप सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए पम्पिंग सेट युक्त नाव की चोरी करने पहुंचे चोर में से वाहन व उसके चालक को पानापुर के ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया जबकि अन्य चोर भागने में सफल रहा। पानापुर के ग्रामीणों ने बताया कि बावघाट में पंपिंग सेट लगा एक नाव के आकार का पानी में तैरने वाला ड्राम था। जोकि पिछले साल हरुहर नदी का  पानी के तेज बहाव में बह कर पानापुर बावघाट​ के बीच गंगकोरिया कोनिया घाट पर पहुंच गया था। जिसे चुराने के लिए आज दर्जनों की संख्या में  चोरों ने गैस कटर लेकर उसे काटना शुरू किया.​ और काट काट कर पानापुर के पास लगाए गए एक पिकअप भान में लोड कर रहा था । पानापुर के ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना कोरमा थाना पुलिस एवं वीरू पुर थाना पुलिस को दी गई . घटनास्थल पर दोनों थाना की पुलिस को आते देख चोर फरार हो गया . परंतु ड्राइवर चोरी का सामान लदा पिकअप भान को लेकर भागना चाह​ ही रहा था .तभी पनापुर के ग्रामीणों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और अप...

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में (AAP) कार्यकर्ता

Image
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में (AAP) कार्यकर्ता शेखपुरा।। (बरबीघा):-आम आदमी पार्टी की  आपात बैठक आज दिनांक 24 जून सोमवार को बरबीघा के एक निजी सभागार में पार्टी के कुछ सक्रिय साथियों की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ साथी लखन राम जी ने किया।  इस बैठक में पार्टी के द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई को सदस्यता अभियान की सफलता के लिए कुछ बिंदु पर निर्णय लिया गया जिसमें प्रमुख रुप से 1 जुलाई से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया जुलाई माह के दरमियान कम से कम 10 गांव में सदस्यता अभियान और नुक्कड़ सभा कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया सदस्यता अभियान की देखरेख रामप्रवेश जी और विपिन कुमार चंद्रवंशी जी करेंगे और सदस्यता अभियान से संबंधित सारी व्यवस्था जिला अध्यक्ष धर्म उदय कुमार और मुन्ना भाई अलबेला की देखरेख में होगी इस बैठक में प्रमुख साथी उपस्थित हुए जिसमें मुख्य रुप से संजय कुमार सिंह मुन्ना भाई अलबेला कृष्णा चौधरी लखन राम रामप्रवेश जी, विपिन कुमार चंद्रवंशी एवं अन्य उपस्थिति रहे।