Posts

बस - कार टक्कर में राजद के प्रदेश नेता दम्पति बाल बाल बचे

Image
बस - कार टक्कर में राजद के प्रदेश नेता दम्पति बाल बाल बचे शेखपुरा।। बुधवार की शाम पटना -रांची राष्ट्रीय राज मार्ग पर नालन्दा जिले के हरनौत बाजार के समीप एक यात्री बस एवम कार के बीच आमने सामने टक्कर में राजद के प्रदेश महासचिव व शेखपुरा निवासी विजय सम्राट दम्पति बाल बाल बचे। इस घटना में स्कार्पियों पर सवार प्रदेश राजद नेता एवम उनकी पत्नी मामूली रूप से घायल हो गए। मामूली रूप से घायल राजद नेता दम्पति को इलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया। इस घटना में उनका स्कार्पियों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्रों ने बताया कि वे अपनी पत्नी एवम चालक के साथ पटना से शेखपुरा वापस लौट रहे थे। तभी हरनौत के समीप एक बेकाबू बस ने सामने से उनके स्कार्पियो में जबर्दस्त टक्कर मार दी।

शेखपुरा में 2019 चुनाव को लेकर डीएम साहिबा ने जवाहर नवोदय विद्यालय का लिया जायजा

Image
शेखपुरा में 2019 चुनाव को लेकर डीएम साहिबा ने जवाहर नवोदय विद्यालय का लिया जायजा शेखपुरा।। शेखपुरा डीएम ने 2019 चुनाव को लेकर तैयारी का लिया जायजा।  जिला अधिकारी इनायत खान मंगलवार को करीब 11:00 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचकर विभिन्न स्थान को देखा कहां ईवीएम सीलिंग होगा और कहां से मतदान कर्मियों को प्रस्थान किया जाएगा।  कई जगहों को देखें और अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम सीलिंग का काम इसी स्कूल में किया जाना है।  साथ ही साथ वाहन कोषांग एवं मतदान कर्मियों के प्रस्थान करने की सारी व्यवस्थाएं शेखपुरा जवाहर नवोदय विद्यालय में करनी है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान को देख कर फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप

Image
अतिक्रमण हटाओ अभियान को देख कर फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप शेखपुरा।। शेखपुरा जिला के शेखपुरा नगर परिषद में सख्ती के साथ  अतिक्रमण हटाया जा रहा है । अतिक्रमण हटाए जाने की वजह से फुटपाथ दुकानदारों में हड़कंप मची हुई है।  शेखपुरा नगर परिषद चला रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में कक्षा चौक पर पूरी तरह से अतिक्रमण हटाया गया एवं फुटपाथ पर लगाए गए दुकानों को पूरी तरह से हटा दिया गया।  कई ऐसे जगह पर अतिक्रमण हटाने के बाद फिर ठेले को उसी जगह पर लगा दिया जा रहा है।  अतिक्रमण हटाओ अभियान में शेखपुरा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी स्वयं इस अभियान को मुमकिन कर रहे थे।  जबकि नगर परिषद के कई कर्मचारी भी इस अभियान में शामिल थे।

सूर्य मंदिर का किया गया उद्धघाटन, जुटे हजारो ग्रामीण महिलाएं

Image
सूर्य मंदिर का किया गया उद्धघाटन, जुटे हजारो ग्रामीण महिलाएं शेखपुरा।। चेवाड़ा के बेनीगंज गाँव में सूर्य मंदिर का उद्घाटन पूर्व जिला परिषद शेखपुरा पूर्वी रेशमा भारती के द्वारा किया गया । वहीं हजारों की संख्या में शरीक हुये ग्रामीण महिलाओं ने कलश लेकर किया गाँव का भृमण ।  पूर्व जिला परिषद एवं भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रेशमा भारती अति विशिष्ट अतिथि ने बताई की सूर्य भगवान की मंदिर का उद्धघाटन समारोह में भाग लेकर अपने को धन्य धन्य हो गयी । उन्होंने बताई की चेवाड़ा के बेनीगंज गाँव के आस पास सूर्य भगवान की मंदिर कहीं नही है यहाँ दूर दूर से लोग पूजा अर्चना को आयेंगे और आराध्य देव को मानकर इसकी पूजा अर्चना कर पायेंगे । मौके पर वर्तमान जिला परिषद अजय कुमार, वर्तमान मुखिया धर्मेन्द्र कुमार,  पूर्व मुखिया नवल यादव, आदि लोग उपस्थित थे ।

पानी से भरे तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

Image
पानी से भरे तालाब में डूबने से  दो सगी बहनों की मौत   शेखपुरा।रविवार के दिन सदर प्रखंड के हथियावां गांव स्थित  पानी से भरे तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई।  गांव के मुकेश महतो की दोनो पुत्री दस वर्षीय स्वाति कुमारी एवम आठ वर्षीय मौसम कुमारी घर से बाहर सुबह में खेलने के दौरान पानी से भरे तालाब में फिसल गई। बाद में ग्रामीणों ने दोनो बालिका को तालाब से अचेतावस्था में निकालकर सदर अस्पताल शेखपुरा लाया। जहां चिकित्सकों द्वारा दोनो बालिका को मृत घोषित कर दिया गया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।

नियोजित शिक्षकों ने शेखपुरा में डिओ एवं समाहरणालय का किया घेराव

Image
नियोजित शिक्षकों ने शेखपुरा में डिओ एवं समाहरणालय का किया घेराव शेखपुरा।। शेखपुरा में 4 शिक्षको ने समाहरणालय पर बोला धावा। जिले में कार्यरत नियोजित शिक्षको ने समाहरणालय पर धावा बोला. होली से पूर्व बकाया वेतन के भुगतान को लेकर शिक्षको का यह जमावड़ा लगा था. शिक्षको ने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया. शिक्षको का आरोप है कि सरकार द्वारा आवंटन प्राप्त होने के बाबजूद उनलोगों का वेतन भुगतान का कोई सुरत नजर नहीं आ रहा है.  इन शिक्षको ने होली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार का वास्ता दिया है. बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के बैनर तले सभी शिक्षको ने मांगो से सम्बन्धित ज्ञापन की प्रति शिक्षा विभाग को भी दिया है. संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शास्त्री के नेतृत्व में सभी शिक्षक वेतन भुगतान नहीं होने का मुख्य कारण शिक्षा विभाग की उदासीनता बता रहे थे. शिक्षको के वेतन बकाया सहित अन्य बकाया का भुगतान भी होली के पूर्व करने की मांग कर रहे थे. संघ द्वारा कई मृत शिक्षको के लाभ भी लम्बे समय से नहीं देने को लेकर आक्रोश जता रहे थे. शिक्षको ने बताया कि फरवरी माह तक के वेतन बुग्तन का आवंटन ...

जिले के सभी शस्त्र धारी व्यक्तियों को 12 मार्च से 16 मार्च तक सत्यापन करवाना होगा

Image
जिले के सभी शस्त्र धारी व्यक्तियों को 12 मार्च से 16 मार्च तक सत्यापन करवाना होगा शेखपुरा।। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में शस्त्र सत्यापन 12 मार्च से किया जाएगा सत्यापन का कार्य 16 मार्च तक जारी रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में थानावार  अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इस दौरान लोगों को स्वस्थ और कारतूस की सत्यापन करवाना होगा।जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि सदस्य के भौतिक सत्यापन के लिए जिला के निवासी और इस चुनाव में बाहर जिला के वस्त्र धारी को अपने निकट वर्षीय थाना में उपस्थित होकर सत्यापित करवाना होगा। चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था और निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर कवायत की जा रही है उन्होंने बताया कि सदर प्रखंडशेखपुरा बरबीघा अरियरी और ज्वाला के प्रखंड विकास पदाधिकारी को थाना परिषद सत्यापन के लिए निरीक्षी दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।