Posts

अभी अभी लहरिया कट मोटरसाइकिल चालक ने ई रिक्शा को मारी ठोकर

Image
अभी अभी लहरिया कट मोटरसाइकिल चालक ने ई रिक्शा को मारी ठोकर शेखपुरा।। शेखपुरा नगर परिषद के सामने ई रिक्शा और लहरिया कट मोटरसाइकिल से आमने सामने की जबरदस्त टक्कर से 4 लोग हुए घायल।  स्थानीय लोगों एवं सीपीआई के नेता प्रभात कुमार पांडे के सहयोग से घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इनकी इलाज चल रही है।  घायल में चिंता देवी का पैर बुरी तरह से हैं घायल वहीं अरियरी प्रखंड के बेल्हारी एवं नगर के कटरा चौक के तौफिक परवेज, जमालपुर के सूरज यादव सभी घायल सड़क पर पड़े करहाते रहें।  लेकिन इनकी सहयोग के लिए कोई आगे नहीं आ रहे थे तभी सीपीआई नेता प्रभात कुमार पांडे की नजर उन घायल साथियों पर पड़ी।  उन्होंने दौड़ कर सभी घायलों को उठाकर शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया  डॉक्टरों एवं सिविल सर्जन से बात कर घायल का ईलाज शुरू करवाएं।  सीपीआई नेता प्रभात कुमार पांडे ने परिवहन विभाग पर आरोप लगाया कि नहीं हो पा रही है नाबालिक चालक की जांच पड़ताल । कई बार हो चुकी है नाबालिक चालक से बड़ी दुर्घटना लेकिन इस पर परिवहन विभाग कोई ...

एनडीए की बिहार में नहीं खुल पाएगी खाता होगा सफाया -भूदेव चौधरी

Image
एनडीए की बिहार में नहीं खुल पाएगी खाता होगा सफाया -भूदेव चौधरी शेखपुरा।। शेखपुरा पहुंचे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता भूदेव चौधरी ने एनडीए की संकल्प रैली को फ्लॉप बताया।  उन्होंने बताया कि अरबों रुपए खर्च करने के बाद भी पटना गांधी मैदान में लोग नहीं जुड़ पाए हैं इससे साफ पता चलता है कि बिहार की जनता एनडीए सरकार को नकार दिया।  आने वाले चुनाव में बिहार की जनता उन्हें जवाब देगा। जनता जान रही है कि एनडीए सरकार सिर्फ जुमलेबाजी की सरकार जहां बिहार में सृजन घोटाला, मुजफ्फरपुर कांड एवं लगातार शिक्षा में गिरावट, बढ़ती गरीबी कोई ध्यान नहीं दे पा रहे।  भूदेव चौधरी ने कहा कि हमें लगा के एनडीए की संकल्प रैली में बिहार के लिए कुछ संकल्प लेंगे लेकिन यह जुमला बाजी सरकार कोई संकल्प नहीं लिए जो पिछली चुनाव में जो वादा किए थे अभी तक बादा पूरा नहीं हो पाया और हर रोज जुमलेबाजी घोषणा हो रहे।  जहां बिहार सरकार शिक्षा को लेकर सुधार करने की बात कह रहे थे वहीं गरीब मजदूरों का पलायन रोकने की बात कर रहे थे लेकिन अभी तक मजदूरों एवं शिक्षा के लिए बिहार से मजदूर एवं ...

सैरिका गांव में काली मंदिर की गैरमजरूआ जमीन पर दबंगों का कब्जा ग्रामीणों ने किया विरोध

Image
सैरिका गांव में काली मंदिर की गैरमजरूआ जमीन पर दबंगों का कब्जा ग्रामीणों ने किया विरोध शेखपुरा।। शेखपुरा प्रखंड के अंतर्गत सैरिका गांव में गैरमजरूआ जमीन पर दबंगों कब्जा । दो दबंंग ने मिलकर काली मंदिर की गैरमजरूआ जमीन पर अवैध रूप से घर बना रहें इसका विरोध सैरिका हरिजन टोला के लोग ने किया विरोध।   सैरिका का गांव में गैरमजरूआ जमीन पर दबंगों ने ऐसा कब्जा किया है कि सोचने के लिए वहां के ग्रामीण मजबूर हो गए ।  गांव के दबंग होने के कारण उनके विरोध में कोई बोलने वाला नहीं है लेकिन जब हद की सीमा पार हो गई तो ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसका विरोध किया तो दबंगों ने सभी ग्रामीणों पर हमला बोल दिया लेकिन कोई तरह की घटना की सूचना नहीं है।  सैरिका गांव के ग्रामीणों ने मिलकर शेखपुरा प्रखंड अंचलाधिकारी को आवेदन सौंप कर गैरमजरूआ जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है जहां गैरमजरूआ जमीन खेलने के काम आते थे।  वहीं 2 दबंगों ने गैरमजरूआ जमीन को कब्जा कर लिया है और दोनों आपस में आधा-आधा बांटकर अपने घर का निर्माण कर रहे हैं। यहां देखकर ग्रामीणों को रहा नहीं गया और ...

एनडीए की रैली को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के छात्र नेता प्रेम कुमार गुप्ता ने फ्लॉप बताया

Image
एनडीए की रैली को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के छात्र नेता प्रेम कुमार गुप्ता ने फ्लॉप बताया शेखपुरा।। एनडीए की रैली को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के शेखपुरा छात्र जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता ने एनडीए की रैली को  फ्लॉप  बताया । प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इस रैली के लिए पूरी ताकत लगाई गई थी ।  जिसमें सरकारी मिशनरी का भी भरपूर प्रयोग किया गया था फिर भी गांधी मैदान में जागरूक जनता नहीं जुटा पाए। बिहार के जनता ने भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को ना कार दिया ।  प्रधानमंत्री ने क्या घोषणा की थी अभी तक नहीं हो पाई है एक भी पूरा। यह सभी बातें जुमला है जुमला । जागरूक जनता इनके जाल में नहीं फंसने वाले।बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि अगली सरकार महागठबंधन की सरकार बनेगी इसी का असर कल गांधी मैदान में देखने को मिला खासकर छात्रा और नौजवानों में काफी निराशा देखी जा रही है।  प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार केंद्र एवं बिहार म...

नवीनगर काकड़ार में बच्ची को मार कर गांव के ही तलाब के पास दफना दिया पुलिस उसे खोद निकाला

Image
नवीनगर काकड़ार में बच्ची को मार कर गांव के ही तलाब के पास  दफना दिया पुलिस उसे खोद निकाला शेखपुरा।। शेखपुरा के नबीनगर काकड़ार में पिता ने ही मारपीट के बाद बच्चे का जान ले लिया।  बच्ची के माता पिता कई दिनों से एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा चल रहा था।  जिसमें कई बार बेरहमी से मारपीट की गई जब बच्चे के माता अपने नईहर नालंदा जिला के चंडी थाना के माहो गांव पिता परमानंद राम के पास फोन कर इसकी सूचना दिया तो उन्होंने देखने के लिए नवीनगर काकड़ार पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी बेसुध पड़े हुए हैं।  जब अपने दिमाग से इसके बारे में पूछताछ किया तो उनके साथ भी अवध व्यवहार करते हुए जाने को कहा लेकिन अपनी बेटी को लेकर 3:30 बजे थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी के बच्चे के लिए गुहार लगाया।  थानाध्यक्ष जल्द ही कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना सीईओ एवं शेखपुरा थाना इंस्पेक्टर अखिलेश प्रसाद दिया और जल्द से जल्द नवीननगर काकड़ार पहुंचकर गांव से कुछ ही दूर में एक तलाब के पास उस बच्ची को दफना दिया था।  पुलिस के द्वारा उसे दफनाए व्यवस्था से निकाल लिया गया है। पु...

शेखपुरा में भारतीय खेत मजदूर यूनियन बिहार राज्य परिषद के सम्मेलन अभ्यास स्कूल मैदान में किया जा रहा

Image
शेखपुरा में भारतीय खेत मजदूर यूनियन बिहार राज्य परिषद के सम्मेलन अभ्यास स्कूल मैदान में किया जा रहा शेखपुरा।। शेखपुरा में भारतीय खेत मजदूर यूनियन बिहार राज्य परिषद के सम्मेलन अभ्यास स्कूल मैदान में किया जा रहा है यह कार्यक्रम 2 दिनों तक चलेगा। यह कार्यक्रम शेखपुरा जिला के अभ्यास स्कूल मैदान में किया जा रहा है । जिसमें खेती मजदूरी करने वाले लोगों को संबोधित कीए प्रदेशा से आए भाकपा नेता ने खेती कर रहे किसानों मजदूरी कर रहे मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर भाकपा हर समय उनके साथ कंधे से कंधे मिलाकर किया।   बिहार सरकार की किसानों एवं मजदूरों के साथ दोहरी रवैया कब तक चलेगी। इसमें भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड एन पेरियास्वामी, राष्ट्रीय महासचिव कामरेड गुलजार सिंह गोरिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड दरियान सिंह कश्यप, पूर्व सांसद एवं पूर्व महासचिव कामरेड नागेंद्र नाथ ओझा, एवं भाजपा राज सचिव कामरेड सत्यनारायण सिंह, पूर्व विधायक एवं राज्य अध्यक्ष कामरेड रामनरेश पांडे, महासचिव कामरेड जानकी पासवान,सचिव बिहार राज खेत मजदूर यूनियन कामरेड प्रमोद शर्म...

शेखपुरा में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन तीन केंद्रों पर किया जाएगा

Image
शेखपुरा में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन तीन केंद्रों पर किया जाएगा   शेखपुरा।। शेखपुरा में शिक्षा विभाग ने सीसीटीवी कैमरा लगाने का आग्रह किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी नन्द  किशोर राम ने पत्राचार के माध्यम से यह मांग जिला प्रशासन से की है।  डीइओ ने इन्टरमिडीएट परीक्षा के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए यह सीसीटीवी लगाने का आग्रह किया है। बिहार विधालय परीक्षा समिति के निर्देशों के अलोक में इन्टरमिडीएट परीक्षा के उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का काम शनिवार से शुरू होना निर्धारित है।   सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकरी के अनुसार यहाँ इस मूल्यांकन कार्य के लिए तीन केंद्र बनाये गए हैं।  डीएम उच्चतर माध्यमिक विधालय और मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विधालय को इन्टरमिडीएट परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया हैं।  इस्लामिया उच्चतर माध्यमिक विधालय को मैट्रिक परीक्षा के उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इसके लिए 40 सीसीटीवी कैमरा की आवश्यकता के बारे में बताया गया है।