Posts

सीपीआई के प्रशिक्षण शिविर में जिलेभर के कार्यकर्ता लेंगे भाग

Image
सीपीआई के प्रशिक्षण शिविर में जिलेभर के कार्यकर्ता लेंगे भाग शेखपुरा।। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई )शेखपुरा जिला परिषद के होने वाले पार्टी क्लास 12 और 13 अक्टूबर 2019 के तैयारी में बरबीघा अंचल कमिटी की विस्तारित बैठक कॉमरेड वीरेंद्र सिंह के अध्यक्षता में हुआ संपन्न सीपीआई के प्रशिक्षण शिविर में जिले भर के तमाम कार्यकर्ता जिला परिषद अंचल कमेटी और शाखा मंत्री भाग लेंगे, शिक्षक के तौर पर राज्य से कई शिक्षक आने वाले हैं , प्रशिक्षण शिविर व्यवस्था और तैयारी के लिए 25 सदस्ये  स्वागत समिति का गठन किया गया।  जिसमें स्वागताध्यक्ष वीरेंद्र सिंह स्वागत मंत्री धर्मराज कुमार कोषाध्यक्ष शिवबालक  सिंह उपसचिव हरगोविंद यादव चुने गए बैठक में स्वागत समिति के साथियों ने तय किया है कि पूरे प्रखंड के अंदर गांव गांव में और बाजार के अंदर चंदा मांग कर प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने वाले जिले भर के साथियों को स्वागत करेंगे।। बैठक में सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे जिला कार्यकारिणी सदस्य रामाशंकर प्रसाद सिंह अधिवक्ता जिला कार्यकारिणी के साथी शिवबालक सिंह अंचल सचिव धर्...

शेखपुरा जिला में तेज आंधी तूफान के साथ पानी

Image
शेखपुरा जिला में तेज आंधी तूफान के साथ पानी शेखपुरा।। शेखपुरा जिले में तेज आंधी तूफान के साथ पानी। जहां अभी जलजमाव से निजात मिल रही थी वही एकाएक के आंधी तूफान के साथ पानी आने से लगता है फिर वही स्थिति में आ जाएगा।  जहां तक जिला मुख्यालय से कई गांव टूट चुकी थी वह धीरे-धीरे धरातल पर आ रही थी लेकिन एकाएक जिले में तेज आंधी तूफान के साथ पानी आने से फिर वही स्थिति आने वाला लग रहा है। लोग रहें सचेत क्योंकि बारिश के साथ साथ बिजली की गिरने की भी संभावनाएं बन रही है।

मेले में छेड़छाड़ करने वाले शरारती तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा

Image
मेले में छेड़छाड़ करने वाले शरारती तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा शेखपुरा।।। शरारती तत्वों द्वारा कभी-कभी महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ करने वालों पर कठोरता के साथ निपटा जायेगा। दूर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष संख्या-06341-223041/225202 है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में हरिशंकर राम अपर समाहर्ता एवं इसके प्रभार में सत्येंद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये है। नियंत्रण कक्ष 05 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन होने तक प्रतिदिन अविराम रूप से तीन पालियों में कार्य करेंगा। सभी पालियों में आधा दर्जन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है जो लगातार प्रतिनियुक्ति स्थल से सम्पर्क बनायें रखेंगे और आवश्यक दिशा निर्देश देते रहेंगे।      जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय के श्रीकृष्ण सभागार में पूर्व की भांति संचालित होगा। नियंत्रण कक्ष के पास मेडिकल टीम अग्निशामन यंत्र आदि की व्यवस्था की गई है। कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया गया है कि शेखपुरा एव...

जिला पदाधिकारी के द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

Image
जिला पदाधिकारी के द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक शेखपुरा।। आज समाहरणालय के मंथन सभागार में दुर्गा-पूजा को शांतिपूर्ण और उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाने के लिए 101 स्थलों पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बिफ्रिग हुई। उन्होंने कहा कि सतर्क और सजग रहें बाहर से आने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जिन स्थलों पर सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किये जाते है वहाॅ के आयोजकर्ता के साथ थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ससमय बैठक कर इसे शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए हर संभव कदम उठायेंगे।  डीजे बजाने पर पूर्व की भाॅति प्रतिबंध रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 05 अक्टूबर से मूर्ति के विसर्जन होने तक रहेंगी। उन्होंने सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने प्रतिनियुक्ति स्थल का इतिहास और भूगोल स्थानीय नागरिकों से प्राप्त करेंगे और लगातार स्थल पर भ्रमण करते रहेंगे। सभी अधिकारी रणनीति बनाकर एवं विशेष तैयारी कर कार्य को सम्पन्न करें...