Posts

भाजपा ने राष्ट्रीय एकता अभियान के द्वारा धारा 370 हटाने की इतिहासिक एवं साहसिक फैसले की जानकारी जनता को दी

Image
भाजपा ने राष्ट्रीय एकता अभियान के द्वारा धारा 370 हटाने की इतिहासिक एवं साहसिक फैसले की जानकारी जनता को दी शेखपुरा।। शेखपुरा जिला में राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत जन जागरण सभा का आयोजन किया गया जिसमें धारा 370 को हटाकर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इतिहासिक और साहसिक कदम को जनता के बीच जागृत करने के लिए संकल्प लिया एवं इस अभियान के तहत जनता के बीच इस इतिहासिक साहसिक कदमों को सभी जनता तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय एकता अभियान चलाकर लोगों को इसके बारे में जानकारी देते चले।  इस जनसभा का आयोजन शेखपुरा जिला के एसएसपी पैलेस में कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बिहार सरकार मंत्री विजय कुमार सिन्हा जी ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  वहीं मौजूद भाजपा के महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर पूनम शर्मा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाकर जी एवं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिन्होंने संकल्प लिया के लोगों के बीच धारा 370 के इतिहासिक और साहसिक कदमों को जनता के बीच जागृत करने की भी संकल्प लिया।...

सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं होने पर कोसरा पंचायत के किसानों ने जिला पदाधिकारी को दिया आवेदन

Image
सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं होने पर कोसरा पंचायत के किसानों ने जिला पदाधिकारी को दिया आवेदन शेखपुरा।। शेखपुरा सदर प्रखंड के अंतर्गत कोसरा पंचायत को सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किए जाने पर पंचायत के किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है वही बगल के पंचायतों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किए जा चुके हैं यह के किसानों ने बता रहे हैं कि हमारे पंचायतों के द्वारा दोहरी व्यवहार किया जा रहा है। अगर हमारी मांगों को पूरी नहीं क्या जाता है तो हम सभी को कोसरा पंचायत के सभी किसान भाई मिलकर शेखपुरा- शाहपुर  मुख्य पथ को जाम कर आंदोलन करेंगे। कोसरा पंचायत के किसानों ने अपने हस्ताक्षर कर जिला पदाधिकारी को यह आवेदन देने के लिए पहुंचे। साथ ही साथ प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को भी यह आवेदन दे रहे हैं जल्द से जल्द हमारी कोसरा पंचायत को सूखा क्षेत्र घोषित करें। किसानों के मांगों को लेकर कोसरा पंचायत के वार्ड सदस्य तूफान कुमार चौरसिया ने सभी पदाधिकारियों को कोसरा पंचायत सुखाड़ क्षेत्रों से अवगत कराते हुए अपनी मांगों को लेकर आवेदन दिया।

शेखपुरा रालोसपा के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं महेंद्र कुमार कुशवाहा

Image
शेखपुरा रालोसपा के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं महेंद्र कुमार कुशवाहा शेखपुरा।।शेखपुरा जिला का सांगठनिक चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार यादव जी और जिला चुनाव रिटर्निंग अफसर रविन्द्र कुशवाहा जी की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया। बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में माननीय महेंद्र कुमार कुशवाहा जी का निर्वाचन जिला अध्यक्ष के लिए निर्विरोध किया गया।  इनके अलावा दो राज्य परिषद सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध किया गया। बिपिन कुमार चौरसिया को शेखपुरा विधानसभा और पप्पू राज को बरबीघा विधानसभा से राज्य परिषद सदस्य निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर सभी निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष का सम्मान किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, महासचिव, संगठन सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष का चयन भी किया गया।

पर्यावरण और समाज में बनी रहे अमन चैन की स्थापना को लेकर किया गया अनुष्ठान का पूर्णाहुति

Image
पर्यावरण और समाज में बनी रहे अमन चैन की स्थापना को लेकर किया गया अनुष्ठान का पूर्णाहुति शेखपुरा।। बुधौली बाजार के गायत्री धाम मंदिर में 40 दिनों से चल रहे अनुष्ठान का पूर्णाहुति 5 कुण्डलिय यज्ञ के रूप में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया । कार्यक्रम को संचलन कर रहे संजय कुमार ने बताया कि गायत्री परिवार के जहां पुरुष का भरपुर सहयोग मिला वहीं महिला परिवार की भी महत्वपूर्ण योगदान रहा ।  गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य एवं पूर्व वार्ड पार्षद ज्योतिष कुमार ने बताया कि एक ओर जहां पूरा शहर पानी के लिये त्राहिमाम कर रहे है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को सुचारू रूप से फिर से हरे भरे करने में गायत्री परिवार पीछे नही रहेगा, पर्यावरण को सन्तुलन बनाये रखने के लिये हम लोगो ने कई पौधे लगाये है एवं उसकी रक्षा के लिये भी बिड़ा उठाया है यह यज्ञ पर्यावरण से सम्बंधित ही किया गया है ।  वहीं नीलम देवी, आशा देवी, अनिता देवी, सोनी गोस्वामी, कौशल्या देवी, शकुन्तला देवी, नम्रता देवी, अन्नू देवी, प्रियंका कुमारी का आदि लोग कार्यक्रम में भाग लिया ।

आम आदमी पार्टी की सक्रिय सदस्यता की बैठक हुई संपन्न

Image
आम आदमी पार्टी की सक्रिय सदस्यता की बैठक हुई संपन्न शेखपुरा।। आज आम आदमी पार्टी के सक्रिय सदस्यों की एक बैठक किया गया। स्वर्गीय लक्ष्मीकांत सिंह जन सुविधा धर्मशाला के नजदीक हुई। जिसकी अध्यक्षता विपिन कुमार चंद्रवंशी जी ने किया इस बैठक की मुख्य विशेषता कार्यकर्ताओं के कार्यों का प्रोग्रेस रिपोर्ट और उस पर आकलन करना मुख्य रूप से तमाम पदाधिकारियों की देखरेख में हुई।  बैठक जिलाध्यक्ष धर्म उदय कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ उपस्थित कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर कुछ सदस्यों को पदभार भी ग्रहण कराए गए जिसमें विपिन कुमार चंद्रवंशी जी को जिला उपाध्यक्ष  मुन्ना पासवान जी को अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विपुल सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष बरबीघा अंजनी सिंह को प्रखंड सचिव बरबीघा के पद पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया बैठक में आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार द्वारा की जा रही जनहित कामों की विशेष रूप से लोगों के बीच उल्लेख किया और उसी आधार पर बिहार में लोगों के बीच जा जाकर आम आदमी पार्टी के कार्यों की जानकारी देने का संकल्प लिया और उसके आधार पर बिहार में आम ...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

Image
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान शेखपुरा।। शेखपुरा जिला में भारतीय जनसंघ के संस्थापक आदरणीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष की अध्यक्षता में शेखपुरा जिला के विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें जिले के कटरा चौक, चांदनी चौक, बुधौली चौक अन्य जगहों पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।  स्वच्छता अभियान में शामिल भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, आईटी सेल जिला अध्यक्ष गौरव कुमार, पंकज कुमार, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष बबलू जी एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया वहीं स्वच्छता अभियान की अगुवाई कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि आज के दिन महान चिंतक, संगठनकर्ता, अंत्योदय के नेता जिनकी याद में हम सभी युवा जिले के लोगों को स्वच्छता अभियान के रूप में...

माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मरीजों के बीच आवश्यक सामग्री बांटे महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पूनम शर्मा

Image
माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मरीजों के बीच आवश्यक सामग्री बांटे महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पूनम शर्मा शेखपुरा।। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पूनम शर्मा जी के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर अस्पताल के मरीजों के बीच आवश्यक सामग्री के साथ फल वितरण भी किए। जहां अस्पताल पहुंचते ही प्रदेश उपाध्याय डॉ पूनम शर्मा जी के  समर्थकों ने काफी उत्साह पूर्वक मरीजों के बीच आवश्यक सामग्री बांटे एवं  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक राजेंद्र फड़के भी उपस्थित थे। मरीजों के बीच आवश्यक सामग्री बांटते समय मरीजों ने काफी खुश थे एवं उन्होंने कहा कि हम गरीब मजदूर एवं बेबस लोगों के लिए आप से बेहतर कोई नहीं होगा।