Posts

शेखपुरा में 2 दिन के बाद भारी बारिश होने की संभावना

Image
शेखपुरा में भारी बारिश होने की संभावना किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक सिद्ध होगा -मौसम वैज्ञानिक शबाना  शेखपुरा।। कृषि मौसम वैज्ञानिक शेखपुरा के द्वारा बताया जा रहा है कि 2 दिन के अंदर  भारी बारिश होने की संभावना है।  क्योंकि 1एमएम से 31 एमएम तक माध्यम बारिश की सूचना होती है लेकिन वही 30-60 एमएम रहने पर भारी बारिश होती है और बताया जा रहा है कि भारी बारिश के साथ साथ तेज हवा जो पूरब की ओर बहेगी। तापमान में गिरावट से गर्मी की स्थिति से राहत मिलेगा।  इसकी सूचना  शेखपुरा मौसम वैज्ञानिक शबाना  ने देते हुए कहा कि किसानों को कृषि के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

राजद गरीबों की पार्टी - विजय सम्राट

Image
राजद का 23 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया   राजद गरीबों की पार्टी - विजय सम्राट शेखपुरा।। शेखपुरा में राजद कार्यकर्ताओं ने सम्राट टावर में राजद 23 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया वहीं राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट एवं राजद के जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव पूर्व जिला अध्यक्ष रामनरेश प्रसाद यादव सम शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं तमाम राजद नेता एवं कार्यकर्ता ने मिलकर राजद स्थापना दिवस को लेकर दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया गया।  स्थापना दिवस के मौके पर केक काटकर राजद ने मनाई स्थापना दिवस। राजद के प्रदेश महासचिव विजय समाज ने बताया कि यह पार्टी 23 सालों से लगातार ग़रीबों की पार्टी है जो हमेशा गरीबों के हित में काम कर रहे हैं।

राज्य स्तरीय ओपन सीनियर पांचवा रग्बी फुटबॉल खेल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रवाना

Image
राज्य स्तरीय ओपन सीनियर पांचवा रग्बी फुटबॉल खेल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रवाना शेखपुरा।। शेखपुरा के राज्य स्तरीय ओपन सीनियर पांचवा रग्बी फुटबॉल खेल प्रतियोगिता जो नवादा में दिनांक 05/07/19 से 07/7/2019 तक आयोजित होने जा रही है । इसमें अपने  जिला शेखपुरा से बालक एवं बालिका की 24 सदस्य टीम प्रतियोगिता हेतु समाहरणालय शेखपुरा से केनरा बैंक मैनेजर कुमार गौरव जिला खेल प्रभारी प्रमोद कुमार चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया गया।  इस मौके पर जिला रग्बी खेल सचिव श्री विशाल एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती माधवी ने बच्चों को प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।  ज्ञातव्य हो कि विगत 3 वर्षों से जैसे द्वितीय ओपन रग्बी फुटबॉल फाइनल प्रतियोगिता में पुराने मुजफ्फरपुर को 27 अंक तृतीय 2017 जहानाबाद में 07-05 से चतुर्थ 2018 नालन्दा में नालन्दा को बालिका वर्ग में 5 अंकों से हराकर चैंपियनशिप पर अपना वर्चस्व कायम किया।

चौकीदार के निधन पर पुलिस कर्मियों ने जताया शोक

Image
चौकीदार के निधन पर पुलिस कर्मियों ने जताया शोक शेखपुरा।।(अरियरी) कसार ओपी में लंबे दिनों से चौकीदार के पद पर तैनात चौकीदार  सुमका गांव निवासी राजो रविदास 55 वर्षीय की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी मनोज कुमार झा ने बताया कि मृतक को लगभग 1 सप्ताह पूर्व पैरालाइसिस मार दिया था. जिसका इलाज पटना में चल रहा था।  इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गई. उनके मौत के पश्चात सारे पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

शेखपुरा में फरार वारंटी उमेश महतो गिरफ्तार

Image
शेखपुरा में फरार वारंटी उमेश महतो गिरफ्तार शेखपुरा।।(अरियरी)अरियरी थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी उमेश महतो को शेखपुरा से गिरफ्तार कर लिया गया।  वे काफी दिनों से एक पुराने मामले में फरार चल रहे थे।  इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि उक्त वारंटी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

छड़ लदी ट्रैक्टर ने मारी पलटी ट्रैक्टर पर बैठी महिला की हो गई मौत

Image
छड़ लदी ट्रैक्टर ने मारी पलटी ट्रैक्टर पर बैठी महिला की हो गई मौत शेखपुरा।। शहर के पटेल चौक से महज कुछ ही दूरी पर अरियरी सड़क मार्ग में ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के पश्चात स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुटी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक शेखपुरा से एक ट्रैक्टर अरियरी की ओर जा रही थी। ट्रैक्टर पर छड़ लदा हुआ था।  पटेल चौक से रेलवे गुमटी के पार होते ही कुछ दूर आगे जाने पर चालक ने ट्रैक्टर पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार महिला ट्रैक्टर के नीचे गिरकर पहिए के नीचे दब गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि इस घटना में चालक के अलावा दो-तीन लोग और ट्रैक्टर पर सवार थे जो कि वहां से कूद कर भाग निकले।  ट्रैक्टर पलटने के पश्चात कई लोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके पश्चात वहां पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पहिये के नीचे दबी महिला को बाहर निकाला परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ।मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी...

कल धूमधाम से मनाया जाएगा शैलेशग्रामतह पूजा

Image
कल धूमधाम से मनाया जाएगा शैलेशग्रामतह पूजा शेखपुरा।। शेखपुरा के सनैया पंचायत में शैलेशग्रामतह पूजा जो हर 3 वर्ष के बाद मनाया जाता है। जिसको लेकर ग्रामीण वासियों ने ग्रामीणों को बताते चलें कि कल 4 जुलाई 2019 को शैलेशग्रामतह पुजा होनी है।  पुजा को लेकर सभी ग्रामीण पूजा में भाग लेंगे ग्रामीणों में काफी उत्सुकता के साथ कल गोरैया थान में धूमधाम से पूजा-अर्चना करेंगे काफी दूर दूर से लोग पहुंचते हैं शैलेशग्रामतह पूजा देखने के लिए इस पूजा के कमेटी सदस्य शिव दानी पासवान कलप पासवान लाली पासवान सरवण पासवान एवं अन्य ग्रामीणों ने लोगों को पूजा को लेकर आगाह किया है।