Posts

चोरी करने गए चोरों को ग्रामीणों ने किया नाकाम

Image
चोरी करने गए चोरों को ग्रामीणों ने किया नाकाम  शेखपुरा।।(घाटकुसुम्भा) जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड अंतर्गत पानापुर के समीप सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए पम्पिंग सेट युक्त नाव की चोरी करने पहुंचे चोर में से वाहन व उसके चालक को पानापुर के ग्रामीणों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया जबकि अन्य चोर भागने में सफल रहा। पानापुर के ग्रामीणों ने बताया कि बावघाट में पंपिंग सेट लगा एक नाव के आकार का पानी में तैरने वाला ड्राम था। जोकि पिछले साल हरुहर नदी का  पानी के तेज बहाव में बह कर पानापुर बावघाट​ के बीच गंगकोरिया कोनिया घाट पर पहुंच गया था। जिसे चुराने के लिए आज दर्जनों की संख्या में  चोरों ने गैस कटर लेकर उसे काटना शुरू किया.​ और काट काट कर पानापुर के पास लगाए गए एक पिकअप भान में लोड कर रहा था । पानापुर के ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना कोरमा थाना पुलिस एवं वीरू पुर थाना पुलिस को दी गई . घटनास्थल पर दोनों थाना की पुलिस को आते देख चोर फरार हो गया . परंतु ड्राइवर चोरी का सामान लदा पिकअप भान को लेकर भागना चाह​ ही रहा था .तभी पनापुर के ग्रामीणों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और अप...

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में (AAP) कार्यकर्ता

Image
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में (AAP) कार्यकर्ता शेखपुरा।। (बरबीघा):-आम आदमी पार्टी की  आपात बैठक आज दिनांक 24 जून सोमवार को बरबीघा के एक निजी सभागार में पार्टी के कुछ सक्रिय साथियों की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ साथी लखन राम जी ने किया।  इस बैठक में पार्टी के द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई को सदस्यता अभियान की सफलता के लिए कुछ बिंदु पर निर्णय लिया गया जिसमें प्रमुख रुप से 1 जुलाई से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया जुलाई माह के दरमियान कम से कम 10 गांव में सदस्यता अभियान और नुक्कड़ सभा कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया सदस्यता अभियान की देखरेख रामप्रवेश जी और विपिन कुमार चंद्रवंशी जी करेंगे और सदस्यता अभियान से संबंधित सारी व्यवस्था जिला अध्यक्ष धर्म उदय कुमार और मुन्ना भाई अलबेला की देखरेख में होगी इस बैठक में प्रमुख साथी उपस्थित हुए जिसमें मुख्य रुप से संजय कुमार सिंह मुन्ना भाई अलबेला कृष्णा चौधरी लखन राम रामप्रवेश जी, विपिन कुमार चंद्रवंशी एवं अन्य उपस्थिति रहे।

जनता की सेवा नहीं कर सकते हैं तो इस्तीफा दें मुख्यमंत्री - विजय सम्राट

Image
जनता की सेवा नहीं कर सकते हैं तो इस्तीफा दें मुख्यमंत्री - विजय सम्राट शेखपुरा।। जिले में राजद ने धरना दिया। यह धरना 5 सूत्री मांगों को लेकर दिया। इस धरने के माध्यम से राजद के वक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि मुजफ्फरपुर में चमकी बूखार से बच्चों की मौत हुई। जिसे रोकने में यह सरकार विफल रही. इसलिए इस सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए। सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल शेखपुरा की जिला इकाई ने समाहरणालय के समक्ष विशाल धरना का आयोजन किया। इस धरना के सभास्थल पर धरना सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय यादव ने किया।  जबकि इस आंदोलन सभा मे मुख्य वक्ता के रूप में राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट, वाहिद खान, सनोज रजक, शम्भू यादव सहित भारी संख्या में राजद कार्यकर्ताओ ने भाग लिया. जिले में बिजली, पानी, फसलों के पटवन की समस्या दूर करने, सूखे से जूझ रहे जिले के किसानों के हित मे कल्याणकारी योजनाएं चलाने, किसानों का कर्ज माफ करने सहित अन्य मांगे सरकार से की गई।  जबकि इस धरने ...

गैंगरेप की शिकार बनी पीड़िता से मिलने पहुंचे भाजपा नेत्री

Image
गैंगरेप की शिकार बनी पीड़िता से मिलने पहुंचे भाजपा नेत्री   शेखपुरा।। जिले में दो दिन पूर्व जिले के पैन गांव के समीप टाटी नदी के किनारे गैंगरेप के शिकार बनी पीड़िता से मिलने रविवार के दिन  भाजपा महिला मोर्चा  के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सदस्य डा पूनम शर्मा  उसके घर पहुंची।  उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से इस घृणित  मामले में गिरफ्तार दोनो बदमाशों को अबिलम्ब  स्पीडी ट्रायल करवाकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने जिले में दिनदहाड़े बहु बेटियों की इज्जत -आबरू लुटे जाने की घटना की तीव्र भर्त्सना की। डॉ पूनम शर्मा ने पीड़िता एवम उसके परिवारजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि उनके साथ हुए इस अन्याय के साथ न्याय दिलाने में वे हरसमय साथ रहेगी।

हैंडबॉल कार्यसमिति की बैठक हुआ संपन्न

Image
हैंडबॉल कार्यसमिति की बैठक हुआ संपन्न शेखपुरा।।आज विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर हैंडबॉल के कार्य समिति की बैठक प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा में संपन्न हुई. इसमें कार्य समिति के सदस्यों ने भाग लिया तथा  वर्ष 19-20 में गतिविधियां कैलेंडर  राज्य के कैलेंडर के अनुसार तय किया गया. जिला सचिव आचार्य गोपाल जी ने बताया इस अवसर पर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तथा बेहतर प्रदर्शन करने प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. साथ ही साथ सारण में होने वाले सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता मैं जिले के टीम के चयन हेतु ट्राईल 26 जून तथा 27 जून को 4:00 बजे से 5:30 बजे तक प्लस टू उच्च विद्यालय मैं  संपन्न कराने का निर्णय लिया गया . जिस के चयन समिति में बबलू कुमार , विकास कुमार ,प्रेरणा सिन्हा ,नेहा कुमारी एवं खुशबू कुमारी को रखा गया.  इस अवसर पर जिला सचिव आचार्य गोपाल जी , कोषाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव यशपाल जी ,चयन समिति के सदस्य गण बबलू कुमार ,विकास कुमार , प्रेरणा सिन्हा , खुशबू कुमारी ,प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के आदेश पाल प्रभात कुमार सिंह, रोहित कुमार,...

शेखपुरा में राजद को लगा बड़ा झटका इमाम गजाली ने नाता तोड़ा

Image
शेखपुरा में राजद को लगा बड़ा झटका इमाम गजाली ने नाता तोड़ा शेखपुरा।। जिले के चेवाड़ा निवासी एवम राजद के वरिष्ठ नेता मो इमाम गजाली  अपने समर्थकों के साथ राजद से नाता तोड़ने की घोषणा की। चेवाड़ा क्षेत्र के राजद के वरिष्ठ नेता इमाम गजाली अपने दल बल के साथ राजद से नाता तोड़ दिया है। वही कई पार्टियों के द्वारा उन्हें ऑफर किया।  लेकिन अभी सुनिश्चित नहीं हो पाया है कि किस पार्टी में अपने दल बल के साथ जाएंगे।  अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उन्होंने राजद के विभिन्न पदों को छोड़ने के साथ -साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

सनैया पंचायत में ग्राम सभा के दौरान अपनी समस्याओं को लेकर कई ग्रामीणों ने किया हंगामा

Image
सनैया पंचायत में ग्राम सभा के दौरान अपनी समस्याओं को लेकर कई ग्रामीणों ने किया हंगामा शेखपुरा।।जिला प्रशासन के सख्त निर्देश के आलोक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में अलग अलग अधिकारियों के नेतृत्व में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।  ग्राम सभा का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के आलोक में पंचायतों में चल रहे केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर किया गया ।जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखी गई ।इस बैठक के मौके पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आने वाले हर घर नल जल योजना ,शौचालय योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना सहित पंचायतों में चल रहे तमाम योजनाओं को लेकर समीक्षा की गई।  इस कार्यक्रम के मौके पर कई जगह मौके पर मौजूद अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों ने पूरे गर्मजोशी के साथ अपनी समस्याओं को रखा। वही सनैया में चल रहे ग्राम सभा के दौरान नल जल योजना के क्रियान्वयन में हो रही देरी को लेकर कुछ ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया।  जिसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधि ने...