Posts

राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी हुए रवाना

Image
राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी हुए रवाना शेखपुरा।। शेखपुरा के अंडर 18 रग्बी फुटबॉल के खिलाड़ी मुजफ्फरपुर के लिए हुआ रवाना इसकी जानकारी देते हुए शेखपुरा रग्बी के सचिव विशाल कुमार सिंह ने बताया कि बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर 18 के खिलाड़ी राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल का आयोजन मुजफ्फरपुर में 9/6/ 2019 से 9/6/ 2019 को खेला जाएगा जिसमें बालक वर्ग से गुलशन कुमार, रामजी कुमार ,अमन कुमार , निताशी कुमार, मयंक कुमार, अभिषेक कुमार, काजू कुमार, गौरव कुमार, रंजन कुमार,  अभिनव कुमार एवं बालिका वर्ग से सोनम कुमारी, अंजली कुमारी, अनू कुमारी, मुन्नी कुमारी, मुस्कान कुमारी, कोमल कुमारी, अंजली कुमारी, चांदनी कुमारी राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल खेल के लिए रवाना हुए।

लोजपा नेता की पत्नी कई दिनों से बीमार होने के कारण आज संसार छोड़कर चल बसे

Image
 लोजपा नेता की पत्नी कई दिनों से बीमार होने के कारण आज संसार छोड़कर चल बसे शेखपुरा।। शेखपुरा में लोजपा नेता विजय कुमार पासवान धर्मपत्नी बहुत दिनों से बीमार रहने के कारण आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। लोजपा परिवार में  दुखी का माहौल देखा जा रहा है विजय कुमार पासवान के घर पर ढाढास  देने के लिए पहुंचे लोजपा जिला अध्यक्ष चंदन कुमार यादव, मजदूर सेल के जिला अध्यक्ष तरुण कुमार यादव, युवा जिला अध्यक्ष पवन कुमार मेहता एवं अन्य नेतागण दुख की घड़ी में ढढास देने के लिए  पहुंच रहे हैं बेलछी गांव। बताया जा रहा है कि माननीय संसद में चिराग पासवान जी का भी आगमन बेलछी गांव मे हो सकता है। बेलछी गांव के लोगों ने बताया कि कई महीनों से बीमार रहते थे जिनके इलाज दिल्ली में चल रहे थे लेकिन उनकी स्थिति और दिन पर दिन खराब होती  चल गई आज संसार को छोड़कर चल बसे।

जंगली बीघा गांव में दो पक्षों के बीच भारी मारपीट

Image
जंगली बीघा गांव में दो पक्षों के बीच भारी मारपीट शेखपुरा।। कासार थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगलीबिघा गांव में दो पक्षों के बीच भारी मारपीट जिसमें कपिल चौहान बुरी तरह से हुए घायल वहां के लोगों ने बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण यह मारपीट की घटना का अंजाम दिया गया। बताया गया है कि अशोक चौहान बहुत पहले बैक एजेंट का काम करते थे जिसमें कपिल चौहान के बहुत सारे रुपए फस गए थे। जिसको लेकर जब अशोक चौहान से बात किया तो उन्होंने अशोक चौहान पर हमला बोल दिया जिसमें अशोक चौहान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। www.sheikhpuralivenews.com/Sasbahan

ससबहना बाजार में तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल चलाने का विरोध प्रदर्शन

Image
ससबहना बाजार में तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल चलाने का विरोध प्रदर्शन शेखपुरा।। शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड के अंतर्गत ससबहना बाजार में पटेल चौक के पास ससबहना के लोग ने किया सड़क जाम बताया जा रहा है कि महुअत गांव के एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को ससबहना बाजार में तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रहे थे जिसका विरोध ससबहना बाजार के लोगों ने किया लेकिन मोहुअत के लोगों ने ससबहना बाजार के व्यक्तियों के साथ धमकियां एवं मारपीट करने की बात कही इसी बात को लेकर ससबहना बाजार के लोगों के द्वारा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

गरीब मरीजों को दवाई लेने में महंगाई के कारण मरीज परेशान

Image
गरीब मरीजों को दवाई लेने में महंगाई के कारण मरीज परेशान शेखपुरा।। शेखपुरा के सदर अस्पताल में एकमात्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बंद रहने से बीमार व्यक्ति को दवाई लेने में हो रही है परेशानी। सुबह से ही बीमार व्यक्तियों की दवा लेने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र दुकान की चक्कर काट रहे हैं मरीज नहीं नहीं खुल पाई है अभी तक जन औषधि केंद्र। दवाई लेने वाले मरीजों ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में बहुत ही सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो जाती है इससे हम सभी को आर्थिक मदद मिल जाती है लेकिन प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बंद रहने से मरीजों को दवाई की जरूरत होने पर प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेना पड़ रहा है जो काफी महंगी होती है। सदर अस्पताल कैंपस में रहे लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि ड्रग इंस्पेक्टर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान को केंद्रीय मंत्री बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दिया

Image
लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान को केंद्रीय मंत्री बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी शेखपुरा।। लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान को केंद्रीय खाद्य उपभोक्ता मंत्री बनाए जाने पर शेखपुरा के लोजपा युवा जिला अध्यक्ष पवन कुमार मेहता ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ शेखपुरा लजबाब परिवार की ओर से कई कार्यकर्ताओं भी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ट्रक लुटेरे को किया गया गिरफ्तार हो सकता है बड़ा खुलासा

Image
ट्रक लुटेरे को किया गया गिरफ्तार हो सकता है बड़ा खुलासा शेखपुरा।। शेखपुरा में पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब चोर चोरी किए गए ट्रकों को कुछ ही घंटे बाद लुटेरे सहित गिरफ्तार कर लिया एसपी दया शंकर ने बताया कि बरबीघा थाना के केवटी गोपी के पास तोड़ा गांव से अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक खाली ट्रक को लूट लिया और उसे लेकर भाग ही रहे थे कि पुलिस को इसकी भनक लग गई। अपराधियों के द्वारा ड्राइवर और खलासी को मारपीट कर बंधक बनाकर चक नहीं छुपा दिया गया था पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर बरबीघा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में तत्परता दिखाते हुए एक टीम का गठन किया गया जिसमें क्यूटी प्रभारी महेश प्रसाद को इस टीम में शामिल किया। इस क्रम में लुटेरे के द्वारा शेखपुरा थाना के अंबारी चिमनी भट्ठा के पास ट्रक ड्राइवर और खलासी को हाथ पैर बांधकर सड़क किनारे फेक दिया। पुलिस छापेमारी के दौरान चोरी किए गए ट्रकों को भेज दिया गया और एक लुटेरे को भी पकड़ लिया गया जबकि तीन अन्य लूटेरा भागने में सफल रहा पकड़े गए लुटेरों की पहचान पटना जिला के जौनपुर टोला मराठी थाना के दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र नीतीश...