Posts

ससबहना बाजार में तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल चलाने का विरोध प्रदर्शन

Image
ससबहना बाजार में तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल चलाने का विरोध प्रदर्शन शेखपुरा।। शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड के अंतर्गत ससबहना बाजार में पटेल चौक के पास ससबहना के लोग ने किया सड़क जाम बताया जा रहा है कि महुअत गांव के एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को ससबहना बाजार में तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रहे थे जिसका विरोध ससबहना बाजार के लोगों ने किया लेकिन मोहुअत के लोगों ने ससबहना बाजार के व्यक्तियों के साथ धमकियां एवं मारपीट करने की बात कही इसी बात को लेकर ससबहना बाजार के लोगों के द्वारा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

गरीब मरीजों को दवाई लेने में महंगाई के कारण मरीज परेशान

Image
गरीब मरीजों को दवाई लेने में महंगाई के कारण मरीज परेशान शेखपुरा।। शेखपुरा के सदर अस्पताल में एकमात्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बंद रहने से बीमार व्यक्ति को दवाई लेने में हो रही है परेशानी। सुबह से ही बीमार व्यक्तियों की दवा लेने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र दुकान की चक्कर काट रहे हैं मरीज नहीं नहीं खुल पाई है अभी तक जन औषधि केंद्र। दवाई लेने वाले मरीजों ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में बहुत ही सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो जाती है इससे हम सभी को आर्थिक मदद मिल जाती है लेकिन प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बंद रहने से मरीजों को दवाई की जरूरत होने पर प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेना पड़ रहा है जो काफी महंगी होती है। सदर अस्पताल कैंपस में रहे लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि ड्रग इंस्पेक्टर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान को केंद्रीय मंत्री बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दिया

Image
लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान को केंद्रीय मंत्री बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी शेखपुरा।। लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान को केंद्रीय खाद्य उपभोक्ता मंत्री बनाए जाने पर शेखपुरा के लोजपा युवा जिला अध्यक्ष पवन कुमार मेहता ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ शेखपुरा लजबाब परिवार की ओर से कई कार्यकर्ताओं भी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ट्रक लुटेरे को किया गया गिरफ्तार हो सकता है बड़ा खुलासा

Image
ट्रक लुटेरे को किया गया गिरफ्तार हो सकता है बड़ा खुलासा शेखपुरा।। शेखपुरा में पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब चोर चोरी किए गए ट्रकों को कुछ ही घंटे बाद लुटेरे सहित गिरफ्तार कर लिया एसपी दया शंकर ने बताया कि बरबीघा थाना के केवटी गोपी के पास तोड़ा गांव से अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक खाली ट्रक को लूट लिया और उसे लेकर भाग ही रहे थे कि पुलिस को इसकी भनक लग गई। अपराधियों के द्वारा ड्राइवर और खलासी को मारपीट कर बंधक बनाकर चक नहीं छुपा दिया गया था पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर बरबीघा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में तत्परता दिखाते हुए एक टीम का गठन किया गया जिसमें क्यूटी प्रभारी महेश प्रसाद को इस टीम में शामिल किया। इस क्रम में लुटेरे के द्वारा शेखपुरा थाना के अंबारी चिमनी भट्ठा के पास ट्रक ड्राइवर और खलासी को हाथ पैर बांधकर सड़क किनारे फेक दिया। पुलिस छापेमारी के दौरान चोरी किए गए ट्रकों को भेज दिया गया और एक लुटेरे को भी पकड़ लिया गया जबकि तीन अन्य लूटेरा भागने में सफल रहा पकड़े गए लुटेरों की पहचान पटना जिला के जौनपुर टोला मराठी थाना के दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र नीतीश...

कामरेड बद्री नारायण लाल की द्वितीय पुण्यतिथि मनाया जाएगा

Image
कामरेड बद्री नारायण लाल की द्वितीय पुण्यतिथि मनाया जाएगा शेखपुरा।। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राज्य सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य कामरेड बद्री नारायण लाल के द्वितीय पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जाएगी। शेखपुरा के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय स्टेशन रोड में द्वितीय पुण्यतिथि बद्री नारायण लाल जी की मनाई जाएगी जिसमें सीपीआई कई कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित होंगे यह कार्यक्रम सीपीआई कार्यालय में 11:00 बजे मनाया जाएगा।

बिजली ट्रांसफार्म से निकली चिंगारी से झाड़ियों में लगी आग

Image
बिजली ट्रांसफार्म से निकली चिंगारी से झाड़ियों में लगी आग शेखपुरा।। शेखपुरा  जिला  के व्यस्त माने जाने वाले इलाके में बिजली ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी झाड़ी में आग आग की लपटें इतनी तेज थी कि झाड़ी के आसपास बसे घरों में भी आग लग सकता था लेकिन मोहल्ले वासियों के सूझबूझ से तुरंत ही अपने घरों से पानी लाकर आग बुझाने के लिए पानी डाला। वही झाड़ी के पास रखें दीपक टेंट के बास में भी आग लग गई जिसमें दीपक टेंट मालिक को नुकसान का सामना करना पड़ा। आग लगने पर अग्निशामक को कॉल करने पर तुरंत ही अग्निशामक पहुंच गए और जल्द से जल्द उड़ती हुई आग की लपटें पर अग्निशामक ने काबू पाया। अगर अग्निशामक की तत्परता से घटनास्थल पर नहीं पहुंचते तो बड़ी घटना का अंजाम भी हो सकता था बिजली ट्रांसफार्म से निकली चिंगारी जगधारी में गिरी तो आग की लपटें उठने लगी झाड़ी के पास ही ट्रैक्टर एवं दीपक टेंट का सामान रखा हुआ था भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता था ट्रैक्टर एवं टेंट मालिकों को। यह आग की करीब 4:30 बजे झाड़ी में लगा यह झाड़ी खाण्डपर स्थित है। यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से ...
Image
फोन पर  मुखिया प्रतिनिधि को जान मारने की धमकी  शेखपुरा।। शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बालमुकुंद यादव को जान मारने की धमकी दी गई है। इस दौरान अज्ञात बदमाश ने 5 लाख की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है ।इस पूरे मामले को लेकर मुखिया प्रतिनिधि बालमुकुंद यादव ने नगर थाने में आवेदन देते हुए धमकी देने वाले बदमाशों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।  उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से सोमवार की देर शाम किसी ने फोन किया ।फोन रिसीव करने पर बदमाश ने 5 लाख की रंगदारी की मांग की और यह रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान जब उन्होंने फोन करने वाले का नाम और पता पूछा तो उसने अपने संबंध में कुछ नहीं बताया और फोन काट दिया। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि उन्हें अलग अलग दो नंबरों से  77660 88528, 82717 45284 से फोन आया था। इस मामले में उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द फोन कर धमकी देने वाले बदमाश का पता लगा कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। गौरतलब है कि हाल के दिनों में जिले के...