Posts

नाली की दूषित पानी से श्यामा सरोवर पार्क की मछलियां मरी

Image
नाली की दूषित पानी से श्यामा सरोवर पार्क की मछलियां मरी शेखपुरा।। शेखपुरा के जाने-माने श्यामा सरोवर पार्क के तलाव में सुबह सुबह मछलियों का भरमार मरा देखा गया। श्यामा सरोवर पार्क में सैकड़ों मछलियां से अधिक मरा पाया गया कहां घूमने आए व्यक्तियों ने बताया कि काफी संख्या में मरी मछली होने के कारण काफी गंद का भी सामना करना पड़ रहा है आज तो सुबह-सुबह इतनी ज्यादा बदबू दे रही थी कि घूमने आए व्यक्ति सारे घूम कर वापस चले गए। मोहम्मद शाहबाज  ने बताया कि जब मैं सुबह श्यामा सरोवर पार्क प्रवेश किया तो देखा कि तलाव की सारी मछलियां मरी हुई है।  कई बार नगर परिषद से शिकायत करने के बाद भी तलाव में आ रहे नाली के पानी को निकास करने के लिए कई आवेदन दिया गया लेकिन अभी तक इस पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं किया गया। हर सुबह घूमने आ रहे हैं शेखपुरा जिला के पब्लिक को नाली के पानी तलाब में आने के कारण बदबूदार गंध का सामना करना पड़ता है शेखपुरा के टहलने आए पब्लिको को। 

मई दिवस धूमधाम से राजराजेश्वरी विद्यालय में मनाया गया

Image
मई दिवस धूमधाम से राजराजेश्वरी विद्यालय में मनाया गया बच्चे जो कुछ आज सीखेंगे कल वे अपने जीवन की संरचना में बेहतर करेंगे :- डॉ पूनम शर्मा शेखपुरा।। बरबीघा। बरबीघा के राजराजेश्वरी विद्यालय में आयोजित अभिभावक सह बच्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ पूनम शर्मा ने शिरकत किया। मई दिवस को लेकर यह सम्मेलन क्या गया था जिसमें संस्कृतिक प्रतिभा से समाज में संदेश देना छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा का सम्मान शिक्षक और अभिभावक का सहयोग से ही संभव होता है।  डॉ पूनम शर्मा ने बताया कि बच्चे को आज जो ये सीखेंगे कल जीवन का संरचना में काम देगा। हर एक प्रतिभा संपन्न होते हैं बस बच्चों को दिशा देने की जरूरत होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को इस कार्यक्रम को लेकर डॉ पूनम शर्मा ने सराहनीय कार्य कहा। राजेश्वरी विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि मई दिवस के रूप में जिस प्रकार से बच्चे साल भर मेहनत करते हैं। एवं उनके मनोबल को और आगे ले जाने के लिए इस कार्यक्रम के मदद से बच्चों के बीच नई संदेश देने का कार्य कर रहे हैं।

बेकाबू ट्रक ने बिजली पोल के साथ दुकानों में मारी ठोकर दो लोग गंभीर

Image
बेकाबू ट्रक ने बिजली पोल के साथ दुकानों में मारी ठोकर दो लोग गंभीर शेखपुरा।। शेखपुरा के पुलिस लाइन के पास बेकाबू ट्रक बिजली पॉल के साथ दुकान में मारी ठोकर जिसमें दो लोग बुरी तरह से हुए जख्मी। ट्रक घटनास्थल पर ही पलटी मार दी ट्रक चालक भागने में सफल रहा इससे गुस्साए लोगों ने शेखपुरा बरबीघा मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।  विरोध  प्रदर्शन के दौरान गति पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं घटना स्थल पर पुलिस बल एवं पदाधिकारी मामले को शांत कराने में लगे हैं। घटना की मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल होने पर उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है जो बाजितपुर गांव के निवासी हैं। दूसरे व्यक्ति हथियावां गांव निवासी बताया जा रहा है जिनका इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

क्षेत्र भ्रमण करने निकले शेखपुरा विधायक का भव्य स्वागत

Image
क्षेत्र भ्रमण करने निकले शेखपुरा विधायक का भव्य स्वागत   शेखपुरा।। शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी जब माहुरी टोला पहुंचे तो समर्थकों का जनसैलाब की तरह उमड़ पड़े। शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी को समर्थकों के द्वारा फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया गया।  इसी दौरान वार्ड नंबर 7 के वार्ड परिषद अंजना देवी के आवास पर भोजन का प्रबंध क्या गया जहां समर्थकों के बीच बैठकर भोजन ग्रहण किया। शेखपुरा विधायक अपने क्षेत्रों का भ्रमण करने के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पति शंभू यादव, नगर उपाध्यक्ष राजन कुमार, गुरु मुखिया उर्फ राजेश रंजन, आलोक मुखिया, ईटीवी रिपोर्टर अजीत कुमार सिन्हा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

शेखपुरा में मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया सीपीआई

Image
शेखपुरा में मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया सीपीआई शेखपुरा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा मजदूर दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम को समारोह पूर्वक मजदूर नेता कॉमरेड सीता राम मांझी के द्वारा झंडा तोलन कर इस कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं कामरेड चंद्र भूषण प्रसाद मजदूर एवं सर्वहारा वर्ग पर विशेष परिचर्चा किए। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडे ने बताया कि 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में हमारे पार्टी के मजदूर भाइयों के द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में कई पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें राजेंद्र प्रसाद सिंहा कृष्ण नंदन यादव बीड़ी मजदूर नेता केदार राम अमित कुमार खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष सीताराम मांझी फुटपाथ मजदूर नेता रंजीत पासवान ललित शर्मा बलेश्वर यादव धनंजय पांडे रामाशंकर सिंह नीतीश कुमार गोलू नौजवान नेता दिनेश कुमार एवं श्री पीएम के जिला सचिव बीरबल शर्मा एवं अन्य लोग इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

विधायक अनन्त सिंह पहुंचे शेखपुरा कांग्रेस कार्यालय

Image
विधायक अनन्त सिंह पहुंचे शेखपुरा कांग्रेस कार्यालय शेखपुरा।। मोकामा के विधायक अनन्त सिंह रविवार को यहां जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी एवम पूर्व कांग्रेस सांसद स्व राजो सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढाकर श्रधांजलि अर्पित की। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवम महागठबंधन के लोंगो के साथ एक बैठक की। मालूम हो कि विधायक अनन्त सिंह की पत्नी नीलम देवी मुंगेर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस महागठबंधन की उम्मीदवार है।

लोजपा प्रत्यासी के साथ राजद के नेता का फोटो वायरल होने पर राजद नेता सुर्खियों में

Image
लोजपा प्रत्यासी के साथ राजद के नेता का फोटो वायरल होने पर राजद नेता सुर्खियों में शेखपुरा ( चेवाड़ा) जमुई संससदीय क्षेत्र के  एनडीए समर्थित लोजपा प्रत्यासी चिराग पासवान के साथ  ,राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ  के प्रदेश महासचिव  सह राष्ट्रीय  परिषद  व शेखपुरा जिला वफ्वा वोर्ड के सचिव इमाम गजाली का फोटो लोजपा प्रत्यासी  चिराग पासवान के साथ फोटो वायरल होने  की खबर पुरे चेबाड़ा में आग की तरह फैल गई है । लोक सभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के मात्र 10 दिन  पहले इस तरह की वायरल से लोग  तरह तरह के चर्चा  कर रहे है ।  राजनितीज्ञ  लोगों  से लेकर आम लोगों  में भी  यह एक बहुत बडी  बात हो रही है हर तरफ एक ही चर्चा  हो रही है । कोई पार्टी बदलने का तो कोई पार्टी से गद्दारी  और भितरघात करने की चर्चा कर रहे है ।  इस तरह के हो रहे चर्चा के  सबंध में पूछे जाने पर इमाम गजाली ने बताया की । हमारे हवेली पर कोई भी  आ जाये तो क्या मै उस पार्टी का हो गया । ऐसा सोचना और गलत है बेवु...