Posts

अश्लील वीडियो बना रहे सकुनत मोहल्ला में मना करने पर बेरहमी से पीटा

Image
अश्लील वीडियो बना रहे सकुनत मोहल्ला में मना करने पर बेरहमी से पीटा शेखपुरा।। शेखपुरा के सकुनत मोहल्ला में  स्नान कर रहे लड़की रुकसाना खातून को छत के ऊपर से मोहम्मद रहमत , मोहम्मद शेरु, मोहम्मद कुदरत, मोहम्मद सिकंदर देख रहे थे जब रुकसाना खातून ने देखने से मना किया तो अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगें। चारो युवक रुखसाना के घर जाकर बुरी तरह से पिटाई कर दिया जिसमें रुकसाना खातून मोहम्मद कासिम मोहम्मद आसिफ बुरी तरह से घायल हो गए हैं जिन के इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में लाया गया है जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।  रुकसाना खातून का बताया जा रहा था कि छत के ऊपर से मोबाइल से वीडियो बना रहा था । मना करने पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट की घटना का अंजाम दिया एवं उनके परिजनों के द्वारा भी मारपीट करने में शामिल होकर हमारे पूरे परिवार को घायल कर दिया है। उनके परिवार यह कह रहे थे कि जितनी पैसे लगेंगे हम देने को तैयार हैं पहले इसे दम भर मारो।
Image
शराब पीने जा रहे हैं तीन शराबी को कोरमा थाना ने पकड़ा शेखपुरा।। शेखपुरा में घाटकुसुम्भा प्रखंड के अंतर्गत कोरमा थाना के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान 3 शराब पीने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है । जिसे रिपोर्टिंग के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में लाया गया बताया जा रहा है कि यह तीनों व्यक्ति शराब लेकर पीने ही जा रहे थे कि उसी दौरान कोरमा थाना पेट्रोलिंग गाड़ी उसे पकड़ लिया बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति दिलीप कुमार घाटकुसुम्भा और दो व्यक्ति विपिन महतो और रामदेव महतो डीहकुसुम्भा के रहने वाले हैं।

नॉमिनेशन में युवा कार्यकर्ताओं को नही मिली पूर्व सूचना नाराज दिखे कार्यकर्ता

Image
नॉमिनेशन में युवा कार्यकर्ताओं को नही मिली पूर्व सूचना नाराज दिखे कार्यकर्ता शेखपुरा-  अपने प्रत्याशी के नामांकन के लिये जमुई में शामिल होने को लेकर युवा कार्यकर्ताओ में भारी नाराजगी है ।  जदयू युवा जिला अध्यक्ष निशीगिरी एवं उनके सहयोगी दीपू भारती युवा इकाई के अन्य प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष भी इस बात को लेकर नाराज है कि जमुई लोकसभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार चिराग पासवान का नामांकन होना था और यूवा कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष को इसकी सूचना देना मुनासिब नहीं समझा गया ।  जदयू युवा जिला अध्यक्ष निशीकांत ने बताया कि पार्टी के सभी कार्यक्रम में शामिल होने के बावजूद हम लोगो को अनदेखा किया गया ।  वहीं बीजेपी युवा अध्यक्ष धीरज कुमार ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हमलोगों के साथ पार्टी दो नियत वाली काम कर रही है जिससे काफी नाराजगी है ।  उन्होंने बताया कि सभी एनडीए गठबंधन के दलों के साथ जहां युवा सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य करते हैं वही युवाओं के साथ दोहरे नीति कर चुनाव से अलग-थलग करने को लेकर लोजपा दोषी है । रणधीर कुमार भदानी, मोहम्म...

शेखपुरा पहुंचे एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान का भव्य स्वागत

Image
शेखपुरा पहुंचे एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान का भव्य स्वागत शेखपुरा।। शेखपुरा पहुंचे देर शाम एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया गया। एनडीए गठबंधन के कई क्षेत्रीय नेता स्वागत के लिए शेखपुरा के तीनमूहानी मोड़ पर फूल माला से स्वागत किया गया । वहीं जदयू से राहुल कुमार ,दीपू भारती, जयदेव कुमार, राम विलास पटेल एवं अन्य बड़े नेता उपस्थित थे। वहीं बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे। लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार यादव लोजपा युवा जिला अध्यक्ष पवन कुमार मेहता मजदूर सेल के जिला अध्यक्ष तरुण कुमार यादव एवं उनके समर्थकों के द्वारा जगह जगह पर माला पहनाकर स्वागत किया।  इसकी जानकारी देते हुए लोजपा जिला अध्यक्ष चंदन कुमार यादव ने बताया कि बीती देर शाम को जमुई लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चिराग पासवान शेखपुरा आगमन होने पर पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद थे। लोजपा युवा जिला अध्यक्ष पवन कुमार मेहता ने बताया कि काफी संख्या में जमुई लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चिराग पासवान के चाहने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।  पार...

जमुई में कल है लोकसभा चुनाव का शंखनाद एनडीए ने किया सर्वदलीय बैठक

Image
जमुई में कल है लोकसभा चुनाव का शंखनाद एनडीए ने किया सर्वदलीय    शेखपुरा।। बैठक में विधायक रणधीर कुमार सोनी सहित एनडीए में सम्मलित सभी जिला अध्यक्ष मौजूद थे ।  वहीं विधायक रणधीर कुमार सोनी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का हाथ को और मजबूत बनाने को लेकर सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया है जिसमे सभी गीले शिकवे भूल कर मतदान करें ।  पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि एक ही दिन दो अलग अलग जगहों पर नॉमिनेशन है उसे लेकर कई कार्यकर्ता अलग अलग जमुई और नवादा जायेंगे ।

पुरानी रंजिश के कारण दूध विक्रेता को गोली मारकर किया हत्या

Image
पुरानी रंजिश के कारण दूध विक्रेता को गोली मारकर किया हत्या शेखपुरा।। शेखपुरा के अरियरी प्रखंड अंतर्गत महोली ओ पी के कुछ ही दूर पर दूध विक्रेता सुनील यादव को पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी।   इसकी सूचना एक मोटरसाइकिल चालक ने मोहली ओपी थाना को सूचना दिया।  जिसके बाद मोहली ओपी अध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति की गोली लगी हुई है वह दर्द से कराह रहा था जिसे तुरंत पुलिस ने अपने गाड़ी से शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान कर लिया गया जो कामालपुर गांव का रहने वाला है जिनका नाम सुनील यादव और पिताजी का नाम डोमू यादव बताया जा रहा है। उनके परिजनों के द्वारा बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण सुनील यादव की गोली मारकर हत्या की गई। ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि सुनील यादव अपने परिवारों का पालन पोषण दूध बेचकर किया करते थे।  जो रविवार की सुबह प्रत्येक दिन की तरह दूध पहुंचाने महुली बाजार आए थे लौटने के क्रम में इन्हें खदेड़ कर गो...
Image
लोगों के दिलों में बसते हैं डॉक्टर पूनम शर्मा शेखपुरा।। शेखपुरा के माननीय नेत्री डॉ पूनम शर्मा जी को बुल्लाचक वार्ड परिषद अजीत यादव जी के चाचा का स्वर्गवास की खबर सुनते ही डॉक्टर पूनम शर्मा परिवारों से मिलने पहुंचे।     दुख की इस घड़ी में सांत्वना दिया हर संभव हिम्मत और मदद करने हैं का भरोसा भी दिया। महिला मोर्चा नेत्री डॉ पूनम शर्मा ने इस महान स्वर्गवास आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी किया।