Posts

शेखपुरा में स्माईल ग्रुप के कलाकारों के द्वारा शहीदों जवानों के लिए सहयोग राशि दिया

Image
शेखपुरा में स्माईल ग्रुप के कलाकारों के द्वारा शहीदों जवानों के लिए सहयोग राशि दिया शेखपुरा।। शेखपुरा में लगातार शहीद जवानों को सहयोग राशि देने का काम किया जा रहा।  शेखपुरा के स्माइल ग्रुप के कलाकारों के द्वारा जिलाधिकारी इनयात खान को शहीद जवान के लिए सहयोग राशि केनरा बैंक में डिपॉजिट करवाये। इसकी जानकारी देते हुए स्माईल ग्रुप के डायरेक्टर जित्तू सर ने बताया कि हमारे स्माईल ग्रुप के सभी कलाकारों के द्वारा सहयोग राशि जुटाकर आज मैं शेखपुरा जिला अधिकारी इनायत खान को सहयोग राशि देकर खुशी जाहिर किया।  यहां उपस्थित स्माईल ग्रुप कलाकार संतोष कुमार ,राकेश कुमार, अमरजीत कुमार, बृजेश प्रसाद, रोनिया, प्रमोद, ममता, निक्की ,मीणा एवं अन्य लोग मौजूद थे।

शेखपुरा नगर परिषद विकाश के कार्यों में अग्रसर

Image
शेखपुरा नगर परिषद विकाश के कार्यों में अग्रसर शेखपुरा।। नगर परिषद इन दिनों बिकाश के कई मार्ग खोल कर रही है । बात करें रौशनी की तो एक और पूरा नगर में कहीं कहीं रौशनी देखने को मिलता था वहीँ आज नगर चारो और रोशनी दिखाई पड़ रही है । नगर परिषद पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने बताया कि जिले में कई विकाश के कार्य किये जा रहे है । नगर परिषद क्षेत्र में 2 सौ विजली के खम्भों पर दूधिया वल्व लगा चुकी है और बाकी 14 हजार वल्व और लगाने को स्वीकृत किया गया है ।  बात करें फुटपाती दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण की तो नगरपरिषद को भारी सफलता प्राप्त हुई है । जहां एक तरफ सड़कों पर ठेले लगा कर सब्जी विक्रेता सब्जी बेचा करते थे वहीँ अब उनके लिये सब्जी मार्केट पूर्णतः बनकर तैयार है । नगर परिषद पदाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण के मामले में अभी तक लगभग 7 हजार रूपये की राजस्व बसूली की जा चुकी है । प्लास्टिक पॉलथिन पर रोक को लेकेर नगर परिषद ने नये तरीके अपना कर नगर वासियो को गुलाब का फूल देकर प्लास्टिक उपयोग में नहीं लाये आग्रह किया एवं कई दुकानदारों पर शख्ती बरत कर 9 हजार का जुर्माना भी बसूल किया है । नागरिको...

रैली की तैयारी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने किया बैठक

Image
रैली की तैयारी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने किया बैठक   शेखपुरा।। शेखपुरा में 3 मार्च को पटना के गाँधी  मैदान में होने वाले एन डी ए की संकल्प रैली को लेकर शेखपुरा प्रखण्ड के पचना में सभी बूथ एजेंटो और पंचायत अध्यक्षों की उपस्थिति में एक बैठक की गयी । जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू यादव ने किया ।   बैठक में जिलाध्यक्ष चन्दन यादव, वरिष्ट नेता विजय पासवान, युवा के पवन मेहता, श्री शेखर पासवान जी, मजदूर नेता तरुण यादव एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुये । वहीं जिला अध्यक्ष चन्दन यादव ने बताया कि 3 मार्च को होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी जहां जिला से लगभग 6 हजार लोग रैली में शामिल होंगे । रैली को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी योजना बनाकर कार्य को अंजाम तक पहुँचा रहे है । कार्यकर्ताओं ने सभी प्रखंडों में बैठक कर आपसी सामंजस्य बनाकर रैली को अभूतपूर्व बनाने को लेकर कार्य कर रहे है । लोक जनशक्ति पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता ने प्रखंडों में जा कर बैठक किया ।

पचना गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी ग्रामीण

Image
पचना गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी ग्रामीण शेखपुरा।। शेखपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात अनुसूचित जनजाति टोला के समुदाय भवन पटना में बैठक कर बीजेपी के नेताओं ने सनी। यह बैठक भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात अनुसूचित जनजाति के लोगों के बीच कई बीजेपी नेता सुनी।  अनुसूचित जनजाति के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनकर काफी खुश थे बोलते चले जा रहे थे कि एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होगा।  पचना गांव में सुबह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए तैयार थे। प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के दौरान कई बार खुश होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद नारा भी लगाया गया। मन की बात सुनने के लिए बीजेपी के कई अन्य नेता मौजूद थे जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा राधा मोहन शर्मा, जिला प्रभारी अचल कुमार सिन्हा, जिला अध्यक्ष संजीव प्रभाकर, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, दारो बिन्द, बृजेश कुमार...

एनडीए संकल्प रैली सम्मेलन की तैयारी को लेकर लगे कार्यकर्ता

Image
  एनडीए संकल्प रैली सम्मेलन की तैयारी को लेकर लगे कार्यकर्ता शेखपुरा।। शेखपुरा में आज दिनांक 23/2/ 2019 को आगामी एनडीए संकल्प रैली सम्मेलन में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर चर्चा हुई।   जिसमें प्रदेश से आए प्रमंडल प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज पटेल जी, प्रदेश युवा महासचिव हरिओम कुशवाहा जी, युवा प्रदेश महासचिव भाई दिलीप जी, मनोज कुशवाहा जी, जिला अध्यक्ष निशिकांत जी, नगर अध्यक्ष रणधीर कुमार भदानी जी, युवा प्रवक्ता दीपू भारती जी एवं सभी प्रखंड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष एवं के पदाधिकारियों के साथ बैठक किए।

शेखपुरा में निरंकारी संस्थान द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

Image
शेखपुरा में निरंकारी संस्थान द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया शेखपुरा।। शेखपुरा में निरंकारी संस्थान द्वारा विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जहां हजारों निरंकारी हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान रेलवे स्टेशन सदर अस्पताल एवं अन्य विभिन्न जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया।  उन्होंने बताया कि सतगुरु हर हमेशा स्वच्छ रहने का निर्देश देते हैं यह अभियान के द्वारा शहर के वासियों को स्वच्छ रहने का निर्देश देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

तेज रफ्तार के कारण आए दिन हो रही मोटरसाइकिल दुर्घटना

Image
तेज रफ्तार के कारण आए दिन हो रही मोटरसाइकिल दुर्घटना शेखपुरा।। शेखपुरा में बाइक पर सवार होकर छात्रा को परीक्षा दिलाने आ रहे चाचा भतीजा बाइक अनियंत्रित होकर शहर के तीन मोहानी मोड़ पर गिर पड़े जिसमें तीनो लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों के द्वारा शेखपुरा सदर अस्पताल में भारती कराया गया है।  जहां उनके इलाज चल रहा छात्रा अब ठीक-ठाक बताई जा रही है जो आपने एग्जाम देने के लिए चले गए हैं और चाचा भतीजा बुरी तरह से जख्मी है जो बरबीघा के नौरेसपुर के रहने वाले हैं।  वहीं दूसरी तरफ रफ्तार के का हाल शेखोपुरसराय  प्रखंड के मोहम्मद सोफी तेज गति में आ रही मोटरसाइकिल की टक्कर से बुरी तरह से जख्मी जहां अस्पताल में कराया गया भर्ती डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखकर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।