Posts

वीर शहीदों की याद में स्कूली बच्चों ने शोक सभा आयोजित किया

Image
वीर शहीदों की याद में स्कूली बच्चों ने शोक सभा आयोजित किया शेखपुरा।। शेखपुरा के माउन्ट वैली एकेडमी ने वीर शहीद जवानों को दीया श्रद्धांजलि। शेखपुरा के बच्चों में भी देखा जा रहा है सेना के प्रति प्यार। माउंट वैली एकेडमी के बच्चों ने माउन धारण कर वीर शहीदों की श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित माउंट वैली अकैडमी के प्रिंसिपल अजय कुमार डायरेक्टर नीरज कुमार वाइस प्रिंसिपल विश्वनाथ कुमार एवं अन्य शिक्षक गण मौजूद थे।

शेखपुरा के युवा देंगे वीर शहीद जवानों की श्रद्धांजलि

Image
शेखपुरा के युवा देंगे वीर शहीद जवानों की श्रद्धांजलि शेखपुरा।। शेखपुरा में चांदनी चौक पर शाम 6:00 बजे युवा एवं बुजुर्ग वीर जवानों श्रद्धांजलि में शामिल होंगे। युवा नेता दीपू भारती एवं जयदेव कुमार ने बताया कि आज शाम 6:00 बजे शहर के चांदनी चौक पर हमारे देश के वीर जवानों की याद में शोक सभा रखकर भावपूर्ण श्रृद्धांजलि दिया जाएगा एवं अन्य लोगों को आने की अपील देख लिया। युवा नेता श्रद्धांजलि कार्यक्रम में काफी सक्रिय भूमिका में दिख रहे हैं लोगों को शाम 6:00 बजे आने की अपील करते हुए अन्य दोस्तों को भी आने का सूचना दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित होंगे युवा नेता जयदेव कुमार, दीपू भारती, रणधीर कुमार, मो० सोनू, प्रिंस कुमार, राहुल कुमार, अजीत कुमार, छोटू कुमार, धीरज कुमार, अंश कुमार एवं अन्य मौजूद होंगे।

स्कूली बच्चे ने भी वीर जवानों की याद में शोक सभा कर दीया श्रद्धांजलि

Image
स्कूली बच्चे ने भी वीर जवानों की याद में शोक सभा कर दीया श्रद्धांजलि शेखपुरा।। शेखपुरा इंटरनेशनल पब्लिक का स्कूल के बच्चों ने बीर जवान शहीदों को भावपूर्ण  श्रद्धांजलि  दिया  । स्कूली बच्चे ने हाथ में कैंडल लेकर 5 मिनट का  मौन व्रत रख कर शोकसभा किया।   श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक मौजूद थे जिसमें सैयद फिरोज अली, अर्जुन दास, नीरज कुमार, कौशिक कुमार, सबा अंजुम एवं अन्य शिक्षकगण मौजूद थे।

सिरारी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर किया विरोध

Image
सिरारी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर किया विरोध शेखपुरा।।  शेखपुरा सदर प्रखंड के सिरारी गांव  में देश पर हुए आतंकी हमला का विरोध कर पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा के साथ विरोध जताया एवं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। देश की युवा मांग रहे हैं वीर जवानों के शहीद का बदला।

तेज रफ्तार के कारण दो मोटरसाइकिल आमने-सामने की हुई टक्कर

Image
तेज रफ्तार के कारण दो मोटरसाइकिल आमने-सामने की हुई टक्कर शेखपुरा।। अरियरी थाना क्षेत्र के विद्यापुर मोड़ के पास आमने सामने दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने से दो युवक बुरी तरह से जख्मी स्थानीय लोगों ने पहुंचाया शेखपुरा सदर अस्पताल जहां उन दोनों की चल रही है इलाज दोनों मोटरसाइकिल सवार एक मोटरसाइकिल चालक विद्या पुर का बताया जा रहा है और दूसरा मोटरसाइकिल चालक एकसारी गांव का है।  स्थानीय लोगों ने बताया कि एकसारी निवासी कुछ काम को लेकर अरियरी जा रहे थे इसी दौरान विद्या पुर निवासी अपने काम से बाजार निकले थे कि कुछ दूरी पर आमने सामने की टक्कर होने से बुरी तरह से घायल। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

चेवाड़ा बेलदरिया मोहल्ले में शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार

Image
चेवाड़ा बेलदरिया मोहल्ले में शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार शेखपुरा।। चेवाड़ा। चेवाड़ा थाना क्षेत्र के  बेलदरिया मोहल्ले में पुलिस ने गुरुवार के सुबह छापेमारी कर दो महिला को शराब बनाने के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेलदरिया में छापामारी की गई जहां से शराब बनाने के क्रम में चंपा देवी और सरिता देवी को गिरफ्तार किया गया।  चंपा देवी के पास 10 लीटर तथा रीता देवी के पास 12 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। साथ ही इनके घर से देसी शराब बनाने के कई उपकरण एवं रसोई गैस सिलेंडर बरामद किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि सुबह शाम शराब बनाने का काम चलता था। बेलदरिया मोहल्ले में शराब पीने वाले का हुजूम शाम में लगे रहते थे यहां आस-पास के लोग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था कई बार यह भी ही देखा गया कि स्थानीय लोगो से कई बार शराब पीने वाले मारपीट भी कर चुके हैं।

शेखपुरा के आजाद हिंद आश्रम में राजीव गांधी पंचायती राज्य की बैठक हुई संपन्न

Image
शेखपुरा के आजाद हिंद आश्रम में राजीव गांधी पंचायती राज्य की बैठक हुई संपन्न शेखपुरा।। शेखपुरा के आजाद हिंद आश्रम में राजीव गांधी पंचायती राज्य की बैठक की गई।  यह बैठक राजीव गांधी पंचायती राज्य के जिला अध्यक्ष सरवन सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक में पटना से आए हुए राजीव गांधी पंचायती राज के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव एवं शेखपुरा कांग्रेस वरिष्ठ नेता कैलाश बाबू, प्रोफेसर रमाकांत बाबू, पप्पू सिंह, शक्ति सिंह, रजनीश कुमार, जितेंद्र धारी, ललन सिंह, राकेश कुमार चिंटू, मुन्ना सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।