Posts

ससबहना कॉलेज ससबहना में प्रैक्टिकल एक्जाम हुआ

Image
ससबहना कॉलेज ससबहना में प्रैक्टिकल एक्जाम हुआ शुरू ससबहना कॉलेज ससबहना में आज  शुरू हो गया प्रैक्टिकल एक्जाम। शांतिपूर्ण प्रैक्टिकल एग्जाम लिया जा रहा है। ससबहना कॉलेज ससबहना के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने बताया कि आज छात्रा का प्रैक्टिकल एग्जाम लिया जा रहा है।  सभी छात्रा को सूचित कर दिया गया है कि कदाचार मुक्त   एग्जाम लिया जाएगा। प्रैक्टिकल एग्जाम लेने पहुंचें भौतिकी के प्रोफ़ेसर कंचन कुमार करुण, जीव विज्ञान के प्रोफेसर मिथिलेश कुमार निराला, रसायन शास्त्र के प्रोफ़ेसर शंभू शरण सिंह प्रैक्टिकल एक्जाम लेने के लिए महिला कॉलेज शेखपुरा को दिया गया है। ससबहना कॉलेज में काफी उत्साह छात्रा में देखा गया। ससबहना कॉलेज के प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने छात्रा को परीक्षा में सफलता का मार्ग को बताया और छात्रा ने कदाचार मुक्त एग्जाम देने के बात कही। काफी शांतिपूर्ण प्रैक्टिकल एग्जाम ससबहना कॉलेज ससबहना में लिया जा रहा है।

तेली समाज के सामाजिक संगठन के नेतागण को मिलेगा राजनीतिक भागीदारी

Image
छपरा विधानसभा के विधायक के साथ तेली समाज के सामाजिक संगठन के नेतागण की बैठक हुआ संपन्न छपरा विधायक डॉक्टर सी एन गुप्ता से बातचीत में तेली समाज के नेता ने कहा कि बिहार में तेली समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित छपरा विधानसभा के भाजपा विधायक डॉक्टर सी एन गुप्ता, अखिल भारतीय तेली महासभा बिहार प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू, साहू समाज के पूर्व कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, जे. के. व्हाइट सीमेंट के महाप्रबंधक पारस जी यह बैठक पटना के साहू भवन में किया गया।

कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया रंजीत कुमार यादव के द्वारा किया गया

Image
कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया रंजीत कुमार यादव के द्वारा किया गया घाटकुसुंबा प्रखंड के अंतर्गत दरियापुर भदौस में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।  इस कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन दरियापुर के मुखिया रंजीत कुमार यादव के द्वारा किया गया। वहां मौजूद अहमद भाई जी एवं अन्य गांव के लोग भी उपस्थित थे।  गांव के लोगों में काफी उत्साह का माहौल था। लोग कबड्डी टूर्नामेंट देखने के लिए बहुत दूर दूर से भी लोग आए हैं और कबड्डी टूर्नामेंट का लुफ्त भी उठाएं। इस प्रकार के खेल कार्य को देख कर गांव वाले काफी खुश थे।

शेखपुरा डीपीओ पर कानूनी छड़ी चलाने का लगा आरोप आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन शेखपुरा ने किया विरोध

Image
शेखपुरा डीपीओ पर कानूनी छड़ी चलाने का लगा आरोप आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन शेखपुरा ने किया विरोध आज शाम राज्य सरकार से होगी बातचीत बदल सकती है आंदोलन का तरीका आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन शेखपुरा के द्वारा सड़क पर मार्च करते हुए जिलाधिकारी के समक्ष धरने पर बैठे आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन के नेता एवं कार्यकर्ता। सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन शेखपुरा द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर लगातार हड़ताल में है। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है जिसको लेकर लगातार हड़ताल पर चल रहे आंगनबाड़ी सेविका सहायिका अपनी मांगों को लेकर आज शेखपुरा समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठे आंगनबाड़ी सेविका सहायिका। यह आंदोलन की अध्यक्षता इंद्रा कुमारी कर रही है उन्होंने बताया कि हम अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर आज शेखपुरा समाहरणालय के समक्ष धरने पर बैठे हैं। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी यूनियन शेखपुरा के इंदिरा कुमारी, सुनीता कुमारी, किरण कुमारी, अंजू कुमारी, मीरा कुमारी, कंचन कुमारी, बेबी क...

शेखपुरा रामाधीन कॉलेज में प्रैक्टिकल एक्जाम हुआ शुरू

Image
शेखपुरा रामाधीन कॉलेज में प्रैक्टिकल एक्जाम हुआ शुरू इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम आज रामाधीन कॉलेज में शुरू हो गया है। सभी छात्र एवं छात्रा प्रैक्टिकल एग्जाम देने के लिए उत्सुक दिख रहे थे। शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया कि कदाचार मुक्त प्रैक्टिकल एग्जाम लिया जाएगा। आप सब अगर कदाचार करने की सोच रहे हैं तो हो जाएंगे प्रैक्टिकल एक्जाम से बाहर। शिक्षकों के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को कदाचार मुक्त परीक्षा देने की बात कही। शिक्षकों के समझाने के बाद छात्र-छात्राओं में काफी उत्सुकता देखी गई और अपने ही मन से सारे प्रश्नों का उत्तर दिया। आर डी कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ श्री कृष्णनंदन प्रसाद ने बताया कि इस कॉलेज में कदाचार मुक्त परीक्षा ली जाती है और हमारे कॉलेज के विद्यार्थी काफी संख्या में पास करते हैं और अपनी ऊंचाई को प्राप्त करते हैं। प्रैक्टिकल एग्जाम में उपस्थित प्रोफ़ेसर अमित कुमार, रामाकांत सिंह, साशी पांडे, सुनील सिंह एवं अन्य उपस्थित थे। इसकी जानकारी छात्र नेता ओंकार कुमार ने दिया।

शेखपुरा सदर अस्पताल में खुलेगा मॉडल कैंटीन जिसका संचालन करेंगे जीविका दीदी

Image
शेखपुरा सदर अस्पताल में खुलेगा मॉडल कैंटीन जिसका संचालन करेंगे जीविका दीदी  21 लाख से शेखपुरा सदर अस्पताल में बनेगा कैंटीन शे खपुरा सदर हॉस्पिटल में जीविका के द्वारा मॉडल कैंटीन का संचालन किया जाएगा। जिसमें सभी प्रकार के अत्याधुनिक सुविधाएं होगा। इसका संचालन जीविका दीदी के हवाले होगा। इस कैंटीन के संचालन के लिए विश्व बैंक की ओर से जीविका को 21 लाख रुपया की राशि कैंटीन में सभी संसाधनों को मुहैया कराने पर खर्च की जाएगी। जबकि इसके लिए भवन का निर्माण स्वस्थ विभाग करेगा।  इस कैंटीन में मरीजों को उनके जरूरत के मुताबिक भोजन मुहैया कराया जाएगा। जबकि मरीज के साथ आए अटेंडेड और बाकी लोगों को भी यहां से सुविधा मिलेगा। मॉडल कैंटीन के निर्माण को लेकर सोमवार को जीविका के जिला कोऑर्डिनेटर अनीशा गांगुली एवं केरल के संस्था कुमुद श्री के प्रतिनिधियों के साथ ही पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि विशाल कुमार सिविल सर्जन डॉक्टर एमपी सिंह डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने सदर अस्पताल में कैंटीन के निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया और एएनएम आवास के समीप जमीन पर मॉडल कैंटीन बनाने पर सहमति बनी। सदर...

अग्नि पीड़ित से मिलने पहुंचे राजद नेता विजय सम्राट ने दिया आर्थिक सहायता

Image
अग्नि पीड़ित से मिलने पहुंचे राज द नेता विजय सम्राट ने दिया आर्थिक सहायता अरियरी प्रखंड अंतर्गत अफरडीह गांव पहुंच कर अग्नि पीड़ित को राजद नेता द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई। गौरतलब है कि गांव निवासी मदन चौधरी के घर में आग लग जाने से भारी क्षति हुई थी। इस घटना में मदन चौधरी के घर में रखे कई सामग्री जलकर राख हो गई। घटना को लेकर परिजनों का बुरा हाल था। इसी क्रम में राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट जिला अध्यक्ष विजय कुमार शंभू यादव रामगुलाम यादव समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता गांव पहुंचे और अग्नि पीड़ित धैर्य रखने को कहा। इस दौरान राजद नेता विजय सम्राट ने आर्थिक सहायता प्रदान किया।