Posts

सभी समुदाय के लोग बीजेपी की सदस्यता लेने में आगे

Image
सभी समुदाय के लोग बीजेपी की सदस्यता लेने में आगे शेखपुरा।।शेखपुरा में लगातार बीजेपी की सदस्यता अभियान चलाए जा रहे है। जहां लोग सदस्य लेने में  दिलचस्पी दिखा रहे। आज संगठन के महापर्व के अवसर पर नगरपरिषद शेखपुरा के कमासी गांव में प्रबक्क्त राजीव सिन्हा के नेतृत्व में प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ पूनम शर्मा जी सदस्य्ता प्रमुख कारू सिंह जिला सह प्रमुख हीरालाल सिंह उपाध्यक्ष अरबिंद सिंह,मीडिया प्रभारी मोहन सिंह टुनटुन ,बलराम, नौसाद तम्मन्ना खातून शिवचन सिंह सहित कई कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।  सदस्यता अभियान में मुस्लिम बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया युवाओं का जोश का कोई ठिकाना नही था यह अभियान 11 अगस्त तक चलेगा और हर गांव बूथ तक भाजपा कार्यकर्ता पहुचेंगे एवम नए सदस्यों को जोड़ कर 50 हजार लक्ष्य का टारगेट पूरा किया जाएगा।

शेखपुरा गौशाला को नई लुक देने के लिए गौशाला कमेटी कर रहे कार्य

Image
शेखपुरा गौशाला को नई लुक देने के लिए गौशाला कमेटी कर रहे कार्य शेखपुरा।।गौशाला समिति की नई कमेटी मरने के बाद नए-नए कार्यक्रम एवं कार्य लगातार किए जा रहे। नई कमेटियों के द्वारा गौशाला को नई लुक देने के लिए लगातार कार्य कर रहे । आज दिनांक. 09. 07 2019 को गौशाला परिसर मे सुबह 11 बजे से वृछरोपण का कार्यक्रम हुआ।  जिसमे लगभग 32 पेड़ लगाया गया जिसमे कॉलेज का विद्यार्थी ने सहयोग दिया जिसमे रोहित कुमार ने नेतृत्व किया तथा गौशाला सेवा समिति से अमित कुमार. सुनील कुमार संजय कुमार. सचिन कुमार. गुड्डू. सुबोध कुमार ज्योतिष कुमार. ने बताया  कि गौशाला समिति ने तय किया है कि गौशाला मे एक पार्क बनाने की तैयारी चल रही है इसी के तहत यह वृछरोपण किया गया है। इसमे सभी सदस्यों का सहयोग रहा जिसके कारण यह कार्यक्रम सफल हो सका।

सात निश्चय योजना के कार्यों में धीमी गति पर जताई नाराजगी(वीडियो)

Image
सात निश्चय योजना के कार्यों में धीमी गति पर जताई नाराजगी(वीडियो) शेखपुरा।। (अरियरी) प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में वरीय उप समाहर्ता संजय कुमार के मौजूदगी में वीडियो संजय कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया। जिसमें मौजूद पंचायत सचिव व पंचायत प्रतिनिधियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सात निश्चय योजना के तहत चल रहे नली-गली योजना व हर घर ,नल जल योजना के कार्यो के धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना सरकार के मुख्य योजनाओं में से एक है. अतः इसमें तेजी लाने का प्रयास करें. एवं एक सप्ताह के अंदर सात निश्चय योजना के तहत किए गए कार्यों का अभिलेख संधारण कर रिपोर्ट पेश करें. अन्यथा इसमें लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों व पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  वही मौके पर मौजूद दोनों अधिकारियों ने बैठक में मौजूद पंचायत सचिव पंचायत प्रतिनिधियों को अपने अपने खेतों में अथवा अन्य स्थानों पर कम से कम एक एक पेड़ लगाने को लेकर शपथ भी दिलाई. इस कार्यक्रम के मौके पर उप...

भाजपा के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई साथ ही साथ सदस्यता अभियान की भी शुरुआत

Image
भाजपा के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई साथ ही साथ सदस्यता अभियान की भी शुरुआत शेखपुरा।। शेखपुरा में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद की जयंती के अवसर पर जिला भाजपा कमेटी के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करके आदरणीय प्रधानमंत्री जी के हाथों से सदस्यता अभियान शुरुआत होने के बाद ।  शेखपुरा जिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की शुरुआत किया गया। प्रथम सदस्यता विकासशील इंसान पार्टी के मीडिया प्रभारी निराला जी ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता प्रमुख कारू जी, सह प्रमुख दारो बिंद जी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर साहेब, सीकर जिला भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक एवं साहू समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरविंद जी केदार जी भाजपा प्रवक्ता राजीव जी, मोहन सिंह, अमित जी, मंडल अध्यक्ष बृजेश जी  शैलेंद्र बिंद, बलराम, रंजीत ,अनिल सहित कई पार्टी के कार्यकर्ता ने भाग लिया इस रास्ता अभियान को 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा। टोल फ्री नंबर - 8980808080 से भी प्रारंभिक सदस्य बन सकते हैं।

शेखपुरा में 2 दिन के बाद भारी बारिश होने की संभावना

Image
शेखपुरा में भारी बारिश होने की संभावना किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक सिद्ध होगा -मौसम वैज्ञानिक शबाना  शेखपुरा।। कृषि मौसम वैज्ञानिक शेखपुरा के द्वारा बताया जा रहा है कि 2 दिन के अंदर  भारी बारिश होने की संभावना है।  क्योंकि 1एमएम से 31 एमएम तक माध्यम बारिश की सूचना होती है लेकिन वही 30-60 एमएम रहने पर भारी बारिश होती है और बताया जा रहा है कि भारी बारिश के साथ साथ तेज हवा जो पूरब की ओर बहेगी। तापमान में गिरावट से गर्मी की स्थिति से राहत मिलेगा।  इसकी सूचना  शेखपुरा मौसम वैज्ञानिक शबाना  ने देते हुए कहा कि किसानों को कृषि के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

राजद गरीबों की पार्टी - विजय सम्राट

Image
राजद का 23 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया   राजद गरीबों की पार्टी - विजय सम्राट शेखपुरा।। शेखपुरा में राजद कार्यकर्ताओं ने सम्राट टावर में राजद 23 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया वहीं राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट एवं राजद के जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव पूर्व जिला अध्यक्ष रामनरेश प्रसाद यादव सम शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं तमाम राजद नेता एवं कार्यकर्ता ने मिलकर राजद स्थापना दिवस को लेकर दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया गया।  स्थापना दिवस के मौके पर केक काटकर राजद ने मनाई स्थापना दिवस। राजद के प्रदेश महासचिव विजय समाज ने बताया कि यह पार्टी 23 सालों से लगातार ग़रीबों की पार्टी है जो हमेशा गरीबों के हित में काम कर रहे हैं।

राज्य स्तरीय ओपन सीनियर पांचवा रग्बी फुटबॉल खेल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रवाना

Image
राज्य स्तरीय ओपन सीनियर पांचवा रग्बी फुटबॉल खेल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रवाना शेखपुरा।। शेखपुरा के राज्य स्तरीय ओपन सीनियर पांचवा रग्बी फुटबॉल खेल प्रतियोगिता जो नवादा में दिनांक 05/07/19 से 07/7/2019 तक आयोजित होने जा रही है । इसमें अपने  जिला शेखपुरा से बालक एवं बालिका की 24 सदस्य टीम प्रतियोगिता हेतु समाहरणालय शेखपुरा से केनरा बैंक मैनेजर कुमार गौरव जिला खेल प्रभारी प्रमोद कुमार चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया गया।  इस मौके पर जिला रग्बी खेल सचिव श्री विशाल एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती माधवी ने बच्चों को प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।  ज्ञातव्य हो कि विगत 3 वर्षों से जैसे द्वितीय ओपन रग्बी फुटबॉल फाइनल प्रतियोगिता में पुराने मुजफ्फरपुर को 27 अंक तृतीय 2017 जहानाबाद में 07-05 से चतुर्थ 2018 नालन्दा में नालन्दा को बालिका वर्ग में 5 अंकों से हराकर चैंपियनशिप पर अपना वर्चस्व कायम किया।